होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » गणेशा के अनुसार कश्मीर घाटी में अभी कोई राहत नही है

गणेशा के अनुसार कश्मीर घाटी में अभी कोई राहत नही है

गणेशा के अनुसार कश्मीर घाटी में अभी कोई राहत नही है

यह कहना गलत नही होगा कि कश्मीर घाटी से संबंधित समस्याएं भारत के लिए नासूर बन गयी हैं। पिछले कुछ दिनों की घटनाएं बहुत तनावपूर्ण रही हैं। फ़िर चाहे वे ईद के दौरान भड़के जातीय दंगे हो अथवा पिछले हफ़्ते भारत-पाक नियत्रंण रेखा पर पांच भारतीय जवानों की हत्या हो। घाटी में तनाव बहुत ज़्यादा बढ़ गया जब आतंकवादियों ने पाक सैनिकों के भेस में हमारे जवानों की बेरहमी से हत्या की। इस के विरोध में भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल द्वारा किश्तवाड़ शहर में शुक्रवार को किया गया प्रतिरोध हिंसात्मक हो गया और पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए पानी की बौछारों का प्रयोग किया। इस से और ज़्यायादा हिंसा भड़क गयी और स्थिति ने जातीय दंगों का रूप ले लिया। इस घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और घाटी में कर्फ़्यू लगा दिया गया। किश्तवाड़ में कुलीद क्षेत्र में शुक्रवार को ईद की नमाज़ के बाद एक गुट ने दुसरे गुट पर आक्रमण कर दिया क्योंकि वे स्वतंत्रता समर्थक नारे लगा रहे थे। भीड़ ने अस्सी से ज़्यादा दुकानों, पेट्रोल पंप, तेल के टैंकर तथा पुलिस और अग्निशामक वाहनों को भी आग लगा दी।

गणेशा ने पहले ही फ़रवरी में अफ़ज़ल गुरु की फ़ांसी के बाद यह बता दिया था कि घाटी में इस वर्ष भर तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। आप यह हमारी अंग्रेज़ी वेबसाईट पर
(https://www.ganeshaspeaks.com/predictions/astrology/a-year-of-turmoil-for-kashmir-post-afzal-guru-hanging/) पर पढ सकतें हैं। वर्तमान घटनाएं इस बात की पुष्टि करती हैं। तथा गणेशा का यह कहना है कि इस पूरे वर्ष भर स्थितियां तनावपूर्ण ही बनी रहेंगी।

ज्योतिषिय अवलोकन:
ज्योतिषिय दृष्टि से जम्मू-कश्मीर राज्य की राशि तुला है। २३ अक्तुबर २०१२ से तुला राशि में पारगमित शनि के साथ राहु के संयोग से कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
ग्रहणों का प्रभाव कश्मीर घाटी में बहुत महत्वपूर्ण रूप से पड़ता है। अप्रैल और मई २०१३ का ग्रहण तुला राशि पर हुआ है। शनि १७ सितम्बर २०१३ को राहु के साथ संयोग बना रहा है तथा नीच का मंगल भी इस से संयोजन करने वाला है। यह वास्तव में कश्मीर के लिए अशुभ संकेत है। इस के साथ ही ग्रहणों का एक चक्र १८/१९ अक्तुबर (मेष में चन्द्र ग्रहण) तथा सूर्य ग्रहण ३ नवम्बर २०१३ को तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में होगा। अत: २०१३ के दौरान कश्मीर की स्थिति गंभीर, तनावपूर्ण और संवेदनशील बनी रहेगी।

२०१३ के चन्द्र चार्ट में लग्न का स्वामी सूर्य चन्द्र, मंगल, शुक्र और बुध के साथ प्राकृतिक आपदा और विनाश स्थान अर्थात आठवें घर पर स्थित है। इस के साथ ही प्रतिगामी शनि राहु के साथ तीसरे घर में स्थित है तथा मंगल उसे देख रहा है। यह सीमावर्ती राज्यों में बढ़ते संकट का सूचक है तथा पड़ोसी देशो के साथ संघर्ष, आंदोलन और अवरोध का संकेत दे रहा है। पाकिस्तान कश्मीर घाटी में अपनी घुसपैठ जारी रखेगा। इस से इस क्षेत्र में शांति और सद्भाव बाधित हो रहे हैं। भारत-पाक के बीच कश्मीर मुद्दे पर तनाव २०१३ के दौरान बढ़ता ही जायेगा। कश्मीर क्षेत्र में भारत के खिलाफ चीनी आक्रमण भी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का कारण बन सकता है। जम्मू कश्मीर और पड़ोसी राज्यों में भी प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाएं हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version