होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » Dating Tips : डेट पर जाने से पहले जान‍िए आपका पार्टनर आपके लिए है परफेक्‍ट ?

Dating Tips : डेट पर जाने से पहले जान‍िए आपका पार्टनर आपके लिए है परफेक्‍ट ?

आप किसी को पसंद करते हैं और उसके साथ एक अच्छी डेट पर जाना चाहते हैं, लेकिन आपको आइडिया नहीं मिल रहा है कि हम क्या करें, तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं। हम यह उपाय आपको अपने पार्टनर की राशि के हिसाब से बता रहे हैं। राशिचक्र की सभी 12 राशियां किसी ना किसी तत्व जैसे फायर, अर्थ, एयर या वाटर का रिप्रेजेंट करती है। इन्हीं के आधार पर हमारा बिहेवियर तय होता है। इसी के अनुसार हमें अपनी डेट्स को प्लान करना चाहिए। तो अबकी बार डेट पर जाने से पहले अपने पार्टनर की राशि जानना ना भूलें-

यदि अभी तक नहीं मिला है कोई पार्टनर तो एक बार अपनी कुंडली रिपोर्ट जरूर देंखे, बिल्कुल FREE में


अगर आपका पार्टनर मेष राशि के हैं, तो उनके साथ डेट पर जाने आपके लिए एक बहुत ही यादगार लम्हा हो सकता है। मेष राशि के लोग निडर होते हैं और हर काम में बहुत तेजी दिखाते हैं। उन्हें एडवेंचर पसंद होता है, इसलिए आप अपने मेष पार्टनर के लिए डेट को किसी रोमांटिक प्लेस की जगह किसी एडवेंचर प्लेस पर प्लान करें। यदि वे आपको पसंद करते हैं, तो इंटीमेट होने के लिए जरा भी देर नहीं लगाएंगे।


अगर आपका पार्टनर वृषभ राशि का है, तो आप डेट पर हाई क्लास एक्सपीरियंस के लिए तैयार रहें। किसी खूबसूरत रोमांटिक जगह पर कैंडल लाइट में डिनर करना उन्हें बेहद पसंद आएगा। इस बीच आपके उनके फेवरेट सॉफ्ट म्यूजिक के गाने चला दें और उनकी तारीफों के पूल बांधें, तो वृषभ पार्टनर भी आपके दीवाने हो जाएंगे। शुक्र की इस राशि के लोग अपने आसपास के वातावरण को हमेशा खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं।

यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो 2024 में अपनी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए 2024 लव लाइफ रिपोर्ट पढ़ें…


यदि आपके पार्टनर मिथुन हैं, तो आपके लिए डेट प्लान करना ज्यादा कठिन नहीं होगा। मिथुन बहुत ही इजी गोइंग और चार्मिंग होते हैं। वे डेट पर लंबी-लंबी बातें करना चाहते हैं। उन्हें आपकी सेंसुअल अदाएं अट्रेक्ट कर सकती हैं। हां आपको बस इतना करना है कि अपने पार्टनर की किसी भी पसंदीदा जगह पर उनके साथ जाना है और उनके फेवरेट टॉपिक पर बात करना हो। फिर चाहे वह सेक्स, क्राइम, फिल्म, एंटरटेनमेंट या फैमिली से जुड़ी कोई बातें हों।


किसी नदी, झील या समुद्र के किनारे बैठकर सूर्यास्त देखना और घर का बना कुछ मीठा खाना आपके कर्क पार्टनर को बहुत अट्रेक्ट करता है। आप किसी कर्क पार्टनर के लिए डेट प्लान कर रहे हैं, तो कुछ ऐसे टिप्स अपना सकते हैं। वहीं किसी थिएटर हॉल में एक-दूसरे के गले में हाथ डालकर मूवी देखना और बातें करना भी आपकी कर्क पार्टनर के साथ डेट को रोमांटिक बना सकता है।

आपके और आपके पार्टनर के बीच कैसा होगा मेल, पाएं अपनी अनुकूलता रिपोर्ट यहां


सिंह पार्टनर के साथ डेट पर जाना, मतलब आपको हमेशा एक्शन मोड में रहना होगा। वे बहुत डिमांडिंग होते हैं। उन्हें महंगी चीजों का शौक होता है। वे किसी सबसे बड़े रेस्टोरेंट में डिनर के लिए तुरंत हां बोल सकते हैं। कॉकटेल्स के साथ पूल पार्टी करना भी सिंह राशि के पार्टनर को अच्छा लग सकता है। आप सिंह पार्टनर के साथ किसी भी स्थित अपने मूड को ऑफ नहीं होने दें, अन्यथा आपके पार्टनर आपसे तुरंत नाराज हो सकते हैं।


