होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » वीर दास एक बार फिर विवादों में, कौन सा ग्रह है कारक?

वीर दास एक बार फिर विवादों में, कौन सा ग्रह है कारक?

कॉमेडियन वीर दास ने हाल ही एक वीडियो उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया। वे अक्सर अपने तल्ख़ बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में वीर ने परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया है। उनपर आरोप लगा है कि इस परफॉरमेंस में उन्होंने भारत-विरोधी टिप्पणी की है। हालांकि इससे शुरू हुए विवाद के चलते बाद वीर ने अपने बयान पर सफाई दी और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। वीर एक ऐसे कॉमेडियन है जो अपनी परफॉरमेंस के जरिए किसी न किसी विवाद में फंस जाते हैं। आखिर क्या है उनके विवादों में पड़ने की वजह, आइए जानते हैं उनके सितारों का खेल-


31 मई 1979 को जन्मे वीर दास का जन्म देहरादून में हुआ। उनकी कुंडली में स्वराशि के मंगल के साथ शुक्र का कॉम्बिनेशन है। साथ ही चंद्र के साथ उच्च का गुरु है। जो उन्हें भाग्यशाली बनाता है और चर्चा में रखता है। हालांकि कुंडली में शनि-राहु का शापित दोष है, जो कई बार उनके स्टेटमेंट्स को विवादों का रूप दे देता है। फिलहाल उनकी कुंडली में जन्म के सूर्य के ऊपर से राहु का गोचर हो रहा है, जो पिछले कुछ समय से उनके नेगेटिव चर्चा में ज्यादा रहने की वजह है। आने वाले आठ महीनों में भी उन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।


वीर दास ने अमेरिका में हुई अपनी परफॉरमेंस में कहा कि “मैं उस भारत से आता हूं जहां हम दिन में औरतों की पूजा करते हैं और रात में गैंगरेप करते हैं…..”। वीर दास की इस परफॉरमेंस का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना और उन्हें देश विरोधी कहना शुरू कर दिया। बाद में बढ़ते विवाद के चलते वीर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सफाई देते हुए माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version