होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » प्रियंका चोपड़ा के करियर को नर्इ उड़ान दे सकता है ‘क्वांटिको’ – गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

प्रियंका चोपड़ा के करियर को नर्इ उड़ान दे सकता है ‘क्वांटिको’ – गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

प्रियंका चोपड़ा के करियर को नर्इ उड़ान दे सकता है ‘क्वांटिको’ – गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

हिन्दी फिल्म जगत में अपने अभिनय से अपना अलग स्थान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा विदेशी ‘क्वांटिको’ टीवी सीरिज के नए संस्करण में नजर आ रही हैं। ‘क्वांटिको’ में प्रियंका चोपड़ा अलैक्स पैरिश की भूमिका अदा कर रही हैं, जो एफबीआई एजेंट है। प्रियंका चोपड़ा की हाॅलीवुड पारी को लेकर उनके प्रशंसकों के मन में बहुत सवाल होंगे, विशेषकर उनके अभिनय को लेकर, उनके किरदार के महत्व को लेकर एवं सफलता असफलता को लेकर। प्रियंका चोपड़ा से जुड़े तमाम सवालों का जवाब खोजने के लिए गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम के ज्योतिषविदों ने उनकी सूर्य कुंडली का अध्ययन किया। क्या कहते हैं प्रियंका के सितारे जानने के लिए आगे पढ़ें।


प्रियंका चोपड़ा
जन्म तिथि – 18 जुलार्इ 1982
जन्म समय – अज्ञात
जन्म स्थल – जमशेदपुर, बिहार (वर्तमान झारखंड), भारत

बाॅलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का सटीक एवं प्रमाणित जन्म समय उपलब्ध नहीं होने के कारण यह भविष्य फल उनकी सूर्य कुंडली के आधार पर किया जा रहा है।


टीवी पर ‘क्वांटिको’ का प्रीमियर समय
दिनांक : – 27 सितंबर 2015
समय : – 22.00 बजे
स्थान : – वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रीमियर की समय कुंडली

क्या ग्रहों का प्रभाव प्रियंका चोपड़ा को विदेश में सफलता दिलाएगा ?
महत्वपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण :-

  • ‘क्वांटिको’ के टीवी प्रीमियर की समय कुंडली में बुध उच्च का है। लेकिन, प्रतिगामी चाल में सूर्य एवं राहु के साथ विराजमान है।
  • रचनात्मकता का स्वामी ग्रह शुक्र जल तत्व राशि कर्क में है।
  • योगकारक शनि लग्न पर दृष्टि डाल रहा है।
  • गुरू एवं मंगल चौथे स्थान में हैं, जो सकारात्मक संकेत दे रहे हैं एवं दसवें भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं।

ज्योतिषीय भविष्यवाणी :-

  • प्रियंका चोपड़ा की कुंडली में शुक्र एवं राहु युति में हैं। आम तौर पर इस युति के कारण जातक विदेशियों के साथ अच्छे संबंध बनाने में सफल होते हैं।
  • वर्तमान, गोचर का शुक्र प्रियंका के जन्म के सूर्य पर से गुजर रहा है एवं गुरू का पारगमन उनके जन्म के सूर्य से सफलता के भाव से हो रहा है। यह दोनों ग्रहीय गतिविधियां काफी सकारात्मक संकेत दे रही हैं। गणेशजी महसूस कर रहे हैं कि प्रियंका को विदेश में अच्छी सफलता मिलेगी।

2) प्रियंका चोपड़ा का प्रेम जीवन कैसा होगा ? क्या उनको विदेश में जीवन साथी या प्रेमी मिलेगा ?

  • वर्तमान ग्रहीय स्थितियां प्रियंका चोपड़ा के लिए सकारात्मक संकेत दे रही हैं, विशेषकर उनकी मिलनसारता एवं नेटवर्किंग कुशलता के संबंध में। गणेशजी कहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का दिल किसी खूबसूरत चेहरे पर आ सकता है। हालांकि, इस मामले में कुछ स्पष्टता दिखार्इ नहीं दे रही है, क्योंकि राहु केतु उनके जन्म के शनि एवं मंगल पर से गुजर रहे हैं एवं जन्म के शुक्र तथा बुध के साथ वर्गोत्तम स्थिति में हैं। इसके कारण प्रियंका चोपड़ा का मन दुविधा में रह सकता है। हालांकि, गणेशजी महसूस कर रहे हैं कि इस बात की अधिक संभावनाएं हैं कि प्रियंका चोपड़ा विदेश में अपना सच्चा प्रेम खोजेगी।

3) क्या क्वांटिको में प्रियंका चोपड़ा के किरदार अलैक्स पैरिश को प्रशंसा मिलेगी ?

  • मंगल एवं गुरू सिंह राशि के बीच से पारगमन कर रहे हैं, जो प्रियंका के जन्म के बुध एवं शुक्र के साथ त्रि-एकादश में हैं।
  • शुक्र कर्क के बीच से उनके जन्म के सूर्य पर पारगमन कर रहा है।

अलैक्स पैरिश!
गणेशजी महसूस कर रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा को अलैक्स पैरिश के किरदार में जबरदस्त लोकप्रियता मिलेगी। इस रोल के कारण प्रियंका अधिक लाइमलाइट में आएगी। उनको दर्शकों द्वारा ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों द्वारा भी नोटिस किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा को छोटे या बड़े पर्दे के लिए विदेश में आॅफर मिल सकते हैं।
हाॅलीवुड आॅफर मिलेंगे या नहीं ?
गणेशजी महसूस कर रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय का लोहा मनवाने में कामयाब रहेंगी एवं हाॅलीवुड से मिलने वाले प्रस्तावों को स्वीकार भी कर सकती हैं। ग्रह हाॅलीवुड में अच्छे प्रोजेक्टों के लिए सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।

गणेशजी प्रियंका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।


गणेशजी के आशीर्वाद सहित
रंतीदेव ए उपध्याय
गणेशस्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version