होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » पुत्रदा एकादशी व्रत 2026 : पुत्र प्राप्त के लिए आज करें व्रत

पुत्रदा एकादशी व्रत 2026 : पुत्र प्राप्त के लिए आज करें व्रत

पुत्रदा एकादशी व्रत 2024 : पुत्र प्राप्त के लिए आज करें व्रत

पौष माह में एकादशी व्रत से होती है संतान की रक्षा

पौष माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। वर्ष 2026 में पुत्रदा एकादशी व्रत 23 अगस्त 2026, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की प्राप्ति और इसके प्रभाव से संतान की रक्षा होती है।

गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! अभी परामर्श लें!

पुत्रदा एकादशी का महत्व

हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि संतान प्राप्ति में बाधा आने या पुत्र प्राप्ति की कामना करने वाले लोगों के लिए पुत्रदा एकादशी का व्रत शुभफलदायक होता है।

संतान प्राप्ति के लिए पुत्रदा एकादशी पूजन विधि

इस दिन बाल गोपाल की पूजा करनी चाहिए। पूरे दिन उपवास रहकर शाम के समय कथा सुनने के बाद फलाहार किया जाता है। इस दिन दीप दान करने का भी महत्व है।

1. पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को व्रत से पूर्व यानी दशमी के दिन एक ही वक्त वह भी सात्विक भोजन करना चाहिए। व्रती को संयमित और ब्रह्मचर्य के नियम का पालन करना चाहिए।
2. सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर गंगा जल, तुलसी दल, तिल, फूल और पंचामृत से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
3. व्रती को उपवास रहना चाहिए और शाम को दीपदान के बाद फलाहार किया जा सकता है।
4. व्रत के अगले दिन द्वादशी पर किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर, दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करना चाहिए।
5. संतान की इच्छा के लिए पति-पत्नी को सुबह के वक्त संयुक्त रूप से भगवान श्री कृष्ण की उपासना करनी चाहिए।
6. संतान गोपाल मंत्र का जाप करें और इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर गरीबों और जरुरतमंदों को भोजन कराना और दक्षिणा देना चाहिए।

यदि आप जानना चाहते हैं कि 2026 में आपका जीवन कैसा होगा, तो 2026 की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें…

पुत्रदा एकादशी व्रत कथा

प्राचीन काल में भद्रावती नगर में राजा सुकेतुमान का शासन था। उनकी पत्नी का नाम शैव्या था। वर्षों बीत जाने के बावजूद संतान नहीं होने के कारण पति-पत्नी दुःखी और चिंतित रहते थे। इसी चिंता में एक दिन राजा सुकेतुमान अपने घोडे़ पर सवार होकर वन की ओर चल दिए। घने वन में पहुंचने पर उन्हें प्यास लगी तो पानी की तलाश में वे एक सरोवर के पास पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि सरोवर के पास ऋषियों के आश्रम भी हैं और वहां ऋषि-मुनी वेदपाठ कर रहे हैं। पानी पीने के बाद राजा आश्रम में पहुंचे और ऋषियों को प्रणाम किया। राजा ने ऋषियों से वहां जुटने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वे सरोवर के निकट स्नान के लिए आये हैं। उन्होंने बताया कि आज से पांचवें दिन माघ मास का स्नान आरम्भ हो जाएगा और आज पुत्रदा एकादशी है। जो मनुष्य इस दिन व्रत करता है, उन्हें पुत्र की प्राप्ति होती है। इसके बाद राजा अपने राज्य पहुंचे और पुत्रदा एकादशी का व्रत शुरू किया और द्वादशी को पारण किया। व्रत के प्रभाव से कुछ समय के बाद रानी गर्भवती हो गई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया। अगर किसी को संतान प्राप्ति में बाधा होती है तो उन्हें इस व्रत को करना चाहिए। व्रत के महात्म्य को सुनने वाले को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पुत्रदा एकादशी व्रत मुहूर्त 2026

तिथि: 23 अगस्त 2026, रविवार
एकादशी तिथि प्रारंभ: 23 अगस्त 2026 को प्रातः 02:01 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 24 अगस्त 2026 को प्रातः 04:19 बजे
पारण (व्रत तोड़ने) का समय: 24 अगस्त 2026 को दोपहर 13:41 बजे से 16:16 बजे के बीच

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी और पहला परामर्श मुफ्त पाएं!

श्रीगणेशजी के आशीर्वाद के साथ,
गणेशास्पीक्स डॉट कॉम

ये भी पढ़ें
आपकी पत्नी की राशि से जानिए उसका व्यक्तित्व

FAQs

पुत्रदा एकादशी व्रत 2026 कब मनाया जाएगा?

पुत्रदा एकादशी व्रत 2026 में 23 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा।

पुत्रदा एकादशी व्रत का क्या महत्व है?

पुत्रदा एकादशी व्रत का महत्व संतान प्राप्ति और संतान की रक्षा के लिए होता है। इस व्रत को करने से संतान प्राप्ति में बाधा दूर होती है।

पुत्रदा एकादशी व्रत कैसे किया जाता है?

व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। व्रती को उपवास रहकर शाम को दीपदान के बाद फलाहार करना चाहिए। अगले दिन द्वादशी पर ब्राह्मण को भोजन कराकर व्रत का पारण करना चाहिए।

पुत्रदा एकादशी व्रत की पूजा विधि क्या है?

स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर गंगा जल, तुलसी दल, तिल, फूल और पंचामृत से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पति-पत्नी को संयुक्त रूप से भगवान श्री कृष्ण की उपासना करनी चाहिए।

पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन क्या करना चाहिए?

इस दिन बाल गोपाल की पूजा करनी चाहिए और पूरे दिन उपवास रहकर शाम के समय कथा सुनने के बाद फलाहार करना चाहिए। दीप दान का भी विशेष महत्व है।

Exit mobile version