होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » सुशांत सिंह राजपूत 2017 भविष्यवाणी, जानें क्या कहते है सितारे

सुशांत सिंह राजपूत 2017 भविष्यवाणी, जानें क्या कहते है सितारे

सुशांत सिंह राजपूत 2017 भविष्यवाणी, जानें क्या कहते है सितारे

सुशांत सिंह राजपूत का नाम उन अभिनेताआें में शुमार है जिन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत तो छोटे पर्दे से की लेकिन आज उनका नाम बाॅलीवुड के नामी अभिनेताआें में शुमार है। टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से छोटे पर्दे पर पहचान बनाने के बाद उन्हें चेतन भगत के नाॅवेल पर आधारित फिल्म ‘कार्इ पो छे’ से सबसे पहला ब्रेक मिला। इसके बाद वे शुद्घ देसी राेमांस, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी आैर पीके जैसे फिल्मों में नजर आए। लेकिन जिस फिल्म ने उन्हें बाॅलीवुड में विशिष्ट पहचान दिलार्इ वो थी ‘एमएस धोनी’ः द अनटोल्ड स्टोरी। अब जल्द ही उनकी अगली फिल्म ‘राब्ता’ रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ कृति सेनन है। सुशांत इसे अपने कैरियर के लिए अहम फिल्म मान रहे है। वहीं एेसी खबरें चल रही है कि सुशांत आैर कृति रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे है। तो आइए जानते है गणेशजी से कि सुशांत के सितारे फिल्म को सक्सेसफुल बनाने में कामयाब हो पाएंगे, क्या ये फिल्म उनके लिए मील का पत्थर साबित होगी। आैर क्या सुशांत-कृति का ये प्यार अगले पड़ाव पर पहुंच पाएगा ?

सुशांत सिंह राजपूत
जन्म-दिनांकः 21 जनवरी, 1986
जन्म-समय: उपलब्ध नहीं
जन्म-स्थान: पटना, बिहार, भारत

सूर्य कुंडली

हमारे विशेषज्ञों द्वारा तैयार अपनी हस्तलिखित जन्मपत्री
प्राप्त करें

क्या ‘राब्ता’ में सुशांत सिंह की परफोमेंस को सराहा जाएगा ?

शनि के आशीर्वाद से मिलेगा अच्छा लाभः
गणेशजी के अनुसार राब्ता फिल्म की मेकिंग के दौरान, सुशांत शनि की ढैया से गुजर रहे थे। इससे ये संकेत मिलते है कि इस फिल्म में उन्होंने अपना शानदार परफाेमेंस देने के लिए बेहतर प्रयास किए है। उनके वास्तविक प्रयासों को शनि ग्रह से अच्छा प्रोत्साहन मिलने की संभावना है क्यूंकि शनि जन्म के चंद्र से योगकारक ग्रह बनता है।

दर्शक परफोमेंस को सराहेंगे:
कुल मिलाकर, दर्शक राब्ता में सुशांत के रोल आैर परफोमेंस को सराहेंगे। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद उनकी लोकप्रियता में वृद्घि हो सकती है। शनि के आशीर्वाद के साथ ही मकर राशि में तीन प्रमुख ग्रहों सूर्य, शुक्र आैर गुरू पर गुरू की लाभदायी दृष्टि से उन्हें फिल्म जगत में अपनी स्थिति को आैर मजबूत करने में मदद मिलेगी। क्या आप ये जानना चाहते है कि वर्ष 2017 में आपका कैरियर किस स्तर पर पहुंचेगा । तो खरीदें हमारी 2026 कैरियर रिपोर्ट

सूत्रों के अनुसार सुशांत कृति सेनन को डेट कर रहे है। ग्रह क्या संकेत देते है – क्या वे साथ रहेंगे ?

केतु इस लव-स्टोरी को पूर्ण रूप से विकसित होने की अनुमति नहीं देगा
सुशांत सिंह की सूर्य कुंडली में अगस्त 2017 के बाद जन्म के शुक्र पर से केतु का गोचर होगा अौर ये आगामी महीनों में कुछ समस्याएं आने के संकेत देता है। रिश्ते के मोर्चे पर चीजें सुशांत के लिए बेहद आसान नहीं होगी। हालांकि आने वाले दिनों में सुशांत आैर कृति के बीच रिश्ता मजबूत हो सकता है लेकिन अगस्त के बाद कुछ दूरियां बढ़ सकती है।

गणेशजी सुशांत के लिए प्यार से जुड़े मामलों में असुरक्षा आैर अस्थिरता का पूर्वानुमान जता रहे है। सुशांत को हालात बड़े ठंडे दिमाग से संभालने होंगे आैर अत्यधिक संवेदनशील बनना होगा, अन्यथा स्थितियां पेचीदा हो सकती है। अंततः ये कह सकते है कि चीजें अगले स्तर पर आगे नहीं बढ़ सकती। क्या आप भी अपने किसी निजी रिश्ते को लेकर किसी तरह की परेशानी में है, तो उपयुक्त मार्गदर्शन पाने के लिए खरीदें हमारी रिपोर्ट संबंध एक प्रश्न पूछें।

आगामी दिनों में सुशांत की जिंदगी में चीजें किस तरह आकार लेंगी ?

अगस्त2017 तक का सिनेरियो
जिस तरह गोचर का गुरू जन्म के शुक्र, गुरू आैर गुरू पर त्रिकोण दृष्टि ड़ाल रहे है, एेसे में सुशांत को गवर्मेंट आैर ताकतवर लोगों से से अच्छा सहयोग मिलने की संभावना है। वे धीरे-धीरे भारत के विभिन्न् प्रतिष्ठित लोगों के साथ बेहतर संबंध विकसित करने में सक्षम होंगे आैर दर्शकों से अधिक प्रशंसा प्राप्त करने में सफल होंगे। क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है ? तो खरीदें 2017 विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट
आैर अपने भविष्य को जानें।

अगस्त 2017 के बाद का परिदृश्य
गणेशजी के अनुसार, सुशांत की सूर्य कुंडली में सितंबर 2017 से गोचर का गुरू दशम भाव में पारगमन करेंगे आैर वहां पर स्थित मंगल आैर केतु पर सकारात्मक प्रभाव ड़ालेंगे। गुरू का ये गोचर में कैरियर में बेहतर संभावनाआें आैर एडवांसमेंट को दर्शाता है। वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में अधिक सहजता आैर स्थिरता का आनंद लेंगे, साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के भी अच्छे अवसर भी मिल सकते है। इसके अलावा अन्य स्थापित अभिनेताआें आैर अग्रणी लोगों से उन्हें अच्छा सहयोग आैर प्रोत्साहन मिलेगा।

गणेशजी सुशांत को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
मालव भट्ट
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

क्या जिंदगी के कुछ क्षेत्रों को लेकर आपके दिमाग में कुछ सवाल है ? तो एक्सपर्ट गाइडेंस आैर स्मार्ट सोल्यूशन पाने के लिए ज्योतिषी से बात कीजिए।

ये लेख पढ़ना भी ना भूलेंः
– परिणीति चोपड़ा 2017: गणेशजी से जानिए परिणीति के लिए ये वर्ष कैसा रहेगा
– जन्म से ही अभिनय का हूनर रखने वाले वरूण धवन को सफलता हेतु मेहनत करनी होगी
– अनुष्का शर्मा भविष्यवाणी 2017: प्रोडयूसर के रियल लाइफ किरदार में चमकने के लिए तैयार
– गणेशजी से जानें, आलिया भट्ट के लिए वर्ष 2017 कैसा रहेगा

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version