होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » Punjab Election 2022 Sukhbir Singh Badal के लिए लाएगा सुख के दिन ?

Punjab Election 2022 Sukhbir Singh Badal के लिए लाएगा सुख के दिन ?

Punjab Election 2022 Sukhbir Singh Badal के लिए लाएगा सुख के दिन ?

पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Elections 2022) के लिए सुखबीर सिंह बादल पूरी तरह उम्मीद से भरे हुए हैं। इस बार Sukhbir Singh Badal अकाली दल को बीजेपी की नहीं, बल्कि BSP के सहारे चुनावी मैदान में लेकर आए हैं।
बादल का मानना है कि BJP और कैप्टन अमरिंदर तो चुनाव में कोई दम नहीं रखते हैं, कांग्रेस अपनों की शिकार है और अरविंद केजवरीवाल विज्ञापनमैन है, लेकिन क्या Sukhbir Singh Badal अकाली दल के लिए सुपरमैन साबित होंगे। क्या वे अपने बल पर सत्ता हथिया पाएंगे। सितारे उनका साथ देंगे।, क्या कहती है उनकी कुंडली देखते हैं

Sukhbir Singh Badal की कुंडली मजबूत

पंजाब की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) का जन्म 9 जुलाई 1962 को फरीदकोट में हुआ। उनकी सूर्य कुंडली के हिसाब से बुध और सूर्य की युति मिथुन राशि में है। मिथुन बुध की अपनी राशि है, जहां वह मजबूत स्थिति में है। यह युति उन्हें अच्छा नेता, विचारवान व्यक्ति और एक अधिकारपूर्ण जिंदगी देता है।
बुध उनको रणनीतिकार बनाता है। ज्योतिष में सूर्य को पिता का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए उन्हें यह जो पद, प्रतिष्ठा मिली है, उसमें उनके पिता की विरासत का भी बहुत बड़ा योगदान है। इसी योगदान के चलते कई बार वे पंजाब और केंद्र में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। Punjab Election 2022 में बुध-सूर्य की यह युति Sukhbir Singh Badal के लिए कारगर होगी या मिलेगा उन्हें और भी ग्रहों सपोर्ट, देखते हैं-

गुरु की दृष्टि ने भी किया Sukhbir Singh Badal की कुंडली में कमाल

Punjab Election 2022 को जीतने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे Sukhbir Singh Badal की कुंडली में बृहस्पति यानी गुरु ने भी कमाल किया है। गुरु की दृष्टि मजबूत बुध और सूर्य पर है। ज्ञान के प्रतीक गुरु की यह दृष्टि उन्हें धार्मिक संस्थाओं के बीच लोकप्रयिता और सामाजिक जीवन में प्रभावशाली स्थिति देती है। इसी गुरु के कारण समाज में उन्हें बेहद अच्छा दर्जा मिला है और वे इतने प्रभावशाली नेता बने हैं। हालांकि यह उन्हें अहंकार भरा स्वभाव भी देता है, जो कई बार उनके लिए मुसीबत बी ले आता है।
बृहस्पति और शुक्र एक-दूसरे की पूर्ण दृष्टि में है, जो उनकी लोकप्रियता को बढ़ाता है और उन्हें मतदाताओं को लोकप्रियता हासिल करने में सक्षम भी बनाता है। हालांकि शनि-केतु की युति उनके राजनीतिक कॅरियर में लगातार उतार-चढ़ाव करती रही है। क्या यही शनि-केतु आगे पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में सुखबीर सिंह बादल को परेशान करने वाले हैं, जानते हैं।
(शनि- राहु इस साल अप्रेल में राशि बदल रहे हैं, क्या होगा आपकी जिंदगी पर प्रभाव, बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से, जानिए अभी से विशेष और सरल उपाय)

Sukhbir Singh Badal को होगी शनि से दिक्कत

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में गोचर का शनि Sukhbir Singh Badal को कुछ दिक्कत कर सकता है। शनि अभी अपनी ही राशि मकर में है। गोचर का शनि अभी सुखबीर सिंह बादल की कुंडली में जन्म के शनि के ऊपर से गुजर रहा है। यह शनि उनके लिए इतना सकारात्मक नहीं है। उन्हें कई राजनीतिक समस्याओं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वे विपक्षी दलों के गहरे निशाने पर होंगे।
फिर भी गोचर का बृहस्पति जन्म के बृहस्पति से ऊपर चल रहा है, इसलिए Punjab Election 2022 Sukhbir Singh Badal के लिए औसत से अच्छा रह सकता है, लेकिन सत्ता का सुख उन्हें मिल ही जाएगा, यह कहना मुश्किल रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Navjot Singh Sidhu Punjab Election 2022 से ठोकेंगे ताल या होंगे बेताल !

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version