कुंभ मासिक
Sep 2026
यह महीना आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। इस महीने आपकी अपने साथ वाले लोगों से खूब पटेगी। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा, उनके आइडिया लोगों को खूब पसंद आएंगे और उनके व्यापार को एक नई पहचान मिलेगी। आप बिजनेस को और बढ़ाने की कोशिशें में लगे रहेंगे, लेकिन धन को लेकर इस महीने आपको कोई समस्या नहीं आएगी। आपके खर्च भी खुला करेंगे और आपकी इन्कम के सोर्सो से भी आपको इस महीने बेहतर लाभ मिलेगा कोई डूबा हुआ धने इस महीने आपको मिल सकता है। आपको निवेश थोड़े सोच समझकर करने होंगे, क्योंकि आपका कोई इंवेस्टमेंट आप किसी के कहने में आकर कर सकते हैं, जो आवाज आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। पारिवारिक मामलों को आप शांत रहकर निपटाएं। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा और किसी से कोई बात आप बहुत ही संयम रखकर बोले। संतान के पढ़ाई लिखाई में कुछ लापरवाही होने से उन्हें इसका बाद में खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इसलिए आप उन्हें आगाह करें। विद्यार्थी घर से दूर रहकर यदि पढ़ाई करेंगे, तो उनका पढ़ाई पर फोकस थोड़ा ज्यादा रहेगा।आपकी कोई पुरानी चोट इस महीने उभर सकती है, जिस पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप यात्राएं अधिक करेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देंगे।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस महीने प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी के व्यवहार में कुछ बदलाव आने से वह परेशान रहेंगे, उन्हें उनके व्यवहार को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। जो दोनों के बीच कड़वाहट ला सकती है, लेकिन आपको इस समय को समझदारी दिखाते हुए निभाना होगा और आप किसी तीसरे को अपने रिश्ते में आने ना दें कोई भी ईगो व अहम भरी बात अपने साथी के सामने ना बोले। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में इस महीने प्रेम भरपूर रहेगा। दोनों एक दूसरे की खूब केयर करेंगे और अपने मन में चल रही बातों को एक दूसरे से शेयर करेंगे। आपके रिश्ते में प्रेम भरपूर रहेगा कहीं घूमने फिरने भी आप जा सकते हैं।
और पढ़ेंइस महीने आपको अपने काम के साथ-साथ अपनी सेहत को प्राथमिकता भी देनी होगी। सेहत में सुधार लाने के लिए अपने खान-पांन से लेकर अपनी दिनचर्या तक को बेहतर करने की कोशिश करनी होगी और आप आपको कोई हड्डियों से संबंधित समस्या है, तो आप अपने रूटीन में प्रोटीन का सेवन ज्यादा करें। आपको इस समय में अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देना होगा। वाहनों का प्रयोग इस महीने आप थोड़ा सावधान रहकर ही करें। आपको किसी पानी वाली जगह जाने से बचने की आवश्यकता है।
और पढ़ेंइस महीने आपकी इन्कम बेहतर रहेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी और आपके पास खूब धन आएगा, लेकिन आप खर्च भी उसे हिसाब से करेंगे, जो आपकी टेंशन को भी बढ़ाएंगे आप इस महीने यात्राओं पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। परिवार के सदस्यों को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन कराने पर भी अच्छा खर्च करेंगे। आपको यदि शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना है, तो महीने के अंतिम हफ्ते में करें, जो आपके लिए बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंबिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है, आप पुरे उत्साह से कामों को करेंगे। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट इस महीने मिल सकता है, जिसे आप पूरी ईमानदारी से करेंगे। आपको कुछ नए प्रोजेक्ट को करने के लिए लोगों से मिलना जुलना पड़ेगा। आपके लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने पार्टनर से सलाह मश्वरा करके ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। व्यापार में आपकी स्थिति बढ़िया रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से काम करते रहें और इसी से उन्हें यही प्रमोशन मिल सकता है। किसी दूसरी नौकरी में बदलाव के लिए समय बेहतर नहीं है।
और पढ़ेंविद्यार्थी इस महीने पढ़ाई को लेकर लापरवाही दिखाएंगे और वह दोस्तों व सोशल मीडिया आदि के साथ समय ज्यादा व्यतीत करेंगे, जिससे कि उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। आप इस महीने खर्च भी अधिक करेंगे। यदि आप सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता के लिए कोई तैयारी करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए यह समय बेहतर रहने वाला है। आपको इस समय का लाभ उठाने की कोशिश करनी होगी। आपको अपने सीनियर से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आपको अपने दोस्तों के साथ समय खराब करने से अच्छा है, कि आप अपने ज्ञान को बढ़ाने पर ध्यान दें।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
इस महीने परेशानियों का सामना कर रहे है आप? तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें!
