होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » जानिए सोनम कपूर और आनंद आहूजा का फ्यूचर ज्योतिषियों की राय में

जानिए सोनम कपूर और आनंद आहूजा का फ्यूचर ज्योतिषियों की राय में

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले काफी समय से अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी मोस्ट अवेटेड शादी रही है। आखिरकार, सोनम की शादी की घड़ी आ ही गई। दिनांक 8-5-2018 के दिन अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए सोनम कपूर ने ‘प्रेम रतन धन पायो‘ गाने के तर्ज पर शादी के बंधन में बंधते हुए अपने लवर आनंद आहूजा को अपने पति के रुप में पा ही लिया। सोनम कपूर अभिनेत्री के रूप में बॉलीवड में काफी सफल रही हैं। वहीं इनके पति आनंद आहूजा बिजनेस की दुनियां में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। सोनम कपूर–आनंद आहूजा के जन्म के ग्रहों की स्थिति का ज्योतिषीय सिंद्धांतों के आधार पर विश्लेषण करते हुए इनके दांपत्य जीवन का चित्र यहां पेश किया जा रहा है।

सोनम कपूर का जन्म विवरण–

जन्म तारीख : 09-06-1985
जन्म समय : अज्ञात
जन्म स्थल : मुंबई, भारत

आनंद आहूजा का जन्म विवरण–

जन्म तारीख : 7-7-1983
जन्म समय : अज्ञात
जन्म स्थल : नई दिल्ली, भारत

अंक शास्त्र के अनुसार फलादेश–


क शास्त्र के अनुसार सोनम कपूर के जन्म की तारीख 09-06-1985होने से इसका मूलांक 0+9 = 9 है। 9 अंक मंगल का अंक होता है। भाग्यांक 0+9+0+6+1+9+8+5 = 38 = 3+8 = 11 = 1+1 = 2 है जो चंद्र का अंक है। इनके नामांक की बात करें तो SONAM KAPOOR = 1+6+5+1+4 = 17 और 2+1+7+6+6+9 = 31 यानी 17+31 = 3 आता है जो गुरु का अंक है।

क्या आपको अपने विवाहित जीवन को लेकर किसी प्रकार की चिंता है? तो इसका समाधान हमारी सेवा विवाह – एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट से पाएं।


अंक शास्त्र के अनुसार दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा की जन्म तारीख 07-07-1983 होने से इनका मूलांक 0+7 = 7 है। अंक 7 केतु का अंक है। भाग्यांक 7+7+1+9+8+3 = 35 = 3+5 = 8 है जो शनि का अंक है। नामांक की बात करें तो ANAND AHUJA = 1+5+1+5+4 = 16 और 1+8+3+1+1 = 14 यानी 16+14 = 3 आता है जो गुरु का अंक है।


दोनों की शादी की तारीख 08-05-2018 होने से मूलांक 0+8 = 8 होता है यानी शनि का अंक 8 बनता है। भाग्यांक 8+5+2+1+8 = 24 = 2+4= 6 है। अंक 6 शुक्र का अंक होता है।

अंक शास्त्र के अनुसार, फैशनेबल एक्ट्रेस सोनम कपूर का मूलांक 9 है जो मंगल का अंक कहलाता है। वहीं आनंद आहूजा का मूलांक 7 है जो केतु का अंक है। मंगल और केतु दोनों के एक समान प्रकृति के ग्रह होने से दोनों के स्वभाव में एक दूसरे को अपनी तरफ खींचने की प्रवृत्ति दिखाई देगी। जहां सोनम कपूर का भाग्यांक 2 यानी चंद्र का अंक है वहीं आनंद आहूजा का भाग्यांक 8 यानी शनि का अंक है। शनि और चंद्र के एक दूसरे के शत्रु होने की वजह से वैचारिक मतभेद रहने की आशंका रहेगी।

