होम » भविष्यवाणियों » विधानसभा चुनाव 2022 : 82 प्रतिशत सटीक रहीं गणेशास्पीक्स की भविष्यवाणियां

विधानसभा चुनाव 2022 : 82 प्रतिशत सटीक रहीं गणेशास्पीक्स की भविष्यवाणियां

पांच राज्यों में होने वाले मेगा इलेक्शन 2022 में क्या होने वाला है, इसकी भविष्यवाणी करने को लेकर गणेशास्पीक्स वर्ष 2021 से ही तैयार था। चुनाव 2022 को लेकर हमारी पहली भविष्यवाणी उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: ‘क्या योगी आदित्यनाथ के जीतने के है योग’ से ही हमने जान लिया कि यूपी चुनाव 2022 में योगी आदित्यनाथ के सितारे क्या कह रहे हैं?

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते गए, आपकी अपेक्षा के साथ ही हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ती गई। ऐसे में विशेषज्ञ ज्योतिषियों की अपनी टीम के साथ, हमने यूपी में चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ जैसे उम्मीदवार के साथ-साथ सभी प्रमुख प्रत्याशियों के चार्ट का विश्लेषण करना शुरू कर दिया।

पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, मणिपुर के एन बीरेन सिंह, पंजाब के नवजोत सिंह सिद्धू और यूपी के अखिलेश यादव के कैंपेन से लेकर मेरठ से चुनाव लड़ने वाली अर्चना गौतम के वाइल्ड कार्ड एंट्री और मायावती के पिछड़ने तक, हमने सभी को कवर करने के साथ ही इस मेगा इलेक्शन 2022 में इनकी किस्मत की भविष्यवाणी करते हुए, आगे जो कुछ होने वाला है, उसकी जानकारी भी दी!

यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे द्वारा की गई सभी भविष्यवाणियों का सक्सेस रेट चौंकाने वाला रहा। यानी हमने लगभग 83% सटीकता के साथ सही भविष्यवाणी की थी। यह संख्या एक बार फिर उस सटीकता की गवाही देती है, जिसके साथ वैदिक ज्योतिष काम करता है साथ ही यह भी बताता है कि बात जब भविष्यवाणी करने की हो, तो गणेशास्पीक्स के विशेषज्ञ इसे बहुत अच्छे से डिकोड कर सकते हैं।

83% सटीक भविष्यवाणी
83 प्रतिशत सटीकता

चुनाव 2022 के दौरान हमारी कई भविष्यवाणियां सही साबित हुईं और इसका सक्सेस रेट 83 प्रतिशत का रहा। हमारी जो भी चीजें सही साबित हुई, यहां उन सभी का संक्षिप्त विवरण दिया गया है। इसकी शुरुआत हम सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश से करते हैं।

यूपी चुनाव 2022 के लिए गणेशास्पीक्स की भविष्यवाणी

यूपी चुनाव 2022 में योगी आदित्यनाथ ने जबरदस्त जीत हासिल की है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बीच सत्ता बरकरार रखने वाले वे राज्य के पहले सीएम बने। 7 जनवरी, 2022 को योगी आदित्यनाथ की यूपी चुनाव संभावनाओं के बारे में अपने आर्टिकल में, हमने शनि और बृहस्पति के सहयोग से उनकी जीत की भविष्यवाणी की थी। आप उस लेख को यहां पढ़ सकते हैं।

और बात अब प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की करें तो ग्रहों ने साफ तस्वीर नहीं दिखायी! शनि और केतु के गोचर ने प्रियंका गांधी को नुकसान पहुंचाया, जबकि छाया ग्रहों राहु और केतु के गोचर के साथ ही अखिलेश यादव का विजय रथ रुक गया। हमने दोनों के बारे में जो लिखा वो आपके सामने हैं

यूपी के अन्य उम्मीदवारों की भविष्यवाणियां

इतना ही नहीं, हमने यूपी के अन्य उम्मीदवारों के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं, और कोई भी देख सकता है कि वे हर समय कैसे सुर्खियों में रहे!

अर्चना गौतम

वर्तमान में, केतु जन्म के बृहस्पति पर गोचर कर रहा है, जो उनके राजनीतिक जीवन में बाधाएं भी ला सकता है। कुछ अच्छी ग्रहों की युति होने के बावजूद, उन्हें आगामी यूपी चुनाव 2022 में वांछित परिणाम नहीं मिल सकेगा।

यूपी चुनाव 2022 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अर्चना गौतम की राजनीति में संभावना को लेकर 06 फरवरी, 2022 को लिखा गया।

जयंत चौधरी

जयंत चौधरी का अखिलेश यादव के साथ गठबंधन उन्हें बड़ी सफलता नहीं दिला सका। उनकी पार्टी ने 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उनमें से केवल 8 सीटों पर ही जीत मिली। हमने जो लिखा – वो सामने है-
”इसके अलावा, चंद्रमा पर केतु का गोचर कई मुद्दों पर उनके प्रमुख गठबंधन या सहयोगियों के साथ मतभेदों को इंगित करता है, जो उनके जीतने की संभावना को भी नुकसान पहुंचा सकता है।”
यूपी चुनाव 2022 से : क्या जयंत चौधरी इस बार सपा-रालोद गठबंधन को सत्ता में ला सकते हैं? 02 फरवरी 2022 को लिखा गया।

चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’

