होम » भविष्यवाणियों » खेल » टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर गणेशजी की भविष्यवाणी

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर गणेशजी की भविष्यवाणी

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर गणेशजी की भविष्यवाणी

भारतीय क्रिकेट जगत में कई ऐसी प्रतिभाएं है जिन्होंने ना सिर्फ छोटी-सी उम्र में सफलता के झंडे गाड़े बल्कि सभी को ये भी दिखा दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। ऐसे ही एक युवा प्रतिभा के रूप में उभरे जसप्रीत बुमराह। गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे बुमराह आज जिस मुकाम पर है वहां कई दिग्गज खिलाड़ियों को पहुंचने में सालों लग गए। दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज बुमराह ने 2012-13 से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से अपने टी-20 कैरियर की शुरूआत की। अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते बुमराह को 2013 से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए प्लेयर चुना गया, यहां भी उनके शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी रहा जिसे देख सभी आश्चर्यचकित हुए।

बुमराह पहले ऐसे खिलाड़ी है जिसने अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट झटके। उनकी दमदार परफोमेंस को देखते हुए उन्हें चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम इंडिया में शामिल कर अपना टैलेंट दिखाने का मौका दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए इस मैच में बुमराह ने 10 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके बाद बुमराह की हर एक परफोमेंस में लगातार निखार आता गया। उनके नाम अब तक कई रिकॉर्ड दर्ज हो चुके है। तो आइए जानते है गणेशजी से कि ज्योतिषीय दृष्टि से आगामी समय में बुमराह का प्रदर्शन कैसा रहेगा ? क्या किसी तरह के सेहत संबंधी मसलें उनके प्रदर्शन पर प्रभाव ड़ालेंगे या फिर वे सभी मुश्किलों से उभरकर टीम इंडिया के बेहतरीन गेंदबाज के रूप में अपना उम्दा प्रदर्शन जारी रहेंगे।

जसप्रीत बुमराह
जन्म की तारीखः 06 दिसंबर 1993
जन्म-समयः अज्ञात
जन्म-स्थानः अहमदाबाद, गुजरात, भारत



टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सूर्य कुंडली का विश्लेषण करने के बाद गणेशजी बताते है कि सितंबर 2017 से गुरू का तुला राशि में गोचर होगा। इसके प्रभाव से वे अपने कैरियर पर फोकस करेंगे और जो अचीवमेंट वो अपनी जिंदगी में पाना चाहते है उसको लेकर दृढ़ रहेंगे। बुमराह को लोगों से सम्मान मिलेगा और वो अपने फैंस और फॉलोअर्स के बीच काफी अहमियत रखेंगे। ये उन्हें विस्तार और उन्नति करने में मददगार होगा। टीम मेंबर्स और क्रिकेट के उच्चाधिकारियों के साथ उनके संबंध मधुर रहेंगे। प्रयासों की ओर केन्द्रित, समर्पण और उत्साह बुमराह की सफलता के कारक होंगे। क्या आप ये जानना चाहते है कि इस वर्ष आपका कैरियर किस मुकाम पर पहुंचेगा, तो खरीदें 2023 कैरियर रिपोर्ट आैर अपने कैरियर में आने वाले बदलावों के बारे में जानें।


जहां तक बुमराह के परफोमेंस की बात है, उसके अधिकतम प्रयास उसे अच्छा परिणाम देंगे। बुमराह की लोकप्रियता और प्रसिद्धि में क्रमशः वृद्धि हो सकती है। अपनी राह में बाधाओं और मुश्किलों के आने के बावजूद वे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे और सकारात्मक बने रहेंगे।


गणेशजी के अनुसार, मिड जनवरी 2018 से मिड मई 2018 तक की अवधि बुमराह के लिए अपेक्षाकृत असहज नजर आ रही है जिसमें कुछ मामूली हेल्थ/फिटनेस के मसलें उजागर हो सकते है जो बुमराह के विकास के लिए हानिकारक हो सकते है। संभवतः, इस अवधि में उन पर प्रदर्शन का दबाव बढ़ेगा और इसमें कुछ अप्रत्याशित समस्याएं भी प्रकट हो सकती है। फ्री 2023 वित्त रिपोर्ट प्राप्त करें, आैर वित्त के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें।


हालांकि, मिड मई 2018 से शुरू होने वाला समय बुमराह के कैरियर में फिर से सफलता और स्थिरता की अधिक गुंजाइश दर्शा रहा है और इसके बाद बुमराह को ग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त होगा यानि मई 2018 के बाद सितारे उनके पक्ष में होंगे, जो उनके शानदार प्रदर्शन में सहायक होंगे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
मालव भटट्
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant

4.9 rating

22 Years

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu
Exit mobile version