मेष राशि के सबंध

एक प्रेमी के रूप में
ये चुलबुले हो सकते हैं | जब ये रोमांस करने के लिए आते हैं तो अपनी प्रेमिका का पीछा करते हैं | अगर ये किसी को आकर्षित कर रहे हैं, तो ये सीधे मुद्दे पर बात करते हैं बजाय कि घुमा फिरा के कुछ कहने के | अगर आप इन्हे आकर्षित करना चाहते हैं तो आपको इन्हे नई नई चीजो में उलझा कर रखना ताकि ये बोर ना हों | आपको इनकी ऊर्जा के साथ तालमेल रखना होगा, गणेश कहते हैं | ये भावुक होते हैं और साहसिक कार्यों से प्यार करते हैं | इनके साथ रिश्ता बनाना आसान नहीं हैं लेकिन जब एक बार ये प्रतिबद्ध हो जाते हैं, तो आम तौर पर जीवन भर ईमानदार और वफादार रहते हैं | अब य़ह आपके उपर हैं कि आप इनका ख्याल रखें |
एक पिता के रूप में
ये आम तौर पर कड़क पिता होते हैं | ये चाहते हैं कि ये जो बोले बच्चे वही करें हालांकि ये बच्चों को अपनी प्रतिभा विकसीत करने का पूरा मौका देते हैं | ये आदर्शवादी होते हैं और अपने बच्चो को भी कैरियर की ऊंचाइयों में देखना चाहते हैं | ये शारिरिक रुप से फ़िट रहते हैं और मैदानी खेल पसंद करते हैं | ये अपने बच्चो को भी खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं | ये चाहते हैं कि इनके बच्चो का सम्पूर्ण विकास हो |ये अपने बच्चो के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं पर यह जताना नहीं भुलते हैं कि पहले वे एक पिता हैं | यहाँ खतरा इस बात का होता हैं कि ये जाने अनजाने में अपनी पसंद और नापसंद अपने बच्चों पर थोप देते हैं | कई बार ये अपने आप में इतना उलझे हुए रहते हैं कि ये बच्चो के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं और बच्चे इनसे दूर होने लगते हैं |
माता के रुप में
माता के रुप में भी मेष राशि की महिलाएं अनुशासन पसंद होती हैं | और ये केवल अपने बच्चो का भला और सुरक्षा चाहती हैं | ये अपने बच्चो का बहुत लाड़ प्यार तो करती हैं पर साथ ही साथ सख्त भी होती हैं ताकि बच्चे अपने उद्देश्य से भटक ना जायें | ये अपने बच्चो को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती हैं फ़िर चाहे वो खेल हो या पढ़ाई या अन्य कोई गतिविधी | लेकिन हर क्षेत्र में बच्चों से उत्कृटता की मांग बच्चो के लिए घर का वातावरण दम घोंटू बना देती हैं |
बच्चें के रुप में
मेष राशि के बच्चे अपने माता पिता को प्यार करते हैं और उनका आदर करते हैं | ये शायद ही कभी विद्रोही साबित होते हैं |ये काफ़ी मजबूत मानसिक स्थिति के होते हैं और माता पिता के इंकार के बावजूद अपने मनपसंद रास्ते पर चलते हैं | ये वृद्धवस्था में माता पिता की ज्यादा देख भाल करते हैं और उनकी जरुरतो का ख्याल रखते हैं | ये बड़े जिद्दी होते हैं और जब तक इनकी मन पसंद चीज इन्हे मिल नही जाती हैं ये शांत नहीं होते हैं |गणेशा कहते हैं कि ये आक्रामक भी हो सकते हैं घर में अपने भाई बहन और माता पिता के प्रति और बाहर में अपने दोस्तो के प्रति | अभिभावक होने के नाते आपके लिए इनकी गलती का इन्हे एहसास कराना मुश्किल हो सकता हैं | लेकिन यह निश्चित है कि ये कुछ बड़ा करने के लिए ही पैदा हुए हैं और ये परिवार का नाम रोशन करते हैं|
बास के रुप में
बास के रूप में, ये बहुत सख्त हो सकते हैं हालांकि गणेश कहते हैं, कि ये पूरी तरह से करुणा रहित नहीं हैं | ये न केवल अपने कर्मचारियों की समस्याओं की पहचान कर पाते अपितु उनकी मुश्किलों से बाहर निकलने के लिए हर संभव सहायता करते हैं | लेकिन कुछ भी हो इन्हे हर काम मुक्कमल चाहिए होता हैं | ये कार्यालयों में नई प्रौद्योगिकियों को लागू करते हैं ताकि कर्मचारियों के लिए काम आसान बन सके | ये अपने कर्मचारियों को काम के घंटे के बारे स्वतंत्रता प्रदान करते हैं जब तक कि इन्हे वांछित उत्पादन मिलता रहता हैं |
दोस्त के रुप में
इनके विभिन्न प्रकृति के बहुत सारे दोस्त होते हैं |पूर्णत: विपरीत आदतों के लोगो को भी ये अपने साथ समायोजित कर लेते हैं | साथ ही इन्हे अपने दोस्तों के बीच में संबंध कारक के रूप में देखा जाता हैं | हालांकि गणेश कहते हैं,इनके दोस्तों को इनके साथ चलना मुश्किल होता हैं जब तक की वे उनके साथ समान उर्जा का स्तर प्रदर्शित नहीं करते हैं | हालांकि ये काफी संवेदनशील होते हैं, लेकिन इनके कंधे का उपयोग रोने के लिए नहीं किया जा सकता हैं | एक बार जब ये दोस्ती के एक ठोस बंधन में बंध जाते हैं तो इन पर जीवन भर के लिए पर भरोसा किया जा सकता हैं |
FAQs
मेष राशि के प्रेमी के रूप में क्या विशेषताएँ होती हैं?
मेष राशि के प्रेमी चुलबुले, साहसिक और भावुक होते हैं। वे सीधे मुद्दे पर बात करना पसंद करते हैं और नई चीजों में रुचि रखते हैं।
मेष राशि के माता-पिता कैसे होते हैं?
मेष राशि के माता-पिता अनुशासनप्रिय होते हैं और अपने बच्चों की भलाई चाहते हैं। वे बच्चों को अपनी प्रतिभा विकसित करने का पूरा मौका देते हैं और उन्हें खेल-कूद के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
मेष राशि के बच्चों की विशेषताएँ क्या होती हैं?
मेष राशि के बच्चे मजबूत मानसिक स्थिति के होते हैं और अपने मनपसंद रास्ते पर चलते हैं। वे जिद्दी होते हैं और अपनी इच्छाओं के प्रति आक्रामक हो सकते हैं।
मेष राशि के बास के रूप में क्या गुण होते हैं?
मेष राशि के बास सख्त होते हैं लेकिन करुणामय भी होते हैं। वे नई प्रौद्योगिकियों को लागू करते हैं और कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हैं।
मेष राशि के दोस्तों के साथ संबंध कैसे होते हैं?
मेष राशि के लोग विभिन्न प्रकृति के दोस्तों के साथ समायोजित हो सकते हैं और जीवन भर के लिए भरोसेमंद होते हैं। हालांकि, उनके साथ चलने के लिए समान ऊर्जा स्तर की आवश्यकता होती है।