होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » राहु का मेष में प्रवेश (Rahu Transit in Aries)- जानिए क्या होगा आप पर असर…

राहु का मेष में प्रवेश (Rahu Transit in Aries)- जानिए क्या होगा आप पर असर…

राहु (Rahu) और केतु (Ketu) को वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह माना गया है, जिसका अर्थ है कि यह भौतिक रूप से उपस्थित नहीं है लेकिन किसी भी जातक की कुंडली में इनके गहरे प्रभाव देखे जा सकते हैं। राहु और केतु दोनों ही वक्री ग्रह भी है। अर्थात दोनों उल्टी चाल चलते हैं। विशेषतः राहु की बात की जाए तो राहु को वैदिक ज्योतिष में क्रूर और पापी ग्रह की उपमा भी दी जाती है, इसलिए राहु का नाम सुनते ही जातकों के मन में भय और नकारात्मक भाव आने लगते हैं। राहु को लॉटरी, जुआ, बुद्धि को भ्रमित करने वाला और झूठ बुलवाने का कारक माना जाता है। इसके साथ ही राहु राजनीति और कूटनीतिक संबंधों का भी कारक होता है। राहु को एक राशि से दूसरी राशि (Rahu Transit)में जाने में लगभग डेढ़ साल लगता है। साल 2022 के 12 अप्रेल के दिन राहु वृषभ राशि से राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश (Rahu Transit on Aries) करेगा। इस परिवर्तन के साथ ही सभी मनुष्यों के जीवन पर भी गोचर के राहु (Rahu Gochar 2022) का असर देखने को मिलेगा। राहु का राशि परिवर्तन 2022 (Rahu Transit 2022) का आप पर कैसा प्रभाव होगा, जानिए।


पिछले दो साल से हम कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहे हैं। राहु का राशि परिवर्तन मेष राशि (Rahu Transit on Aries) में होगा। अलग-अलग राशियों के लिए राहु के इस गोचर (Rahu Gochar 2022) का प्रभाव भी अलग-अलग होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादातर राशियों के लिए राहु का राशि परिवर्तन (Rahu Transit 2022) कुछ विशेष नहीं रहने वाला है। स्वास्थ्य जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलु है। पिछले दो साल से ज्यादातर लोग घर के अंदर है। सभी लोग स्वस्थ और निरोगी रहना चाहते हैं, लेकिन राहु का मेष राशि में जाना कई लोगों के सपनों पर पानी फेर सकता है। मेष राशि के जातकों की बात करें, तो उनके लिए राहु के असर के चलते शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। कर्क राशि के लोगों लिए हेल्थ सामान्य बनी रहेगी। वृषभ राशि के लिए भी स्वास्थ्य की दृष्टि से अचानक से बड़ा खर्चा आ सकता है। वहीं कन्या राशि के लोगों को राहु के अर के चलते कई शारीरिक परेशानियां और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानिए सभी राशियों के लिए राहु के गोचर का स्वास्थ्य की दृष्टि से विस्तृत हाल- क्लिक करें यहां।


प्रेम और संबंध हमारे जीवन का आधार है। कई बार इस प्रेम पर राहु की नजर लग जाती है। राहु राशि परिवर्तन करता है, तो लगभग सभी राशियों के लोगों पर जीवन के सभी के लगभग सभी क्षेत्रों के लिए असर होता है। यदि हम Love and Relationship (प्रेम और संबंध) की बात करें, तो यह राहु का मेष राशि में प्रवेश (Rahu Transit in Aries 2022) लगभग सभी राशियों के लोगों के प्रेम और रिश्ते को प्रभावित करेगा। जैसे तुला राशि के लोगों के लिए राहु गोचर 2022 (Rahu Gochar 2022) के दौरान अपने पार्टनर से लगातार छोटे-मोटे मतभेद होते रहेंगे। धनु राशि के जातकों के लिए राहु का मेष राशि में परिवर्तन (Rahu ka Mesh me parivartan) कुछ अच्छा रह सकता है। उनके जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। राहु सभी राशियों पर अपना असर दिखाएगा। यदि मीन राशि की बात करें तो राहु के असर के चलते उन्हें अपने संबंधों में किसी समस्या का समाधान आपसी सहयोग के साथ ही मिलकर करना होगा, नहीं तो रिलेशनशिप में गलतफहमी हो सकती है। जानिए सभी राशियों के लिए राहु की राशि परिवर्तन का आपके प्रेम और संबंधों पर असर, पढ़िए विस्तृत यहां।
यहां क्लिक करें और पाएं राहु केतु के गोचर से जुड़ी फ्री समाधान रिपोर्ट (बिल्कुल निःशुल्क)


अच्छा बैंक बैलेंस किसे पसंद नहीं आता है। कई बार मेहनत के बावजूद हमें उचित लाभ नहीं मिल पाता है। ग्रहों की बदलती स्थिति हमारी आर्थिक स्थिति पर खूब प्रभावित करती है। इस साल राहु जैसा बड़ा ग्रह वृषभ राशि से 12 अप्रेल को राशि परिवर्तन करके मेष राशि में प्रवेश करेगा। कई बार बहुत सी राशियों के लिए राहु का राशि परिवर्तन आर्थिक मामलों में बेहद अच्छा रहता है और कई बार राहु का गोचर (Rahu Gochar2022) कई राशि के लोगों को अत्यधिक खर्चीला बना सकती है। जैसे सिंह राशि के जातकों के लिए राहु गोचर 2022 लंबे निवेश की दृष्टि से बेहद अच्छा होगा। वहीं कुंभ राशि के जातकों को मेष राशि में राहु के असर के चलते कई दिनों से रूका पैसा मिल जाएगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आय नए स्रोत बनने की संभावना है। सभी राशियों के लिए आर्थिक दृष्टि से राहु ज्यादा मुसीबत तो नहीं देंगे, फिर भी खर्चों पर काबू रखना होगा। पढ़िए आर्थिक मामलों के लिए राहु की राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर यहां।


कॅरियर बनाने के लिए हम सभी लगातार मेहनत कर रहे हैं। किसी साल हमें अच्छा इन्क्रीमेंट और प्रमोशन मिल जाता है, किसी साल हमारी उम्मीदें पूरी नहीं हो पाती है। इस साल अप्रेल महीने में राहु जैसा बड़ा ग्रह 18 महीने बाद राशि बदलकर वृषभ से मेष राशि में प्रवेश करेगा। राहु के इस असर के चलते सभी राशियों के कॅरियर और एजुकेशन पर इसका प्रभाव पड़ेगा। राहु गोचर 2022 (Rahu Transit 2022) के चलते मिथुन राशि के लोगों को नई जॉब के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं कन्या राशि के जातकों के लिए नौकरी में चल रही कोई पुरानी समस्या अब दूर हो सकेगी। राहु वृषभ राशि के जातकों को भी अच्छा फल देगा, लेकिन मेष राशि का राहु मकर राशि के व्यापारियों को सतर्कता के साथ काम करने की सलाह देता है। पढ़िए अपने जॉब, व्यापार और पढ़ाई के लिए राहु का मेष राशि में परिवर्तन (Rahu Transit in Aries 2022) कैसा रहने वाला है, क्लिक करें यहां।

राहु का गोचर आपके जीवन में क्या बदल सकता है। अपनी कुंडली के आधार पर जानिए विस्तार सेअभी कॉल करें 


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version