कन्या पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए आपको कम से कम तीन प्लान एडवांस में बनाकर रखना चाहिए। कन्या बहुत ही परफेक्शनिस्ट होते हैं। उन्हें सभी काम में परफेक्शन चाहिए होता है। आप इनके साथ बात करने और समय बिताने के लिए किसी बुक स्टोर, ट्रिविया नाइट या किसी बॉटनिकल गार्डन में जा सकते हैं। कन्या राशि के लोग बहुत ही हैल्थ फ्रीक होते हैं, वे कभी भी योग, डांस, कूकिंग जैसी क्लास के लिए मना नहीं करेंगे, वे अपनी स्किल सुधारने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।


2026 विवाह रिपोर्ट पढ़कर पता लगाएं कि 2026 में आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज…


अपने तुला राशि के पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले आपको उन्हीं से पूछ लेना चाहिए कि आप इस डेट पर क्या पहनकर आएं। तुला बहुत ही फैशन कॉन्शियस होते हैं। उनके सामने स्टाइल से रहना हमेशा उन्हें अट्रेक्ट करता है। उनके साथ डेट पर जाने का सबसे अच्छा तरीका है, उन्हें बड़े मॉल्स में शॉपिंग के लिए ले जाया जाएं।


वृश्चिक राशिचक्र की तमाम राशियों में सबसे ज्यादा रहस्यमयी है। उन्हें डेट पर ले जाने के लिए आपको किसी किले, ऑर्कियोलॉजिक मॉन्यूमेंट्स या हिस्ट्री से जुड़ी किसी जगह पर ले जाना काफी रोमांचित कर देने वाला होगा। इसके अलावा आप उन्हें किसी कठपुतली के शो या किसी थ्रील या सस्पेंस मूवी में भी ले जा सकते हैं। वृश्चिक के सामने किसी भी गलती को करना, आपके रिश्ते की डोर को कमजोर कर सकता है।

क्या आपके रिश्ते की डोर बार-बार टूटती है, कुंडली में कहीं दोष तो नहीं, एक बार अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करवाएं, बात करें हमारे ज्योतिषियों से अभी


धनु एक फायर साइन है, इन्हें भी रिश्ते में जल्दी से पड़ना अच्छा लगता है। इनके साथ डेट प्लान करने के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती है। ये लोग किसी भी एडवेंचर ट्रिप पर जाना पसंद कर सकते हैं। किसी हाई-वे पर लॉन्ग ड्राइव पर जाना, कोई जंगल सफारी या किसी ट्रैकिंग पर जाने के लिए धनु राशि के लोग हमेशा तैयार रहते हैं। आप इन्हें वहां अपने दिल की बात बोल सकते हैं।


मकर राशि के पार्टनर के साथ डेट पर जाने से पहले आपको उनके टाइट शेड्यूल का पता होना चाहिए। वे एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। इन्हें क्लासिक या कहें ओल्ड स्टाइल डेट पसंद है। अपने शहर के किसी बड़े रेस्टोरेंट में खाना, मूवी देखना या शहर के किसी पार्क में बैठकर बहुत सी मीठी बातें करना इन्हें पसंद आ सकता है।


कुंभ पार्टनर को डेट पर ले जाने के लिए किसी क्लासिक जगह को ढूंढना होगा। किसी रॉक कंसर्ट में जाना, कोई साइंस फिक्शन मूवी देखना या किसी बड़े विंटेज स्टोर में जाना कुंभ राशि के लोगों को पसंद आता है। यहां आप उन्हें अपने दिल की बात भी बोल सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों के साथ डेट पर अपने सीक्रेट भी आप शेयर कर सकते हैं।


मीन राशि के पार्टनर को डेट पर लेकर दिल की बात बोलना काफी सरल हो सकता है। ये बहुत ही शर्मिले स्वभाव के होते हैं। पहली या दूसरी मुलाकात में ये कभी आपसे नहीं खुलेंगे, लेकिन धीरे-धीरे ये केवल आपके साथ रहना पसंद करने लगेंगे। इनके साथ डेट पर किसी म्यूजिकल कंसर्ट, मैजिक शो या किसी प्लेनेटोरियम में जाया जा सकता है। खूबसूरत चांदनी में बैठकर इनके साथ दिल बात की जा सकती है।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version