होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » क्या Archana Gautam जीत पाएंगी मतदाताओं का दिल ?

क्या Archana Gautam जीत पाएंगी मतदाताओं का दिल ?

क्या Archana Gautam जीत पाएंगी मतदाताओं का दिल ?

UP Election 2022 में कांग्रेस ने पॉलिटिक्स में ग्लैमर का तड़का लगाया है। कांग्रेस ने उप्र की चर्चित हस्तिनापुर सीट से Archana Gautam को टिकट दिया है। अर्चना गौतम इससे पहले अभिनेत्री रही हैं। 2015 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली अर्चना गौतम ने हसीना पार्कर, बरोटा कंपनी जैसी कई फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरा है। क्या इस बार UP Election 2022 में Archana Gautam कुछ विशेष जादू बिखेर पाएंगी। क्या वे हस्तीनापुर सीट को अपने नाम कर पाएंगे। जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली के हिसाब से, उन्हें मतदाताओं के साथ सितारों का कितना आशीर्वाद प्राप्त है।

Archana Gautam की कुंडली में मजबूत सूर्य के साथ शुक्र

मेरठ में 1 sep 1995 को जन्मी Archana Gautam की कुंडली में चार्म और आकर्षण का ग्रह शुक्र, सूर्य के साथ है। सूर्य अपनी ही राशि सिंह में है। इसलिए शुक्र और सूर्य की ऊर्जा उनके प्रति लोगों के मन में एक आकर्षण उत्पन्न करती है। स्वराशि का सूर्य उनको आत्मविश्वास से भरपूर बनाता है। शुक्र का साथ होने से वे क्रिएटिव हैं और उन्होंने अपना शुरुआती कॅरियर फिल्म इंडस्ट्री और मॉडलिंग जैसी ग्लैमर फील्ड में ही बनाया है। फिर वे बाहर से मजबूत दिखती है, लेकिन ग्रह आंतरिक रूप से उन्हें संवेदनशील बनाते हैं। जब वे किसी चुनौती का सामना करती हैं, तो एकदम से उससे निपटने के लिए तैयार नहीं हो पाती हैं। क्या उनकी यह आदत UP Election 2022 के लिए उन्हें कमजोर कैंडिडेट बनाती है, देखते हैं आगे-

Archana Gautam की कुंडली में राजनीति में आगे बढ़ने के योग!

UP Election 2022 में हस्तीनापुर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम की कुंडली में राहु मंगल के साथ है। यह अंगारक दोष का निर्माण करता है। इस दोष के कारण कई बार वे ऐसे निर्णय ले लेती हैं, जो सबको चौंका सकते हैं। राजनीति में आना और अचानक से उन्हें टिकट भी मिल जाना राहु और मंगल की ऊर्जा का ही परिणाम है। इन दोनों ग्रहों की ऊर्जा की बदौलत वे सार्वजनिक जीवन में कुछ अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। उनकी कुंडली में बुध भी मजबूत है और शनि खुद की राशि में स्थित है। बुध भी कन्या राशि में उच्च का है। ये दोनों ग्रह भी उन्हें पॉलिटिकल कॅरियर बनाने में विशेष योगदान देने वाले हैं। कह सकते हैं कि उनके ग्रह काफी मजबूत है, लेकिन इन मजबूत ग्रहों के कारण वे चुनाव जीत पाएंगी?

UP Election 2022 में Archana Gautam को गोचर ग्रहों का चैलेंज!

Archana Gautam को कांग्रेस का टिकट मिला है। उनकी सूर्य कुंडली के हिसाब से गोचर का बृहस्पति शनि के ऊपर से गुजर रहा है और सूर्य को सीधे तौर पर देख रहा है। इसके परिणाम के चलते उन्हें चुनाव लड़ने का मौका एक बड़ी पार्टी से मिला है, लेकिन शनि और राहु का आने वाला गोचर उन्हें कई तरह की दिक्कत देने वाला है। अभी केतु का वर्तमान गोचर भी जन्म के बृहस्पति के ऊपर से गुजर रहा है। यही केतु उन्हें अभी कुछ विशेष प्रभाव देने में असमर्थ रहेगा। चुनाव में उनका रास्ता कठिन हो सकता है। उनकी जन्म कुंडली में अच्छे ग्रह होने के बावजूद गोचर के ग्रह उन्हें दिक्कत पैदा कर रहे हैं, इसलिए वे मतदाताओं से वांछित परिणाम प्राप्त करने में थोड़ी असमर्थ रह सकती है। हालांकि UP Election 2022 के बाद भी वे राजनीति में आगे बढ़ने की कोशिश करती रहेंगी।

कुंडली के हिसाब से देखिए कौन सा ग्रह दे रहा आपका साथ, कौन डाल रहा है अड़ंगा… जानिए अभी…

अर्चना गौतम को लेकर हुए विवाद भी

टिकट मिलने के बाद अब UP Election 2022 में अर्चना गौतम की हस्तीनापुर सीट हॉट सीट बन गई है। उनके विरोधी रोजाना नए-नए वीडियो या फोटो लेकर वायरल कर रहे हैं। कुछ समय पहले उनका बिकनी फोटो और वीडियो वायरल हुआ। हालांकि अपने इरादों की पक्की Archana Gautam ने साफ कहा है कि वे ऐसे किसी भी वायरल वीडियो या फोटो से डरेंगी नहीं, उन्होंने मतदाताओं से अपील भी की है कि उनके फिल्मी कॅरियर और राजनीतिक कॅरियर को अलग-अलग रखा जाएं। हालांकि उनकी इस अपील का कितना फायदा उन्हें होगा, यह देखने वाली बात होगी।

साल 2026 आपके लिए क्या लेकर आया है, जानिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट…

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version