होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » जॉन अब्राहम का ट्रिपल रोल, Satyamev Jayate 2 क्या कर पाएगी कमाल ?

जॉन अब्राहम का ट्रिपल रोल, Satyamev Jayate 2 क्या कर पाएगी कमाल ?

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग मूवी सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही जॉन का नाम चर्चाओं में है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में जॉन ट्रिपल रोल में नजर आने वाले है। मिलाप झवेरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में आएगी। वहीं हाल ही में जॉन ने अपनी एक और अपकमिंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्नस’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है। जॉन की आने वाली फिल्मों को लेकर बात करें, तो आने वाला साल उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आइए सूर्य कुंडली के हिसाब से जानते हैं कि उनके ग्रह क्या कहते हैं…


17 दिसंबर 1972 को मुंबई में जन्में जॉन की मेष राशि है। उनकी कुंडली में स्वग्रही गुरु है, लेकिन सूर्य-राहु का ग्रहण दोष और गुरु-राहु का चांडाल दोष है, जो उनकी कुंडली को बेहद कमजोर बनाता है। आने वाला समय उनका संतुलित होगा। हालांकि, नकारात्मकता ज्यादा देखी जा रही है। इसका कारण यह है कि उनके जन्म के शुक्र, बुध और शनि के ऊपर से केतु का नकारात्मक गोचर हो रहा है।


जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में कई सारी फिल्मों में काम किया है और कई हिट फिल्में दी है। लेकिन अगर आने वाली फिल्मों की बात करें, तो टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित और मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्नस’ है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म 8 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा जॉन लक्ष्य राज आनंद के निर्देशन में बन रही एक और फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version