होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » 2022 में राहु के राशि परिवर्तन का क्या होगा आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव…

2022 में राहु के राशि परिवर्तन का क्या होगा आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव…

2022 में राहु के राशि परिवर्तन का क्या होगा आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव…

वैदिक शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। राहु किसी भी राशि में डेढ़ साल तक ठहरता है, और डेढ़ साल बाद अगली राशि में प्रवेश करता है। वर्ष 2022 में 12 अप्रेल 2022 को साल का पहला गोचर होगा। राहु अपनी राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे (Rahu transit 2022 in Aries)। ज्योतिष में राहु को विचित्र ग्रह कहा गया है, क्योंकि यह जीवन में अस्थिरता लाता है और जातकों को भ्रमित करता है। राहु के दुष्प्रभाव में अक्सर लोग अनजान खतरे से भयभीत रहते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि राहु के मेष राशि में प्रवेश से सभी राशियों के स्वास्थ्य (health) पर असर होगा। क्या होगा 2022 में राहु के मेष राशि में प्रवेश का असर आपकी राशि पर, जानने के लिए आगे पढ़ें-

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit 2022) मेष राशि पर प्रभाव

भ्रमित करने वाला राहु ग्रह 12 अप्रेल को वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष राशि में राहु का यह प्रवेश (Rahu transit in Aries) बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवधि में आप शारीरिक रूप से शिथिल हो सकते है। यह गोचर आपका तनाव भी बढ़ा सकता है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता घटेगी। अप्रेल के बाद राहु के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही आपको अपनी दिनचर्या में ध्यान और योग की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। इससे राहु गोचर 2022 में आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको स्पाइनल कॉर्ड और किडनी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विशेष सावधानी बरतें।

उपाय-  भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से आपको लाभ मिलेगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश का वृषभ पर प्रभाव

अभी तक राहु वृषभ राशि में में उपस्थित है। 12 अप्रेल को राहु वृषभ से राशि परिवर्तन करके मेष में आएंगे। वृष राशि से राहु 12वें स्थान में होंगे। हालांकि इस अवधि में पिछले एक साल से चल रही भ्रम की स्थितियां दूर होंगी। इसके साथ ही राहु के मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) के दौरान आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। इस बीच आपको कई बार हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है। इस दौरान अपनी हेल्थ को नजरअंदाज न करें तो बेहतर होगा। खान-पान पर ध्यान दें। महिलाओं को ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि राहु ट्रांजिट 2022 के दौरान उनको गर्भाशय से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- दुर्गासप्तशती का पाठ आपके लिए लाभदायक होगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मिथुन पर प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) राशिचक्र के हिसाब से 11वें भाव से होगा। राहु ग्रह को मिथुन राशि में उच्च का माना जाता है। यह परिवर्तन मिथुन राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। ग्यारहवें भाव में राहु का मेष में राशि परिवर्तन आपके स्वास्थ्य में छोटे-मोटे बदलाव करेगा। खासतौर पर पेट, आंत और स्पाइनल कॉर्ड में कुछ समस्या हो सकती है। अक्सर पैर दर्द या पीठ दर्द की समस्या भी आपको परेशान करेगी। विटामिन डी की कमी हो सकती है। इस अवधि में आप व्यायाम और योग को अपने जीवन में शामिल करें। इससे आपका संतुलन बनेगा।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करवाएं।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit 2022)- कर्क पर प्रभाव

कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) बहुत महत्वपूर्ण गोचर होगा। कर्क राशि के लिए राहु का यह राशि परिवर्तन कुंडली के दसवें भाव से होगा। इस दौरान आपको बेहद ध्यान ध्यान देने की जरूरत होगी। राहु के इस गोचर में आपकी हेल्थ सामान्य रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आपको कभी-कभी तनाव हो सकता है। इस दौरान आपको बेचैनी और ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा राहु गोचर 2022 में हार्ट, लीवर, पित्त और जोड़ों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। इस अवधि में अपने स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए एक्सरसाइज और योग करें।

उपाय- भगवान शिव की नियमित पूजा करें।

जानिए कौन सी दिशा आपके जीवन को दे सकती है नई दिशा। फ्री लकी डायरेक्शन रिपोर्ट में पाएं इससे जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से..

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर प्रभाव डालेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का यह स्थानांतरण नौवें भाव में हो रहा है। यह परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए बदलाव का समय होगा, जो आपको इस दौरान देखने को भी मिलेगा। यह समय आपकी हेल्थ के लिए अच्छा है। इस दौरान आप खुद पर ध्यान देंगे, और अपनी दिनचर्या को संतुलित करने की कोशिश करेंगे। संतुलित खाना आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। हालाँकि इस दौरान आपको पैर या हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा राहु ट्रांजिट 2022 में आप अक्सर स्वस्थ ही रहेंगे। आपको तंदुरुस्ती महसूस होगी। योग भी आपके लिए सही होगा।

उपायः हनुमान जी की पूजा आपके लिए लाभप्रद होगी।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) कन्या राशि पर प्रभाव

राहु का यह राशि परिवर्तन कन्या जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। कन्या राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) उनकी कुंडली के आठवें भाव में हो रहा है। राहु का मेष राशि में गोचर जातकों के जीवन में बहुत सी परेशानी खड़ी सकता है। कन्या जातकों के लिए राहु गोचर 2022 हेल्थ के लिए दिक्कतों वाला हो सकता है। इस दौरान आपको शारीरिक रूप से कई बदलावों से गुजरना पड़ सकता है। आप मानसिक रूप से ठीक रहेंगे लेकिन इस समय गुप्त रोग, पाइल्स, आंतों से जुड़ी आदि समस्या आपको हो सकती है। इस दौरान महिलाओं को गर्भाशय से संबधित समस्या हो सकती है। इस समय आपके कष्ट बढ़ सकते हैं। इस अवधि में आपको किसी ऑपरेशन से भी गुजरना पड़ सकता है। इस समय आपका स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना ही सही होगा।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा से आपको विशेष लाभ मिलेगा

