होम » राशिचक्र » मीन राशि » मीन राशि की प्रकृति

Pisces Nature

Pisces Nature

मीन,राशि चक्र की अंतिम राशि हैं और दो मछलियां जो विपरीत दिशाओं में तैर रही हैं इसका प्रतीक हैं | मछली बहुमुखी हैं, और यह आपका चिह्न होने के कारण आप में भी व्यापक तरह के लक्षण पाये जाते हैं | आप समुद्र के शार्क की तरह खतरनाक हो सकते हैं, या तालाब की मछली तरह विनम्र हो सकते हैं | आप स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं, यहां तक कि जब आप समूह में चल रहे हो तब भी | आप राशिचक्र के बसे बड़े सपना देखने वालों में से हैं | और अपनी खुद की काल्पनिक दुनिया में रहना पसंद करते हैं | आप जीवन को एक गुलाबी आभा लिए कांच की नजर से देखते हैं जिसका वास्तविकता से सबंध हो भी सकता हैं और नहीं भी हो सकता हैं | जब वास्तविकता का सामना करना पड़ता है,तब आप सच्चाई का पूरी तरह सामना करने के बजाय कल्पना की अपनी दुनिया में वापसी करना चाहते हैं | आप आलसी और निष्क्रिय हो सकते हैं | आप स्वार्थी भी हो सकते हैं | और जब तक आपका हित नहीं सध जाता तब तक आप अपने मित्रों के हितों की भी चिन्ता नहीं करते हैं | आप दुनिया के सबसे कमजोर चरित्र वाले व्यक्ति हो सकते हैं जो निंदनीय हैं और आप आसानी से दूसरों के द्वारा प्रभावित हो सकते हैं | हालांकि, आम तौर पर आप एक विनम्र दिल वाले इंसान हैं और भाग्यहीन लोगो की मदद करने की इच्छा रखते हैं |

नेपच्यून सागरों का भगवान हैं | यह वास्तविकता के विघटन का प्रतीक है, क्योंकि यह माना जाता है कि पृथ्वी समुद्र से पैदा हुई है और अंत में इसे समुद्र में ही समाना हैं | नेपच्यून को धुंध द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता हैं, जो आपको वास्तविकता को देखने से रोकती हैं | इसके बजाय, आपको अपनी कल्पना पर भरोसा करके छिपे हुए लोकों से बाहर निकलने का मार्गदर्शन पाना चाहिए | आपका मुख्य ग्रह नेपच्यून आध्यात्मिक और रहस्यवादी हैं | यह जो कुछ भी है वो आप अपनी पांच इंद्रियों से महसूस नहीं कर सकते हैं |

बारहंवा घर मीन राशि का हैं | यह पारंपरिक अर्थों में अंत के बारे में नहीं है,बल्कि यह पुर्नचक्रण के बारे में अधिक हैं | यह भावना, समर्पण, और रहस्य के बारे में भी हैं | यह एक स्थान हैं जहाँ आप अपनी सीमाओं के खिलाफ जा कर देख सकते हैं कि आपने क्या गलत किया हैं और उसे पूर्ववत कैसे किया जा सकता हैं |

संयोग देखिए,की आपकी राशि की प्रतीक मछली हैं और आप जल तत्व के अन्तर्गत आते हैं |इस तत्व के लोग भावुक प्रकृति के होते हैं | पानी की तरह आप भावनाओं के गहरे सागर में चले जाते हैं और कभी उथले ही रहते हैं |आपकी भावनाएं सारा दिन एक जैसी नहीं रहती हैं | मूड का बदलते रहना आपके लिए काफी सामान्य हैं | आपकी पानी के जैसी प्रकृति आपको एक आदर्श स्वप्नदर्शी बनाती हैं | आप अपने ही विचारों और विश्वासों की दुनिया में रहते हैं | कभी कभी ही आप अपने आप को दूसरों के विचारों से संबंधित कर पाते हैं और अलौकिक सहज ज्ञान युक्त अंतर्दृष्टि का यह लक्षण आपको सबसे अलग विशेषता दिलाता हैं |

आपकी मुख्य ताकत आपकी कल्पनाशीलता हैं और इसलिए आप रचनात्मक हैं | आप अहंकारी कभी नहीं हो सकते हैं | आप बहुत लचीले हैं, और आसानी से परिस्थितियों के अनुकूल ढल जाते हैं | अपने अन्य गुण है कि आप दयालु, सहिष्णु, समर्पित और ईमानदार हैं |

आप निष्क्रिय और बहुत भोले हो सकते हैं, और इसलिए आसानी से दूसरों के निहित स्वार्थ के द्वारा शोषित किए जाते हैं | आपकी अन्य कमजोरियां हैं कि आप अत्यधिक भावुक, अनिश्चयवादी, आलसी और पलायनवादी हैं |

FAQs

मीन राशि का मुख्य स्वभाव क्या है?

मीन राशि के जातक बहुमुखी होते हैं और उनके स्वभाव में विनम्रता और स्वतंत्रता की विशेषताएँ पाई जाती हैं। वे कल्पनाशील होते हैं और अपनी खुद की काल्पनिक दुनिया में रहना पसंद करते हैं।

मीन राशि के जातकों की कमजोरियाँ क्या हैं?

मीन राशि के जातक निष्क्रिय और भोले हो सकते हैं, जो उन्हें दूसरों के निहित स्वार्थ के द्वारा शोषित होने के लिए संवेदनशील बनाता है। वे अत्यधिक भावुक और अनिश्चयवादी होते हैं।

मीन राशि का मुख्य ग्रह कौन सा है और इसका क्या प्रभाव है?

मीन राशि का मुख्य ग्रह नेपच्यून है, जो आध्यात्मिक और रहस्यवादी है। यह वास्तविकता के विघटन का प्रतीक है और जातकों को अपनी कल्पना पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करता है।

मीन राशि के जातकों की मुख्य ताकतें क्या हैं?

मीन राशि के जातकों की मुख्य ताकत उनकी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता है। वे दयालु, सहिष्णु, समर्पित और ईमानदार होते हैं।

मीन राशि का ज्योतिषीय तत्व क्या है?

मीन राशि का ज्योतिषीय तत्व जल है, जो जातकों को भावुक और संवेदनशील बनाता है। वे भावनाओं के गहरे सागर में उतर सकते हैं और उनकी भावनाएं दिनभर बदलती रहती हैं।

Exit mobile version