होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » चेतन भगत 2017: गणेशजी की भविष्यवाणी – आगामी समय में भी ख्याति और प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे

चेतन भगत 2017: गणेशजी की भविष्यवाणी – आगामी समय में भी ख्याति और प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे

एक आर्मी अधिकारी पिता और कृषि विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी माता की संतान चेतन भगत के विषय में अधिक परिचय देने की आवश्यकता नहीं है। वजह यह है कि बुक स्टोल्स पर इनके उपन्यास धड़ल्ले से बिकते हैं। इनके उपन्यास पर आधारित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। ‘हैलो’, ‘3 इडियट्स’, ‘काय पो छे!’, ‘टू स्टेट्स’ और ‘किक’ जैसी फिल्में इनकी विशिष्ट लेखन शैली और कल्पनाशक्ति की परिचायक हैं। शीघ्र ही बड़े पर्दे पर दिखने जा रही फिल्म ‘हाफ गर्लफ़्रेंड’ चेतन भगत के ही उपन्यास से प्रेरित है।


चेतन भगत
जन्म तारीख – 22-4-2017
जन्म समय – 12.00 बजे, दोपहर
जन्म स्थल – दिल्ली, भारत

चेतन भगत की चंद्र कुंडली

kundali

हमारे विद्वान ज्योतिषियों द्वारा तैयार अपनी जन्मकुंडली रिपोर्ट आज ही पाएं

सृजनात्मकता को करियर बनाया
दिल्ली आईआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद अहमदाबाद आईआईएम में एमबीए की पढ़ाई करने वाले चेतन भगत ने हांगकांग में एक दशक तक इन्वेस्टमेंट ब्रोकर के रूप में काम किया। परंतु, इसी समय दौरान अपनी सृजनात्मक मर्यादाओं को किसी बंधन में बांधे बगैर ‘फाइव पॉइंट सम वन’ नामक उपन्यास लिखा। शुरूआत से ही एक सफल लेखक साबित हुए चेतन भगत बाद में इन्वेस्टमेंट ब्रोकर का काम छोड़कर अपना पूरा ध्यान लेखन की ओर लगाया और मुंबई में स्थायी रूप से रहने लगे। इसके बाद एक के बाद एक सफल उपन्यास लिखकर युवा पीढ़ी के आइकॉन बन गए। काफी कम उम्र में ही सफलता के शिखर को छूने वाले भगत के भाग्य में आखिर एेसा क्या लिखा है कि वे इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं? क्या चेतन भविष्य में भी अपने लेखन कौशल से शब्दों के शिल्पकार बनते हुए लेखन रचना करते रहेंगे। चलिए जानते हैं ज्योतिषीय दृष्टि से।


ग्रहों का ज्योतिषीय अवलोकन

चेतन भगत का जन्म कर्क लग्न में हुआ है और लग्नेश चंद्रमा दसवें भाव में सूर्य के साथ युति में है। बली सूर्य (आत्मा) और चंद्र (मीन) अश्विनी नक्षत्र (केतु के नक्षत्र) में युति बना रहा है। इस शानदार मेल की वजह से आत्मा और मन में एकरूपता हो जाती है। स्वाभाविक है कि इससे इनके आंतरिक भाव और बाहरी विचारों में समन्वय होने से ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। क्या आप अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते है तो खरीदें आपके जीवन की विस्तृत भविष्यवाणी रिपोर्ट

सृजनात्मक शक्तिः

कुंडली में इनके ग्रहों की स्थिति देखें तो शुक्र-गुरू दोनों मिलकर नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं जिससे इनकी सृजनात्मक शक्ति बहुत बढ़ जाती है। इनके लेखन व इनकी रचनाओं से भी यह कौशल साफ-साफ झलकता है।

शनि-गुरु परिवर्तन योग ख्याति दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा

चेतन भगत की नवांश कुंडली में बन रहे शनि-गुरू परिवर्तन योग के कारण इनको उच्च कोटि की सफलता मिली है। यही कारण है कि इनको वर्ष 2004 में सोसाइटी यंग अचीवर अवार्ड, वर्ष 2005 में पब्लिशर रेकोग्निशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, साल 2010 में प्रतिष्ठित टाइम मैग्जिन द्वारा दुनियां की 100 प्रभावशाली हस्तियों में इनको स्थान दिया गया है। ‘काय पो छे!’ फिल्म के लिए 2014 में इनको फिल्म फेयर अवार्ड से भी सुशोभित किया गया।

मंगल की महादशा और गुरु का गोचरः सफलता प्राप्ति का समय

इनकी दशा का अध्ययन करने पर ज्ञात होता है कि 8-1-2014से 10-1-2021 तक इनके ऊपर से शक्तिशाली मंगल की महादशा चलती होगी। साहसी मंगल अपनी महादशा में इनको प्रोफेशनल क्षेत्र में विजय दिलाएगा। कन्या राशि में गुरू का गोचर इन्हें अगस्त-2017 तक इनको प्रसिद्धि व प्रतिष्ठा दिलाएगा। इसके अलावा, 29-3-2019 से धनु राशि में एक वर्ष तक चलने वाला गुरू का गोचर इनके लिए सर्वश्रेष्ठ साबित होगा। क्या आप जानना चाहते है कि आपका कैरियर कैसा रहेगा, तो खरीदें कैरियर संभावना रिपोर्ट।

केतु की अंतर्दशा का प्रभाव

हालांकि, 5-12-2018 से 4-2-2020 तक मंगल की महादशा में केतु की अंतर्दशा रहेगी। इनके लिए प्रगति के लिहाज से मध्यम समय रहने से सफलता के मार्ग में इनकी गति धीमी पड़ सकती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार समय प्रगतिकारक

अंकशास्त्र के अनुसार चेतन भगत का भाग्यांक 2 है। वर्ष 2017 का भाग्यांक1, वर्ष 2018 का 2 और 2019 का 3 है। कुल मिलाकर, यदि देखा जाए तो यह वर्ष चेतन भगत की प्रगति के लिए ख्याति, संपत्ति और सफलता दिलवाने वाला साबित होने की संभावना है।

क्या आपके मन में जिंदगी के कुछ क्षेत्रों को लेकर कुछ सवाल है, तो हमारे ज्योतिषी से बात कीजिए आैर सही मार्गदर्शन आैर स्मार्ट सोल्यूशन पाए।

गणेशजी के आर्शीर्वाद के साथ,
प्रकाश एस. पंड्या
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

इन्हें पढ़ना भी ना भूलें
1. रोहित शर्माः आगे भी लहराएंगे विजय पताका, पर मानसिक गुत्थियों से बाहर निकलना पहले जरूरी..!

2. गणेशजी से जानें, टाटा संस के चैयरमेन नटराजन के लिए कैसा रहेगा वर्ष

3. मीन राशि में उच्च का शुक्र हुआ अब मार्गीः किस राशि को करेगा निहाल

4. मंगल का वृषभ राशि में प्रवेश-राशियों पर इसका शुभाशुभ असर


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version