होम » भविष्यवाणियों » खेल » 83 का मैच जीतने में कपिल देव को मिला का किन ग्रहों का साथ?

83 का मैच जीतने में कपिल देव को मिला का किन ग्रहों का साथ?

Kapil-Devj

साल 1983 में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। यह मैच क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। इस मैच के हीरो थे कपिल देव। इस टूर्नामेंट में भारत का जीतना तो दूर, कोई फाइनल मैच तक पहुंचने की भी उम्मीद नहीं कर रहा था। लेकिन, उस दिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए ग्रहों ने ऐसा खेल रचा कि सारी दुनिया देखती रह गई। 1983 में मिली उसी एतिहासिक जीत को लेकर कबीर खान ने 83 फिल्म (83 Movie) बनाई है। जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में है। फिल्म रिलीज हो चुकी है। रणवीर सिंह के साथ कपिल देव भी इन दिनों जबर्दस्त चर्चा में है। हमने कपिल देव की सूर्य कुंडली के आधार पर यह जानने की कोशिश की कि आखिर 83 के ऐतिहासिक दिन पर किन ग्रहों ने दिया था कपिल देव का साथ-


कपिल देव का जन्म 6 जनवरी 1959 हुआ था। उनकी राशि मेष है। मेष में ही मंगल भी स्थित है। मंगल की ऊर्जा ही उन्हें खेल में बहुत सहायता करती है और उन्हें चर्चाओं में रखती है। कपिल देव की सूर्य कुंडली में चंद्र- गुरु का गजकेसरी योग भी है, जो उनके अंदर धैर्य को बनाए रखता है और उनके खेल के साथ उन्हें नाम और प्रसिद्धि भी दिलाता है। इस योग के चलते उनकी जिंदगी के महान दिन पर 83 Movie बनी है। गुरु की ओर से दिया धैर्य उनके लिए सफलता के द्वार खोलता है। इसके अलावा कपिल देव की कुंडली में शनि-सूर्य का विस्फोटक योग भी है, जिसकी वजह से इनकी स्ट्रैटेजी को समझ पाना मुश्किल होता है। हालांकि शनि-सूर्य का यह संयोग उन्हें कई बार विवादों में भी ला देता है।

(क्या आपकी कुंडली में है कोई विशेष योग? पाइए अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट यहां)


अगर बात की जाए 25 जून 1983 की, तो उस दिन कपिल देव की कुंडली में शनि-राहु और मंगल की युति थी, जो कि उनकी कुंडली में अंगारक दोष का निर्माण करती है। कपिल देव उस दिन बहुत अग्रेसिव थे। उनके सामने करो या मरो की स्थिति निर्मित हो गई थी और इसी जज्बे के साथ वे मैदान में उतरे थे। उस दिन सबसे अच्छी बात थी कि उनके जन्म के चंद्र के ऊपर से गुरु का अंशात्मक ट्रांजिट हो रहा था, जिस अकेले ग्रह ने उनका भरपूर सपोर्ट किया। उनकी स्ट्रेटेजी काम आई और भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया और उसी ऐतिहासिक दिन की याद में 83 Movie बनी है, जिसमें रणवीर सिंह ने काम किया है। गुरु और चंद्र का सपोर्ट उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने में मिला।

(कब मिलेगा आपको किसी खास ग्रह का सपोर्ट, जो आपके किसी विशेष दिन को बना दें ऐतिहासिक। एक बार जरूर बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी, और पहले परामर्श पर 100% कैशबैक प्राप्त करें)


कपिल देव के आने वाले समय को लेकर बात करें, तो 2022 में उनके जन्म के चंद्र के ऊपर से केतु का परिभ्रमण होगा, जो उनके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। इसलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। हालांकि वे आने वाले दिनों में काफी चर्चित रहेंगे। 83 की सक्सेस के बाद वे 83 Movie की सक्सेस को भी एंजॉय करेंगेे। बहुत से लोग उनके पॉलिटिक्स में जाने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन ग्रह ऐसा इशारा नहीं कर रहे हैं।

(2023 आपके लिए क्या इशारा कर रहा है? पाएं 2023 FREE रिपोर्ट केवल यहां)


कपिल देव और 83 वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म 83 (83 Movie) रिलीज हो चुकी है। कपिल देव के किरदार को रणवीर सिंह ने निभाया है। प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए रणवीर सिंह को पूरी तरह से कपिल देव के रूप में ढाला गया है। इसके लिए रणवीर ने भी काफी मेहनत की है, उन्होंने करीब 6 महीने तक इसकी विशेष ट्रेनिंग ली है। फिल्म के अहम किरदारों की बात की जाए, तो अहम किरदारों में पंकज त्रिपाठी और दीपिका पादुकोण भी मुख्य रोल में है। फिल्म में उस समय को बखूबी प्रस्तुत किया है, जब एक टीम जिससे किसी को कोई आशा नहीं थी और वह वर्ल्ड कप जीत कर लौट आती है। फिल्म को लेकर नए दर्शक काफी उत्साहित हैं।

कैसा होगा आपके लिए 2023, पढ़िए वार्षिक भविष्यफल आपके लिए विशेष

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant

4.9 rating

22 Years

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu
Exit mobile version