होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » इन 4 राशियों की है सबसे ज्यादा इम्यूनिटी (strongest immunity)

इन 4 राशियों की है सबसे ज्यादा इम्यूनिटी (strongest immunity)

इन 4 राशियों की है सबसे ज्यादा इम्यूनिटी (strongest immunity)

वे चार राशियां जिनकी इम्यूनिटी बेहद अच्छी है, आप भी कर सकते हैं कुछ उपाय

कोविड 19 के बीच लोग अपने इम्यूनिटी पावर को लेकर काफी अवेयर हुए हैं। डॉक्टर्स और साइंटिस्ट कोविड 19 के इलाज के दौरान इस बात पर सहमत हुए थे कि जिस व्यक्ति की इम्युनिटी बेहतर होगी, उसे पर कोविड का अटैक नहीं होगा। इसके अलावा भी दूसरी बीमारियों को भी दूर रखने के लिए व्यक्ति की इम्युनिटी का बेहद असर रहता है। ग्रहों के कारण हमारे व्यवहार के अलावा हमारे शरीर की बनावट और हमारी इनर पावर पर भी असर रहता है। आज हम बात करेंगे राशिचक्र की ऐसी कुछ राशियों के बारे में जिनका इम्युनिटी पावर काफी अच्छा रहता है। इसके अलावा बात करेंगे दूसरी राशि के लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किस तरह के कदम बढ़ाएं।

आगे क्या कदम बढ़ाएं कि आपका जीवन गुजरे एकदम स्वस्थ, करिए नकारात्मक ग्रहों का इलाज तुंरत, बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी

वृश्चिक- रहस्यमयी लेकिन अंदर से मजबूत

रहस्यमयी और तेज वृश्चिक राशि के लोग अक्सर ही अच्छे स्वास्थ्य का लाभ उठाते हैं। हालांकि इस राशि के लोग रिस्क लेने वाले और खुद को हमेशा किसी विपरित परिस्थिति में डालने वाले होते हैं, लेकिन वे हमेशा अपनी विपरित परिस्थिति से बाहर आ जाते हैं। अक्सर वे ज्यादा खाते-पीते नहीं है और अपने आप को फिट बनाए रखते हैं। वे हमेशा पौष्टिक आहार खाना पसंद करते हैं। जल तत्व होने के कारण वृश्चिक राशि के लोग बार-बार पानी पीने के आदि भी होते हैं। उनकी यह आदत उनके स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर होती है। वे अंदर से मजबूत होते हैं। हालांकि खुद को मजबूत करने के लिए वे किसी जिम का सहारा नहीं लेते हैं, बल्कि सीढ़ीयों से आना-जाना और लंबी वॉक उनकी मजबूती को बनाए रखती है।

कन्या- इम्यूनिटी बढ़ाने का रुटीन

कन्या राशि के लोग परंपरागत चीजों को करना पसंद करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए उन्हें जो अपने पूर्वजों से ज्ञान मिला है, वे उसी पर टिके रहते हैं। यदि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत होती है, तो फल या आयुर्वेदिक चीजों का सहारा लेकर अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने का प्रयास करते हैं। वे इतनी जल्दी निराश नहीं होते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे बार-बार गरम पानी पीते हैं। कन्या राशि के लोग मोटा होना पसंद नहीं करते हैं। जब भी वे यह देखते हैं कि उनका वजन बढ़ रहा है, तो वे तुरंत ही अपने वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज या योग का सहारा लेते हैं।

वृषभ- फिट रखने का हरसंभव प्रयास

वृषभ राशि के लोग अपने आपको फिट रखने का हरसंभव प्रयास करते हैं। अपने राशि चिह्न OX की तरह वे बहुत ही तंदुरुस्त रहते हैं। उनके लिए मेंटली हेल्थ के साथ ही फिजिकल हेल्थ भी बेहद जरूरी होती है। वे इसके लिए स्ट्रॉन्गली मेहनत करते हैं। वे कभी बीमार नहीं पड़ते हैं। सर्दी, गर्मी या बरसात सभी मौसम में वे हार्डवर्क करने में बिलीव करते हैं। वे जब तक जिमिंग या दूसरी फिजिकल एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तब तक वे अनावश्यक खाने से परहेज ही करते हैं। खाना उनके लिए पेट भरने का साधन है, वे कभी इससे निराश नहीं होते हैं कि अपनी पसंद की जगह वे डाइटफूड खा रहे हैं।

सिंह- फिट रहना उनके लिए गर्व की बात

सिंह राशि के लिए फिट रहना गर्व की बात होती है। राशिचक्र की सभी 12 राशियों में सिंह राशि अपने प्राइड और स्वास्थ्य के लिए जाने जाते हैं। वे घर में बैठकर आराम करने की जगह वॉक करना, एडवेंचर ट्रिप पर जाना और खुद को किसी भी तरह से व्यस्त रहना जानते हैं। वे कभी भी खाना-खाने में अनियमितता नहीं बरतते हैं। वे अपने मनपसंद खाने को भी पौष्टिक बनाकर खाना जानते हैं। यही कारण है कि वे स्वस्थ रहते हैं। वे एक लीडर हैं और वे जानते हैं कि एक लीडर को हमेशा ही फिट और एग्रेसिव रहना होता है। इसके लिए वे अपनी इम्युनिटी को बूस्ट करने के तमाम प्रयास करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अन्य राशि के लोग क्या करें

– रोजाना कम से कम 45 मिनट में वॉक करने की आदत डालें।
– हल्दी वाला दूध पीएं। यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करेगा।
– नींब, आंवला जैसे खट्टे फल रोजाना खाएं।
– हरी सब्जी और सलाद की मात्रा भोजन में बढ़ाएं।
– यदि आपको कोई बीमारी है, तो उसकी दवाइयां डॉक्टरों के समय के अनुसार लें।
– रोजाना पांच से सात भीगी हुई बादाम जरूर खाएं।
– अपने वजन को नियंत्रण में रखें।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version