वे गोरखपुर (शहरी) सीट पर योगी आदित्यनाथ से हार गए। यह बात हमने लिख दी थी, जो इस तरह थी।

“वे यूपी में अपनी छाप छोड़ने में सक्षम होंगे, लेकिन अगर हम उनके ग्रहों को देखें तो उत्तर प्रदेश की राजनीति के अनुभवी खिलाड़ियों पर जीत उनके लिए आसान नहीं है।”

यूपी चुनाव 2022 में चंद्रशेखर आजाद से: क्या यूपी ‘रावण’ राज के लिए तैयार है? 27 जनवरी 2022 को लिखा गया।

असीम अरुण

असीम अरुण के लिए, हमने उनके सामने आने वाली सभी चुनौतियों पर काबू पाने के साथ ही एक अच्छी जीत की भविष्यवाणी की थी। कन्नौज सीट से इस पूर्व आईपीएस की जीत ने हमें फिर सही साबित कर दिया!

“बृहस्पति के इन गोचर के कारण, असीम अरुण के अगले तीन वर्षों तक सकारात्मक स्थिति में रहने की संभावना है। हालांकि अप्रैल 2022 में राहु के मेष राशि में गोचर से कुछ इश्यूज हो सकते हैं। हालांकि, असीम अरुण इन चुनौतियों से पार पाने और अपने राजनीतिक सहयोग के साथ सफल होने के लिए तैयार हैं। ”

बीजेपी में शामिल हुए असीम अरुण से : क्या एक आईपीएस राजनीतिक उम्मीदवार के रूप में सफल हो सकता है? 25 जनवरी 2022 को लिखा गया।

पंजाब चुनाव 2022 के लिए गणेशास्पीक्स की भविष्यवाणियां

पंजाब के राजनीति की बात करें तो इसकी अपनी ही कहानी है और इसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया, लेकिन हमने कई उम्मीदवारों के किस्मत की सटीक भविष्यवाणी की है। इस सूची में कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी (अब पूर्व सीएम) और उनसे पहले के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू की भविष्यवाणी


इस चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू आप की जीवनज्योत कौर से हार गए। अनुमान के मुताबिक, उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं अधूरी ही रहीं। वे अपनी ही पार्टी के नेता पंजाब के तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की भी आलोचना करते रहे थे। इसके बाद क्या होगा, इसकेके लिए भी, हमने भविष्यवाणी की थी कि कैसे परिणाम उनके पक्ष में नहीं होंगे। यही बात कैप्टन अमरिंदर सिंह की नवगठित पंजाब लोक कांग्रेस के बारे में भी कही जा सकती है। नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव भविष्यवाणियों के बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं।

पंजाब के अन्य उम्मीदवारों की भविष्यवाणियां

भगवंत मान के बारे में हमने पहले लिख दिया था कि वे अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ने वाले हैं।

आप चरणजीत सिंह चन्नी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की भविष्यवाणियां यहां पढ़ सकते हैं। इनके अलावा हमेशा की तरह हमने शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल के भाग्य की भी सटीक भविष्यवाणी की।

सुखबीर सिंह बादल

“जन्म के बृहस्पति पर से बृहस्पति का गोचर इस चुनाव में उनकी थोड़ी मदद कर सकता है और उन्हें कुछ वोट दिला सकता है, लेकिन कुल मिलाकर, सुखबीर सिंह बादल के लिए क्लीन स्वीप थोड़ा मुश्किल लगता है।”
पंजाब चुनाव में सुखबीर सिंह बादल के ग्रह क्या भविष्यवाणी करते हैं? 1 फरवरी, 2022 को लिखा गया

उत्तराखंड चुनाव 2022 के लिए गणेशास्पीक्स की भविष्यवाणियां

उत्तराखंड चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने प्रतिद्वंद्वी भुवन चंद्र कापड़ी से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया। पुष्कर सिंह धामी के लिए हमने जो भविष्यवाणियां की थीं, सब कुछ उसी तरह हुआ। राहु-केतु के गोचर ने उत्तराखंड चुनाव में उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

पुष्कर सिंह धामी की भविष्यवाणी

उत्तराखंड चुनाव 2022 की दूसरी कहानी हरक सिंह रावत की है, जो अपनी बहू अनुकृति गुसाई के टिकट के लिए भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हमने हरक सिंह रावत के लिए ‘आगे एक पथरीली सड़क’ की भविष्यवाणी की, साथ ही अनुकृति गुसाईं की हार एक बार फिर ग्रहों की सटीकता को साबित करती है!

मणिपुर चुनाव 2022 के लिए गणेशास्पीक्स की भविष्यवाणियां

मणिपुर चुनाव 2022 के लिए, एन बीरेन सिंह निस्संदेह एक शीर्ष दावेदार थे, जो 2002 के बाद से कोई चुनाव नहीं हारे हैं। ग्रहों ने एक बार फिर हमें बताया कि कैसे इस बार भी उनकी रफ्तार थमने वाली नहीं थी। बृहस्पति और शुक्र के गोचर की मदद से, उनके समक्ष हमेशा एक बेहतरीन मौका रहता है और परिणामों ने इसे सही साबित कर दिया है!

एन. बीरेन सिंह की भविष्यवाणी


आप एन बीरेन सिंह से जुड़ी हमारी भविष्यवाणियों के बारे में यहां पढ़ सकते हैं।

चुनाव 2022 के हमारे पूर्ण कवरेज पर एक नज़र डालने के लिए, आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version