होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » क्वीन कंगना : क्या राजनीति में होंगी सफल?

क्वीन कंगना : क्या राजनीति में होंगी सफल?

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन बोल्ड एक्ट्रेस में शामिल हैं, जो अपने बयानों और निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। साल 2020 में कंगना बहुत ज्यादा चर्चा में है। जून 2020 में सुशांत की मौत के बाद से कंगना न्यूज में छायी हुई है। ताजा विवाद कंगना और शिवसेना का है। मुंबई को कंगना ने पाक अधिकृत कश्मीर जैसा कह दिया। इसके बाद से महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग कायम है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने उनके घर में कथित रूप से अवैध निर्माण को भी तोड़ दिया। लगातार हमलावर बन रही कंगना के लिए लोगों का मानना है कि वे राजनीति में शामिल हो सकती हैं। कुछ समय पहले ही उनकी मां भी बीजेपी में शामिल हुईं हैं। देखते हैं कंगना की कुंडली क्या कहती है-


कंगना रनौत

जन्म-दिनांक: 23 मार्च, 1986

जन्म-समय: अज्ञात

जन्म-स्थानः भंबला, हिमाचल प्रदेश, भारत

सूर्य कुंडली


वर्ष 2020 के लिए भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाला समय कंगना के लिए अनुकूल हो सकता है। कॅरियर के 10 वें घर में अभी बृहस्पति का गोचर कंगना के कॅरियर ग्राफ के लिए शुभ है। बृहस्पति, विस्तार का कारक है। ऐसे में कंगना की आने वाली फिल्म थलाइवी को अच्छा रेस्पॉन्स भी मिल सकता है और इसकी बदौलत वे कुछ खास प्रोजेक्ट अपनी ओर खींच पाएंगी। आगे भी शनि और गुरु साथ में मिलेंगे। जो उनके लिए अच्छा समय लेकर आ सकता है। लेकिन नवंबर के बाद उनसे जुड़े कुछ विवाद बढ़ सकते हैं। इसलिए इस साल के बाद उनके निजी जीवन के लिए समय चुनौतीपूर्ण होने की संभावना है। गोचर में शनि अपनी ही राशि से गुजर रहा है, जो उन्हें किसी कानूनी मुद्दों की ओर धकेल सकता है। हालांकि कुल मिलाकर, उनकी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग का अनुपात धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। जयललिता के जीवन पर बन रही फिल्म थलाइवी उनके कॅरियर के लिए अच्छी साबित हो सकती है।


लगातार सुर्खियां बटौर रही कंगना के लिए ज्यादा ट्रेड पंडित मानते हैं कि अब उनका फिल्मों में रुझान नहीं रहा। वे सोलो हीरोइन के रूप में ही अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं और ऐसी कहानियों का भी अभाव है। इन दिनों वे जिस तरह से मुखर है, वे राजनीति में जाने की इच्छुक है। उनकी विचारधारा भी उन्हें केंद्र में शासन कर रही पार्टी बीजेपी के करीब लाती है। हालांकि कंगना की कुंडली में पॉलिटिक्स में अभी विशेष कामयाबी नहीं है। गोचर का शनि अपनी तीसरी दृष्टि से जन्म के सूर्य को देख रहा है, जो उनके लिए विशेष अच्छा नहीं है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version