क्या आप वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे हैं? हमारी निशुल्क 2023 वित्त रिपोर्ट के उपयोग से अपने उज्जवल भविष्य का रास्ता खुद–ब–खुद तैयार करें।


अगर हम सोनम–आनंद के शुभ व सकारात्मक पहलुओं के बारे में बात करें तो जब ये पॉजिटव ट्रैक पर होते हैं तो ये व्यक्ति को एक अच्छी विचार शक्ति प्रदान करते हैं। पर, यदि इसके विपरीत नेगेटिव ट्रैक पर काम करते हैं तो ( मुख्य रूप से ग्रहों के खराब गोचर के समय) तो वैचारिक मतभेद पैदा होते हैं। विचारों में नकारात्मकता आती है। लेकिन अगर हम नामांकन पर ध्यान देते हैं, तो सोनम कपूर का नामांक3 है जो गुरु का अंक है। दूसरी ओर, आनंद आहूजा का नामांक 3 यानी गुरु का अंक बनता है। इस कारण इनके बीच मूलभूत विचारों में सौम्यता देखने को मिलेगी। इनकी शादी की तारीख का भाग्यांक 6है जो शुक्र का अंक है। सोनम का मूलांक 9 है जो मंगल का अंक है। मंगल व शुक्र मित्र हैं। आनंद आहूजा का भाग्यांक 8 है। यह शनि का अंक है। शनि और शुक्र आपस में मित्र है।

तो इस प्रकार से आप देखते हैं कि विवाह की तारीख भी सोनम कपूर के मूलांक और आनंद आहूजा के भाग्यांक से मेल खा रही है। इनकी तारतम्यता अंक शास्त्र के अनुसार एक अच्छे शादीशुदा जीवन की घोषणा करती है।


जहां फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर की सूर्य कुंडली में शुक्र मेष राशि में तो दूसरी ओर आनंद आहूजा में यह सिंह राशि में है। यहां शुक्र से शुक्र (मेष–सिंह) नवपंचम राशि में है। इसकी वजह से एक दूसरे को लेकर एक गहरा लगाव, प्रेम और पारस्परिक आकर्षण भी रहेगा। बल और मित्र के कारक ग्रह मंगल का विचार करें तो सोनम और आनंद दोनों की कुंडली में मंगल मिथुन राशि में है। यहां मंगल बल और राहु प्रेम का कारक ग्रह है जिससे दोनों एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। शारीरिक आकर्षण रहने से समय के साथ–साथ निकटता बढ़ती जाएगी। प्रेम का कारक ग्रह राहु सोनम कपूरी की कुंडली में मेष राशि में है। वहीं, आनंद आहूजा की कुंडली में यही राहु मिथुन राशि में बैठा है। मेष और मिथुन राशि में राहु से राहु को देखें तो त्रिकोण स्थान में आ रहे हैं। ग्रहों की एेसी स्थिति एक सुंदर दांपत्य जीवन की भविष्यवाणी करती है। शादी के बाद इनके जीवन में प्रगति के मौके आएंगे। हालांकि, ग्रह गोचर के ठीक न होने की सूरत में इनके बीच कभी–कभी मतभेद रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ये अगर ये दोनों समझदारी से काम लेंगे तो इस अवधि के ज्यादा देर तक क्रियाशील न होने से प्रेम भावनाएं जीवंत बनी रहेगी। शुक्र, मंगल और राहु का क्रास कॉम्बिनेशन इनके बीच एक अच्छे अटैचमेंट्स और सुखी दांपत्य जीवन की भविष्यवाणी करता है। कुल मिलाकर, सोनम कपूर और आनंद आहूजा का फ्यूचर ज्योतिषियों की राय से सुनहरा रहने की भविष्यवाणी है।

गणेश जी इन दोनों का गृहस्थ जीवन खुशहाल रखें एेसी हमारी शुभकामना है,

अपनी परेशानियों के समाधान के लिए! ज्योतिषी से अभी बात करें, पहला कॉल/चैट मुफ्त पाएं

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version