होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » वर्ष 2016 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लिए कैसा रहेगा ?

वर्ष 2016 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लिए कैसा रहेगा ?

वर्ष 2016 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लिए कैसा रहेगा ?

भारतीय राजनेता धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को हुआ एवं वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री हैं। इसके अलावा, मार्च 2012 में उन्हें बिहार से राज्यसभा के लिए चुना गया। धर्मेंद्र प्रधान भारत की 14वीं लोक सभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने उड़ीसा के देवगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य हैं। धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के पूर्व सांसद डॉ देबेंद्र प्रधान का बेटे हैं। भाजपा के महासचिव होने के अलावा, उनको अगस्त 2011 में झारखंड में पार्टी की गतिविधियों को देखने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। धर्मेंद्र प्रधान के लिए आने वाला वर्ष कैसा रहेगा, जानने के लिए गणेशास्पीक्स के ज्योतिषविद ने उनकी सूर्य कुंडली का अध्ययन किया एवं पाया कि –

धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री
जन्म तिथि – 26 जून 1969
जन्म समय – अज्ञात
जन्म स्थान – तेलचर, उड़ीसा, भारत

सूर्य कुण्डली

(भाजपा नेता एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सूर्य कुंडली का निर्माण जन्म तारीख़ एवं जन्म स्थल के आधार पर किया गया है क्योंकि उनका स्टीक जन्म समय उपलब्ध नहीं है।)

महत्वपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषणः
सूर्य कुण्डली के अनुसार गोचर के बृहस्पति की दृष्टि मेष राषि में बैठे शनि और शुक्र पर ११ अगस्त, २०१६ तक रहेगाी। इस समय अवधि के पश्चात बृहस्पति कन्या राशि के बीच से पारगमन करेगा। 30 जनवरी 2016 तक राहु-केतु हाफ रिर्टन स्थिति में होंगे। इस अवधि तक राहु उनके बृहस्पति के ऊपर से पारगमन करेगा। आगे पूरे वर्ष दौरान उनके मंगल पर से वृश्चिक राशि में शनि भ्रमण करेगा एवं इसकी दृष्टि उनके बुध पर पड़ेगी, जो वृषभ राशि में है।

ज्योतिषीय भविष्यवाणीः
आगे पूरे वर्ष दौरान धर्मेंद्र प्रधान को गोचर के शनि के नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, उनकी कुण्डली में गोचर के बृहस्पति का सकारात्मक प्रभाव परिलिक्षित होगा। ग्रहीय स्थितियों को देखने के बाद गणेशजी कह रहे हैं कि उन्हें अपने प्रबंधकीय और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कार्यों में पहले से अधिक सतर्क और सावधान रहने की जरूरत रहेगी, विशेषकर जो मंत्रालय अधिकारियों के माध्यम से हों। अपने मंत्रालय से जुड़े विविध मामलों को हल करने के लिए उन्हें काफी सहयोगात्मक रवैया अपनाने की जरूरत रहेगी। यह रवैया बचाव राहत कार्य का काम करेगा क्योंकि इससे उनकी काफी सारी परेशानियां आसानी से हल होने की संभावना है।

धर्मेंद्र प्रधान अपने मंत्रालय के काम काज में नए सुधार लाने पर बल दे सकते हैं या नियंत्रण बढ़ा सकते हैं। उनका कार्य प्रर्दशन ११ अगस्त २०१६ तक अच्छा रहने की संभावना है। हालांकि, इस अवधि के बाद उनको काफी सतर्क रहना होगा। जबकि, इस अवधि दौरान अपने प्रभावशाली एवं रचनात्मक कार्यों की बदलौत धर्मेंद्र प्रधान अपनी राजनीतिक पैठ को मजबूत करेंगे। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य और उनसे जुड़े मसलों के बारे में भी सावधानी बरतनी चाहिए।

मंत्रालय के महत्वपूर्ण मामलों से निपटने हेतु उन्हें तनाव मुक्त रहने की जरूरत होगी, अन्यथा उनकी योजनाएं देरी से कार्यान्वन होंगी, एेसी संभावना है। कुल मिलाकर, उनकी गतिविधियां और प्रयास वर्ष भर उत्तम रहेंगे। लेकिन, उन्हें अपनी लोकप्रियता को बनाए रखने के लिए अधिक चौकस व कड़ी मेहनत करनी होगी।

गणेशजी धर्मेंद्र प्रधान के सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
रंतीदेव ए उपध्याय
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version