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit 2022)- तुला राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) तुला राशि वाले जातकों के लिए काफी खास होगा। राहु का यह गोचर तुला राशि के लिए कुंडली के सातवें भाव में हो रहा है, ऐसे में यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। राहु के राशि परिवर्तन इस समय आपकी हेल्थ में उथल-पुथल बनी रहेगी। राहु ट्रांजिट 2022 की इस अवधि में आपको किसी न किसी छोटे-मोटे दर्द या कष्ट होते रहेंगे। हो सकता है इस दौरान आपको अंदर से अच्छा महसूस न हों। साथ ही इस दौरान आपको मानसिक रूप से भी तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा आप बेचैनी की समस्या से भी पीड़ित होंगे। एक्सरसाइज और प्राणायाम की मदद से आप एक संतुलित स्वास्थ्य पा सकते हैं।

उपाय- माँ दुर्गा की उपासना आपके लिए सबसे उपयुक्त होगी।

राहु का मेष राशि में प्रवेश – वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मेष राशि में राहु के गोचर (rahu transit in Aries) उनकी कुंडली के छठें भाव में हो रहा है। वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष में प्रवेश काफी उथल-पुथल भरा होगा। इस समय आपको बहुत संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी हेल्थ पर इसका नेगेटिव असर हो सकता है। हो सकता है कि यह rahu transit 2022 आपके लिए पुराने रोगों से फिर से परेशान होने वाला हो। इसीलिए इस अवधि में अपनी हेल्थ पर खास ध्यान दें। आपको खास तौर पर किडनी, लीवर, आंत संबंधी कुछ दिक्क्तों का सामना करना पद सकता है। इस दौरान आप किसी शल्य क्रिया से गुजर सकते है और किसी दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। अपनी हेल्थ के साथ ही खान-पान पर ध्यान दें। योग और प्राणायाम से जीवन में संतुलन स्थापित करें।

उपायः हनुमान जी की पूजा से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

साल 2022 में आपकी सेहत का संपूर्ण हाल जानिए पढ़िए स्वास्थ्य राशिफल 2022 विस्तार से

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) काफी महत्वपूर्ण रहेगा। धनु राशि वाले जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन कुंडली के पांचवे स्थान में हो रहा है। इस अवधि में आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको पैंक्रियास, किडनी, लीवर या फिर पेट संबंधित दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि इसके अलावा आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। राहु गोचर 2022 की इस अवधि में एक संतुलित दिनचर्या अपनाएं और कोशिश करें की बाहर का खाना न खाना पड़ें, इससे आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। साथ ही प्राणायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

उपाय- भगवान श्री गणेश जी की पूजा से लाभ मिलेगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश का मकर राशि पर प्रभाव

राहु के मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मकर राशि के जातकों के लिए कुंडली के चौथे स्थान में हो रहा है। 2022 में राहु का गोचर आपके स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह समय आपके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से उथल पुथल भरा होगा। इस दौरान आपको ह्रदय और फेफड़े से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में किसी भी बड़ी बीमारी से बचने के लिए आपको नियमित जाँच करवाते रहना होगा। राहु ट्रांजिट 2022 के दौरान आपको योग और ध्यान को अपनाना चाहिए क्योंकि आपको मानसिक तनाव के साथ ही बेचैनी की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।

उपायः भगवान शिव की उपासना और रुद्राभिषेक पूजा से शुभ फल प्राप्त करें।

राहु का मेष राशि में प्रवेश – कुंभ राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) कुंभ राशि के जातकों के लिए कुंडली के तीसरे स्थान में हो रहा है। राहु का यह राशि परिवर्तन आपके के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इस समय आपकी कई मुश्किलों का समाधान मिलेगा। पुराने रोग दूर होंगे। राहु का मेष राशि में प्रवेश आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। इस अवधि में आपको पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा और आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। राहु गोचर 2022 में आप स्वास्थ्य का खास ख्याल रखेंगे और आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। हालाँकि कुछ समय के लिए आपको फेफड़ों की समस्या हो सकती है लेकिन आप प्राणायाम और योग के जरिए उसपर काबू कर लेंगे।

उपायः हनुमान जी की पूजा आपके लिए लाभप्रद होगी।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit 2022 in Aries) मीन राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मीन राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। मीन राशि वाले जातकों के लिए राहु का यह राशि परिवर्तन दूसरे स्थान में हो रहा है। राहु के इस राशि परिवर्तन में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है और इस समय आपके स्वास्थ्य में काफी उथल पुथल हो सकती है। विशेष रूप से आंख, नाक और गले संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है। आपको Rahu transit 2022 में अपने खानपान पर भी ध्यान देना होगा। बदलते मौसम का असर भी आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आप बीमार भी हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने परिवार के सदस्यों की हेल्थ की भी चिंता सताती रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच उनके लिए जरूरी होगी।

उपायः भगवान शिव को विधिवत पूजा से प्रसन्न करें और लाभ पाएं।

Rahu transit 2022 का क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव। विस्तार से जानने के लिए अभी कॉल करें (पहला कॉल बिल्कुल free…)

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version