होम » राशिचक्र » संबंधों की अनुकूलता » कर्क – मकर अनुकूलता

कर्क – मकर अनुकूलता

कर्क- मकर अनुकूलता

कर्क और मकर में कई गुण है जो दोनों में समान हैं लेकिन कुछ गुण एक दूसरे के विपरीत भी हैं। इसलिए, यह कहना मुश्किल है कि मकर राशि के साथ कर्क का मैच अच्छा है या नहीं। मकर विश्वसनीय और ईमानदार होते हैं। लेकिन उनकी अति भावना और परिवर्तित मन उन्हें तुनकमिजाज बना देगा। दोनों के बीच अच्छी रोमांटिक केमिस्ट्री भी है लेकिम मकर की ओर से अत्यधिक स्नेह की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

कर्क पुरुष और मकर महिला के बीच अनुकूलता

कर्क पुरुष और मकर महिला की प्रेम रेखा बहुत आसानी से नहीं मिल सकती है। हालांकि, प्यार की प्रारंभिक अवस्था में है, दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे। लेकिन, कर्क पुरुष का बदलता मूड और उदार प्रकृति मकर महिला को परेशान कर सकता है जो गुस्सैल और दृढ निश्चयी होती है। ज्योतिष के अनुसार, दोनों राशियां एक ही दिशा में नहीं जा सकती लेकिन यदि कर्क पुरुष और मकर महिला एक दूसरे पर विश्वास करें तो जीवन की नाव अच्छे से पार लग सकती है।

कर्क महिला और मकर पुरुष के बीच अनुकूलता

मकर पुरुष बहुत महत्वाकांक्षी और कड़ी मेहनत वाले होते हैं और कर्क महिला के प्रेम से अधिक ऊंचे पद या अधिकार से अधिक आकर्षित होते हैं। भावना, जुनून और समर्पण जैसी अनुभूति मकर पुरुष के लक्षण नहीं हैं। कर्क महिला के लिए मकर पुरुष को यह सारी बातें सिखाना बहुत मुश्किल हो सकता है। हालांकि मकर पुरुष जिम्मेदार और ईमानदार हो सकता है लेकिन उसे खुशी नहीं मिल सकती अगर वह कर्क महिला के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिताएगा और उसकी भावनाओं को नहीं समझेगा।

FAQs

कर्क और मकर में क्या समानताएं हैं?

कर्क और मकर दोनों ही राशियों में कुछ समान गुण होते हैं, जैसे कि वे विश्वसनीय और ईमानदार होते हैं।

कर्क पुरुष और मकर महिला के संबंध में क्या चुनौतियाँ हो सकती हैं?

कर्क पुरुष का बदलता मूड और उदारता मकर महिला को परेशान कर सकता है, जो गुस्सैल और दृढ़ निश्चयी होती है।

मकर पुरुष और कर्क महिला के संबंध में क्या प्राथमिकताएं होती हैं?

मकर पुरुष अधिक ऊंचे पद या अधिकार से आकर्षित होते हैं, जबकि कर्क महिला के लिए भावना, जुनून और समर्पण महत्वपूर्ण होते हैं।

कर्क और मकर के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री कैसी होती है?

कर्क और मकर के बीच अच्छी रोमांटिक केमिस्ट्री हो सकती है, लेकिन मकर की ओर से अत्यधिक स्नेह की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

कुंडली मिलान कैसे मदद कर सकता है?

सही जीवन साथी चुनने में कुंडली मिलान की प्राचीन तकनीक का उपयोग कर सकते हैं, जो दोनों के बीच अनुकूलता का आकलन करती है।

Exit mobile version