होम » भविष्यवाणियों » खेल » सही दिन डेब्यू टेस्ट मैच होने से श्रेयस अय्यर को मिला ग्रहों का साथ…

सही दिन डेब्यू टेस्ट मैच होने से श्रेयस अय्यर को मिला ग्रहों का साथ…

Shreyas-Iyer

भारत और न्यूजीलैंड (ind vs nz test) के बीच कानपूर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में Shreyas Iyer अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले भारत के 16वें और दुनिया के 112वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में ही उन्होंने 157 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसे श्रेयस अय्यर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले वे तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कानपुर में इससे पहले साल 1969 में गुणप्पा विश्वनाथ ने अपने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाया था। राहुल द्रविड़ के कोच पद पर आने के बाद श्रेयस को टीम में जगह दी गई गई है। क्या श्रेयस राहुल द्रविड़ की उम्मीदों पर खरा उतर पाएंगे। क्या कहती है उनकी कुंडली आइये जानें….


श्रेयस अय्यर की कुंडली भी काफी अच्छी है। श्रेयस की कुंडली के अनुसार उनके लिए मैच में रिकॉर्ड बनाने वाला दिन काफी अच्छा था। मैच वाले दिन उनके जन्म के मंगल को ट्रांजिट का चंद्र सपोर्ट कर रहा था। वैसे उनकी सूर्य कुंडली के अनुसार स्वग्रही शनि, स्वग्रही शुक्र उनके लिए बेहद अच्छा है। आने वाले समय की बात करें, तो अप्रेल 2022 तक का उनका समय काफी अच्छा रहेगा। इसके बाद उन्हें कुछ ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा। आपको बता दें कि अप्रेल 2022 में गुरु, शनि, राहु और केतु जैसे चार बड़े ग्रह राशि बदल रहे हैं। इन बड़े ग्रहों का यह राशि परिवर्तन सभी के लिए किसी ना किसी तरह का पॉजिटिव या नेगेटिव रिजल्ट देगा। आप भी अपनी कुंडली के अनुसार इन पॉजिटिव या नेगेटिव प्रभावों को जानकर समय रहते इनका निवारण जान सकते हैं। बात करें हमारे विषेशज्ञों से।


श्रेयस पहले दिन 136 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे थे। श्रेयस अय्यर से टीम के कोच राहुल द्रविड़ और डेब्यू कैप पहनाने वाले सुनील गावस्कर को उम्मीद थी कि श्रेयस शतक बनाएंगे। श्रेयस अय्यर सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे। भारतीय टीम पुजारा और रहाणे के जल्दी आउट होने के बाद मुश्किल में आ गई थी। लेकिन जडेजा के साथ श्रेयस की शतकी साझेदारी के बाद अब भारत को इस टेस्ट से कुछ उम्मीदें नजर आ रही हैं

आज आपका दिन क्या फल लेकर आ रहा है, जानिए आज के राशिफल से, यहां…

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant

4.9 rating

22 Years

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu
Exit mobile version