मीन मासिक
Aug 2026
इस महीने यदि आपको कोई पुरानी समस्या परेशान कर रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने मानसिक तनाव को कम करने के लिए कहीं घूमने फिरने जाए और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताए, आप अकेले मे ना रहे, इससे आपका बेवजह का तनाव बढ़ेगा। आपको इस समय में मेडिटेशन करने से अच्छे बेनिफिट मिलेंगे और आपको किसी साइकैटरिस्ट की मदद से अपने मन में चल रही उलझनो को दूर करने की कोशिश करेंगे।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
यह महीना प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए वैसे तो बढ़िया रहेगा, लेकिन उनकी कुछ बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण आप दोनों की छोटी मोटी नौकझोक चलती रहेगी, जिसका आपके रिश्ते पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। आप अपने साथी को इंपॉर्टेंस देंगे और उनकी भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे कि दोनों की साठ गाठ अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी पुरानी चली आ रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे इस महीने मिलने आ सकता है, जिसे आप कोई पुराने गिले शिकवे न उखाड़े।
और पढ़ेंइस महीने आपको अपने खर्चों के लिए एक लिस्ट बनाकर चलनी होगी, जिससे कि आपको यह पता चल सके कि आपको किन खर्चों को इस महीने करना है और किन की कटौती करनी है, क्योंकि आप सभी को आसानी से करते जाएंगे, जो आने वाले समय में आपके बजट को बिगाड़ कर रख देंगे। आप इस महीने व्यापार में फंसे हुए धन को निकालने की कोशिश करते रहेंगे, जिसमें आपको महीने के अंत में सफलता हासिल होती दिख रही है, लेकिन आपको किसी से कोई वादा इस महीने में थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है।
और पढ़ेंइस महीने आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे और उसमें पूरी मेहनत व ईमानदारी से कुछ इन्वेस्टमेंट करेंगे, जिससे आप उसे बाहर विदेशों तक फैलाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जो आपके व्यवसाय में एक नई जान डालेंगे और आपको मन मुताबिक लाभ भी मिलेगा। कोई बाहरी कंपनी आपको कोई बड़ा ऑर्डर दे सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए इस महीने बदलाव करना अच्छा रहेगा। आपको मनचाही तनख्वाह पर कोई नई नौकरी मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलना होगा, क्योंकि उसमें आपके कुछ शत्रु भी हो सकते हैं।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए यह महीना मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप इस महीने अपने आलस्य को त्याग कर पढ़ाई में जुटेंगे और यदि आपने किसी कंपटीशन में भाग लिया है, तो उसके लिए आपको ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचना होगा, क्योंकि आपकी यही आदत आपके लिए नई समस्या खड़ी करेगी। यदि कोई विषय को समझने में समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप अपने अध्यापकों से सलाह ले सकते हैं। आप कहीं बाहर जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो आपको कोई स्कॉलरशिप आदि भी इस महीने मिल सकती है।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें और गणेशस्पीक्स पर पहली निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिषी चैट प्राप्त करें!
