होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » क्या ओटीटी पर धमाल मचा पाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा?

क्या ओटीटी पर धमाल मचा पाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा?

क्या ओटीटी पर धमाल मचा पाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा?

इंडियन आर्मी के शेरशाह यानी कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनी फिल्म शेरशाह सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में कैप्टन बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। उनके काम की समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहना की है। इस सफलता के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। फिलहाल रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग मूवी सूर्यवंशी के प्रमोशन में व्यस्त है। इसके बाद अमेजन प्राइम पर एक नई कॉप बेस्ड वेब सीरीज बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा को नया प्लेटफार्म मिल सकता है। आइए जानते हैं क्या कहती है सूर्य कुंडली…

सिद्धार्थ के लिए साल 2022 साल लाएगा और अच्छा समय

16 जनवरी 1985 को दिल्ली में जन्मे सिद्धार्थ की सूर्य कुंडली में शुक्र और मंगल का आकर्षण योग है, जिसकी वजह से सिद्धार्थ की चर्चा इंडस्ट्री में हमेशा बनी रहती है। हालांकि की उनकी कुंडली में शनि और केतु का शापित दोष भी है, इस वजह से कई बार काफी मेहनत करने के बाद भी उनकी फिल्में कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है। इनके शुक्र- मंगल के ऊपर से गुरु का गोचर हो रहा है, यह उनके वाला आने समय में बेहतर परिणाम देगा। साल 2022 उनके लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं कुंडली में चंद्र के ऊपर से केतु का गोचर होने की वजह से इनको सावधानी बरतनी चाहिए।

सिद्धार्थ की सफलता के चर्चे

शेरशाह की सफलता से फिलहाल सिद्धार्थ काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के बाद से उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाने वाले लोगों को उन्होंने करारा जवाब दिया है। इसके बाद से उन्हें नए नए प्रोजेक्ट भी मिलने शुरु हो गए हैं। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिताभ बच्चन के साथ आँखें-2 में भी दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version