होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » महाराष्ट्र के ग्रहमंत्री अनिल देशमुख के जीवन में ग्रहों ने मचाया बवाल…

महाराष्ट्र के ग्रहमंत्री अनिल देशमुख के जीवन में ग्रहों ने मचाया बवाल…

महाराष्ट्र के ग्रहमंत्री अनिल देशमुख बीते कई दिनों से लापता थे, इसके बाद सोमवार को सुबह वह अचानक प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस पहुंच गए, जहां पर उनसे करीब 13 घंटे तक पूछताछ की गई। इस पूछताछ के दौरान उऩ्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिए, इसी वजह से उन्हें देर रात करीब 1 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। अनिल देशमुख यह गिरफ्तारी 100 करोड़ की वसूली के मामले में हुई है। आइए जानते हैं क्या कहती है ग्रहों की दशा….


9 मई 1950 को नागपुर में जन्में अनिल देखमुख की सूर्य कुंडली में उच्च का सूर्य होने के कारण उन्हें इतनी सफलता हासिल हुई है। साथ ही शुक्र शुभ होने के कारण राजनीती में खूब प्रसिद्धि हासिल की। वहीं अगर आने वाले समय की बात की जाए, तो अभी इनकी कुंडली में गोचर का सूर्य निर्बल चल रहा है और अभी भी आगे का समय आसान नहीं है। क्योंकि सूर्य कुंडली के हिसाब से सूर्य-केतु 8वें भाव में अशुभ होता है। 16 दिसंबर 2021 तक उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


अनिल देशमुख महाराष्ट्र के ग्रह मंत्री है। 75 वर्षीय अनिल देशमुख को ED ने पूछताछ के लिए पांच बार नोटिस भेजा था, लेकिन उनके वकील ने हर बार ये कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से वह पेश नहीं हो सकते। इस मामले में उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख और पत्नी को दो बार पूछताछ के लिए तलब किया गया था, लेकिन वे भी ED ऑफिस नहीं पहुंचे थे। बता दें कि उनपर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिशनर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे से हर महीने 100 करोड़ रुपये मुंबई के बारऔर रेस्टोरेंट से जमा करने को कहा था।

ज्योतिषी से अभी बात करें, पहला कॉल/चैट मुफ्त पाएं

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version