मीन मासिक
Sep 2026
विद्यार्थियों के लिए यह महीना काफी मेहनत भरा रहेगा और आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन आप जोश में आकर ओवर कॉन्फिडेंट हो सकते हैं, जो आपकी सबसे बड़ी कमजोरी होगी। आपको इसे दूर करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए यह समय काफी बेहतर रहने वाला है। आप कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो इस महीने आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। यह समय किसी नई रिसर्च के लिए भी बेहतर रहेगा।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस महीने कुछ कंफ्यूजन बना रहेगा, उन्हें समझ नहीं आएगा कि वह अपने साथी से प्रेम करते भी हैं या नहीं, लेकिन आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और आपको अपने साथी से प्रेम का इजहार कुछ समय रुक कर करना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में इस महीने शांति बनी रहेगी, लेकिन आप अपने कुछ बेवजह की पुरानी बातों को छेड़ कर घर की शांति को भंग कर सकते हैं, इसलिए आप कोई भी ऐसी बात ना करें, जिससे कि आपसी रिश्तों में कड़वाहट हो।
और पढ़ेंइस महीने आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, तो आप किसी समस्या को बड़ा होने से बचा सकते हैं। आप यदि किसी समस्या को लेकर लंबे समय से लापरवाही कर रहे थे, तो वह इस महीने इतनी बढ़ सकती है, जिसके लिए आपको कुछ टेस्ट भी कराने पड़ सकते हैं। आप अपने लीवर का खास ख्याल रखें, क्योंकि आपके खान-पान की लापरवाही का सीधा असर आपके लीवर पर ही पड़ेगा। आपको अपनी दिनचर्या में योग व मेडिटेशन को बनाए रखना होगा, जिससे आपकी काफी सारी समस्याएं आसानी से दूर हो सकेंगी।
और पढ़ेंइस महीने आपको धन को लेकर थोड़ी टेंशन बनी रहेगी, इसलिए आप खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें और आप दिखावे के चक्कर में ना पड़े। किसी से धन को लेकर कोई वादा करना भी आपको भारी पड़ सकता है। आप यदि किसी प्रॉपर्टी को लेने की सोच रहे हैं, तो उसे आप महीने के मध्य में ही ले। यदि आपका कोई लोन चल रहा था, तो इस महीने आप उसे भी उतारने की पूरे कोशिश करेंगे। आपके बढ़ते खर्चों के कारण आपको कोई नुकसान भी हो सकता है।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोग इस महीने अपने व्यवसाय में कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके कुछ विदेशी लोगों से कांटेक्ट बढ़ेंगे, जिनसे उन्हें फायदा होगा। आपको अपने कामों को लेकर कुछ लोगों को भी भर्ती करना पड़ सकता है। कोई बाहर की कंपनी आपका बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑर्डर दे सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए इस महीने अच्छे-अच्छे ऑफर आएंगे और उन्हें मनचाही तनख्वाह पर कोई नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। आपके सहयोगी भी कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपके बॉस का भी आपके प्रति काफी लगाव रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने शिक्षा और ज्ञान से संबंधित जानकारी जानने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषो से परामर्श लें और पहली चैट बिल्कुल मुफ्त पाएं
