होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » साल 2017 में तुला राशि के लिए टैरो भविष्यफल: आप विजयी योद्धा बनकर सामने आएंगे

साल 2017 में तुला राशि के लिए टैरो भविष्यफल: आप विजयी योद्धा बनकर सामने आएंगे

साल 2017 में तुला राशि के लिए टैरो भविष्यफल: आप विजयी योद्धा बनकर सामने आएंगे

तुला – सिक्स आफ़ वेंड्स

चुनौतियों के बावजूद आप मुश्किलों को पार कर जाएंगे !
तुला राशि वालों, साल 2017 आपके लिए कुछ चुनौतियों वाला रहने की संभावना है। हालांकि, परेशानियों के बावजूद भी आप हिम्मतपूर्वक इस मुसीबत को पार कर जाएंगे। अपने अंदर के डर को दूर भगा दें। आपको महसूस होगा कि आपके आसपास के लोग अब आप पर उतना भरोसा नहीं कर रहे जितना कि पहले किया करते थे। खोए विश्वास को फिर से प्राप्त करने के लिए आपको इस दिशा में विशेष प्रयास करने पड़ सकते हैं। अगर आप जी जान से प्रयास करेंगे तो आप को ज्यादा दिक्कतें नहीं आएंगी। आपको समस्याओं की तह तक जाकर इसका मूल कारण पता करने की कोशिश करनी चाहिए। इस साल के दौरान आपको आवश्यक कदम उठाने पड़ेंगे। कार्यस्थल पर आपके कामों की सराहना होगी। वैसे इस साल आपके अपने करियर के अगले स्तर तक पहुँचने की संभावनाए कम हैं। आप ईमानदारी से काम करेंगे। लोगों से झगड़ा करके दुश्मनी मोल लेने के बजाए, अपनी दरियादली से उनका दिल जीतेंगे तो आपके हित में रहेगा।

टैरो कार्ड के बार में विस्तार से जानने के लिए कृपया यहां क्लिक करें।

रिश्तों में प्रतिबद्धता से आप कतराएंगे
आपको सुनी सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। घर व कामकाज में अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों को तवज्जों दें। इस वर्ष के दौरान आप किसी बंधन में नहीं बंधना चाहेंगे। आपको नाहक चिंता नहीं करनी चाहिए। हालांकि, आप रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए आप कुछ और समय ले सकते हैं। याद रखें – डर आपके प्रेम के अानंद को नष्ट कर सकता है। गणेशजी का कहना है कि आपका दिल जो कहे वही करें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल बहुत अच्छा नहीं है, इसलिए बीमारियों से अपनी रक्षा करें। आर्थिक रूप से यह साल विशेष प्रगतिकारक नहीं है। आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपको अपनी बचत में से धन को लगाना पड़ सकता है।

संबंधों में आप अपने प्रियजनों की ओर से भी वचनबद्धता की अपेक्षा रखेंगे। लेकिन, आपको भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं।

गणेशजी की शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

गणेशजी के अाशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version