होम » राशिफल » मासिक राशिफल » कुंभ राशि का मासिक राशिफल

कुंभ राशि का मासिक राशिफल

कुंभ मासिक

Jul 2026

यह महीना आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। इस महीना आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, जो आपके लिए बेहतर तो रहेंगे, लेकिन आप उनमें अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरा अवश्य करें। सिंगल लोगों के अपने साथियों से मुलाकात होगी। आपको इस महीने धन को लेकर भी किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपके खर्च भी होंगे, लेकिन इन्कम बेहतर रहने से आपको उसे करने में कोई समस्या नहीं आएगी। आप लग्जरी चीजों शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको किसी से कोई वादा करने से बचना होगा। आपकी सेहत में आपकी लापरवाही के कारण समस्या आएंगी, इसलिए आप अपने खाने-पीने के साथ-साथ अपनी दिनचर्या को भी बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें, जिससे आप पर खुशनुमा जीवन व्यतीत कर सके।.

मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल

इस महीने प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाए, क्योंकि आप छोटी-छोटी बातों पर अहम को दिखाएंगे, जो दोनों के बीच कड़वाहट को पैदा करेंगी, जिससे रिश्ते में तनाव तो बना रहेगा, लेकिन आपको अपने साथी से प्यार जताने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना है और यदि वह नाराज हो, तो आप उन्हे मनाने की भी पूरी कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसे आप दूर करने की पूरी कोशिश करें और अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी भी इस महीने प्लान कर सकते हैं, जिससे उन्हें बहुत खुशी होगी।

और पढ़ें

इस महीने आप काफी तरोताजा फील करेंगे। आपकी कोई नसों व नाडियों से संबंधित समस्या थी, तो वह आपको इस महीने थोड़ा ज्यादा परेशान करेगी और आपकी खाना लेट लेट खाने की आदत आपके पेट में गड़बड़ रखेगी। आप सुबह की सैर करना, व्यायाम, योग, मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या में बनाए रखें, इससे आप तरो ताजा फील करेंगे। आपको किसी पानी वाली जगह जाने से बचने की आवश्यकता है। आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें और इस महीने आपको थायराइड से संबंधित समस्या थी, तो वह थोड़ी बढ़ेगी, जिसके लिए आपको सावधानी बरतने के साथ-साथ दवाइयां भी समय से लेनी होगी।

और पढ़ें

इस महीने धन को लेकर स्थिति काफी बढ़िया रहने वाली है और आपको शेयर मार्केट आदि में महीने के मध्य में दिल खोलकर निवेश करने से अच्छे बेनिफिट मिलते दिख रहे हैं। आप अपने बिजनेस पर भी अच्छा खासा धन लगाएंगे, जो आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ देगा, लेकिन आप किसी के कहने में आकर किसी काम में आगे ना बढ़े, इससे आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही काम करना बेहतर रहेगा। जमीन जायदाद मे आप लंबे समय के लिए निवेश करें। आप लग्जरी चीजों की खरीदारी इस महीने अधिक करेंगे।ट

और पढ़ें

नौकरी में कार्यरत लोग इस महीने कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आप काम के साथ-साथ अपनी इन्कम को बढ़ाने के लिए कोई और साइड बिजनेस पकड़ सकते हैं। आपके बॉस अपनी मेहनत से काफी खुश रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी विदेशी कंपनी से लेनदेन थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करने की आवश्यकता है। आप इस महीने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। फर्नीचर, डिजाइनिंग, आर्किटेक्ट आदि का काम कर रहे लोगों को इस महीने अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है।

और पढ़ें

विद्यार्थियों के मन में इस महीने कुछ भ्रम सा बना रहेगा, वह पढ़ाई तो अधिक करेंगे, लेकिन उन्हें रिजल्ट मिलने में समस्या आएगी, क्योंकि उन्हें मन मुताबिक रिजल्ट नही मिलेंगे, जिससे उन्हें थोड़ी निराशा होगी, लेकिन उन्हें हिम्मत नहीं हारनी न है और अपनी कोशिशें जारी रखनी होंगी, तभी उन्हें महीने के अंत में मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है, यदि आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके लिए समय बेहतर रहने वाला है। आपको इस समय का फायदा उठाने की आवश्यकता है। किसी के कहने में आकर आप अपने विषयो में कोई बदलाव न करें, नहीं तो आपको उन्हे समझने में समस्या आएगी।

और पढ़ें

प्रीमियम रिपोर्ट्स

सभी देखें

डिवाइन डेस्टिनी कुंडली

50% OFF

करियर, विवाह और उम्र के अनुसार जीवन के महत्वपूर्ण समय को समझाने वाली विस्तृत कुंडली रिपोर्ट

अपनी पहली कॉल या चैट हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से निःशुल्क करें – अभी बात करें!

सभी देखें

अनुकूलता मीटर

क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सितारे आपके और आपके करीबी लोगों के बीच संबंधों के बारे में क्या संकेत देते हैं? सभी उत्तर यहां पाएं.

मार्च 21-अप्रैल 20

मार्च 21-अप्रैल 20

Exit mobile version