होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » सुष्मिता सेन के कमबैक को लेकर क्या कहते हैं उनके ग्रह ?

सुष्मिता सेन के कमबैक को लेकर क्या कहते हैं उनके ग्रह ?

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने आर्या 2 से ओटीटी पर डेब्यू किया है। उनकी वेब सीरीज आर्या 2 के सेकेंड सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर को देखने के बाद उनके प्रसंशकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिल रही है। आर्या 2 के पोस्टर में सुष्मिता होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। बीते काफी समय से सुष्मिता ने कोई फिल्म नहीं की है। इसलिए आर्या 2 को एक्टिंग में उनका कमबैक माना जा रहा है। आर्या 2 के पहले सीजन में सुष्मिता को काफी सराहना मिली है। अब आर्या 2 का सेकंड सीजन रीलीज होने वाली है। इसमें सुष्मिता के साथ किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर भी मुख्य भुमिका निभा रहे हैं। आइए जानते हैं सुष्मिता की सूर्य कुंडली क्या कहती है…


19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में जन्मी सुष्मिता सेन की कुंडली पर नजर दोड़ाएं, तो उनकी सूर्य कुंडली में स्वग्रही गुरु और नीचस्थ का शुक्र है, जो एक-दूसरे की पूर्ण दृष्टि में है। ग्रहों की यह दशा उनकी कुंडली को बेहद संतुलित बनाती है और सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। हालांकि, आने वाला समय इसके लिए काफी चैलेंजिंग हो सकता है। क्योंकि कुंडली में केतु का गोचर हो रहा है, जिससे अच्छे परिणाम की आशा नहीं की जा सकती है। इसके अलावा आर्या 2 में इनके परफॉर्मेंस को भी औसत सराहना मिलेगी।


सुष्मिता सेन को बॉलीवुड सहित दुनिया में न सिर्फ उनके दमदार अभिनय और व्यक्तित्व बल्कि उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है। सुष्मिता अपनी बात बेबाकी से रखती है। उन्होंने 2 बेटियों को गोद लिया है। अपनी एक बेटी रैने के नाम पर सुष्मिता ने एक ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड की भी शुरुआत की है। खबरों के मुताबिक सुष्मिता सेन रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में है, जो पेशे से एक मॉडल है।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version