होम » भविष्यवाणियों » खेल » आने वाले दिनों में सिंधु ला पाएंगी और मेडल या नहीं, पढ़िए क्या कहते पीवी सिंधु के सितारे

आने वाले दिनों में सिंधु ला पाएंगी और मेडल या नहीं, पढ़िए क्या कहते पीवी सिंधु के सितारे

आने वाले दिनों में सिंधु ला पाएंगी और मेडल या नहीं, पढ़िए क्या कहते पीवी सिंधु के सितारे

भारत की नई सनसनी पीवी सिंधु (पुसरला वेंकट सिंधु) को आज देश में कौन नहीं जानता। हाल के दिनों में उनके चकाचौंध कर देने वाले प्रदर्शन से लोग चकित हैं। विश्व बैडिमिंटन चैंपियनशिप जैसे कई मौकों पर इन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। एशियन गेम्स 2018 में उनके धुआंधार प्रदर्शन से भारत महिला एकल में सिल्वर मेडल हासिल कर पाया है। फाइनल में उन्हें दुनिया की पहले नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग ने हराया। गणेशास्पीक्स के ज्योतिषाचार्य ने उनकी कुंडली का विश्लेषण किया और पाया कि वे आने वाले दिनों में बेहतर और नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

पी वी सिंधु का जन्म विवरण
जन्म तिथि: 5 जुलाई 1995
जन्म समय: उपलब्ध नहीं है
जन्म स्थान: हैदराबाद, तेलंगाना, भारत

ज्योतिषीय विश्लेषण (Astrological analysis)

बैडमिंटन खेल में सफलता को ट्रिगर करने वाले ग्रह

जन्म के गुरु पर गुरु का शुभ गोचर इनके लिए लाभकारी होने वाला है। बैडमिंटन खेल में इनकी सफलताएं और बढ़ेगी। ज्योतिष भविष्याणी के अनुसार पीवी सिंधु का आत्मविश्वास आने वाले दिनों में बढ़ने वाला है। भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु पहले की तुलना में अब कड़ी मेहनत करेंगी। निष्ठा से काम पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस प्रकार, वह अपने अच्छे परफॉरमेंस के जरिए बहुत सम्मान प्राप्त करेगी। क्या आप करियर में किसी भी भ्रम का सामना कर रहे हैं? करियर – एक प्रश्न रिपोर्ट पूछें।

अधिक सम्मान मिलने के आसार

इस समय दौरान पीवी सिंधु को अपने अंदर एक नई ऊर्जा उत्पन्न महसूस होगी। इन्हें कड़ी मेहनत के फल मिलेंगे। कॅरियर में मिल रही सफलता इनको एक नई पहचान दिलाएगी और दुनिया भर में सफ़लता के झंडे फहराएंगी, लेकिन, ठीक उसी समय, इन्हें अपनी फिटनेस को लेकर भी अलर्ट रहना चाहिए। आप अपनी जन्म कुंडली को निःशुल्क रूप से प्राप्त करके अपने भविष्य को जान सकते हैं।

नए शिखर छूने में मददगार रहेगा शनि

ज्योतिषीय दृष्टि से एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि सिंधु की कुंडली में शनि इनके 7 वें भाव से आगे बढ़ रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण पारगमन में से एक है। इसके कारण पी.वी. सिंधु अपने कॅरियर की चोटी तक पहुंचने में सक्षम हो सकती हैं। ग्रहों की शक्तियां इन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का दमखम रखती हैं।

धन-दौलत का विस्तार करेगी खेल-कूद में प्राप्त सफलता

पी.वी. सिंधु आने वाले महीनों में अधिक ध्यान केंद्रित करेंगी। ये पूरी एकाग्रता के साथ अपने टारगेट की ओर काम करेगी। इससे इनकी धन-संपत्ति में भी इजाफा होगा। भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु अपने सलाहकारों और कोचों के साथ एक एक्सीलेंट रिलेशनशिप कायम करेंगी। इनका सद्व्यवहार करियर और रिश्तों दोनों के लिए अच्छा साबित होगा। आने वाले दिन, पी.वी. सिंधु के लिए शांति और सुकून वाले होने की भविष्यवाणी है।

आशा है सिंधु भारत को आगे भी पदक जरूर दिलाएंगी। गणेशास्पीक्स की ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

आपकी कुंडली है आपके पूरे जीवन का जीपीएस ! इसमें छिपी है आपके भूत, वर्तमान और भविष्य की पूरी जानकारी! तो क्यों न किसी अच्छे ज्योतिषी से बात करें और इसके गाइडेंस से अपनी लाइफ में एक बड़ी सफलता को हासिल करें।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आचार्य भट्टाचार्य
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant

4.9 rating

22 Years

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu
Exit mobile version