धनु मासिक
Jul 2026
इस महीने आपकी इन्कम तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपके खर्च अधिक रहेंगे, जो आपको टेंशन दे सकते हैं। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने के लिए एक बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। यदि आप किसी नई चीज की खरीदारी करना चाहते थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी इस महीने आपको वापस मिलने की संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने पर भी अच्छा खासा धन लगाएंगे, लेकिन वह किसी विश्वास पात्र व्यक्ति के साथ ही लगाये, तभी वह आपको लाभ दे सकेगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को किसी एक्सपर्ट की राय के बिना धन लगाना नुकसान देगा।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों का इस महीने अपने साथी से बार-बार मिलने का मन करेगा और जिन लोगों ने अभी तक अपने प्यार का इजहार नहीं किया, तो वह इजहार कर सकते हैं। सिंगल लोगों के अपने साथी से मुलाकात होगी। आपको इस महीने अपने साथी के जवाब का धैर्य रखकर इंतजार करना होगा। आप जल्दबाजी न दिखाएं। रिश्तो में गलतफहमी के कारण कड़वाहट आ सकती है, जिससे आपको बचना होगा। वैवाहिक जीवन में आप अपने साथी को पूरी इंपॉर्टेंस देंगे और उन्हें पूरा प्यार देने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप काम के बीच में भी समय निकालेंगे, जो उन्हें खूब पसंद आएगा। दोनों के बीच प्रेम भरपूर रहेगा।
और पढ़ेंइस महीने आप सेहत को लेकर पहले से बेहतर फील करेंगे, क्योंकि आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी तो उसे आप काफी हद तक बाहर निकाल सकते हैं। बस आप अपनी शुगर, थायराइड आदि का पूरा ध्यान रखें। यदि आपको कोई धन से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसे नजरंदाज ना करें, इसलिए आपको अत्यधिक ठंडी चीजों से और खट्टी चीजों से परहेज रखने की आवश्यकता है। आपको किसी तरह का कोई इंफेक्शन भी हो सकता है, जो आपके तनाव को बढ़ाएगा। आप की सेहत के लिए आपको सुबह की सैर करना, योग करना आदि के लिए भी समय निकालना होगा।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोगों को इस महीने थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करने की आवश्यकता है। आपको किसी नए काम में निवेश सोच समझकर करने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अनजान लोगों से लेनदेन करने से बचे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी इस महीने आपके हाथ से निकल सकता है। जो आपको समस्या देगा, लेकिन महीने के अंत में समय आपके लिए बेहतर रहने वाला है, जो आपकी समस्याओं को कम कर सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यह महीना काफी बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसमें उनके जूनियर उनका पूरा साथ देंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को आसानी से पूरा करेंगे।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए यह महीना काफी बेहतर नहीं है, क्योंकि उनको अपने कंसंट्रेशन के मजबूत न होने से समस्याएं बढ़ेंगी, उनका मन इधर-उधर ज्यादा लगेगा। यदि आप कहीं दूर घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो आप अपने किसी अच्छे मौके को हाथ से गाव सकते हैं, इसलिए यदि आपने किसी कंपटीशन को देने के लिए तैयारी की है, तो आपको उस एग्जाम में कॉन्फिडेंट होकर बैठने की आवश्यकता है, तभी आपको सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने विषयों में भी इस महीने कोई बदलाव करने की सोच सकते हैं।
और पढ़ें