होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » 2022 में इन राशियों पर रहेेगी शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati 2022)

2022 में इन राशियों पर रहेेगी शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati 2022)

ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, लेकिन लोग शनिदेव से काफी डरते हैं। अक्सर लोगों को शनि महादशा और शनि की साढ़े साती से परेशान देखा जाता है। शनि की साढ़े साती सात वर्षों के लिए होती है। इन सात वर्षों में व्यक्ति अपनी तरफ से पूरी मेहनत करता है, लेकिन उसे मेहनत के मुताबिक परिणाम नहीं मिलता। वर्ष 2022 में अप्रेल में शनि राशि (Shani Sade Sati 2022) बदलकर मकर से कुंभ में जाएंगे और फिर कुंभ से मकर में आएंगे। आइए जानते हैं इस तरह राशि बदलने से किन राशि के लिए शनि की साढ़े साती शुरू होगी,


शनि ग्रह की चाल बहुत धीमी है। 29 अप्रेल 2022 को शनि राशि बदलकर मकर से कुंभ में पहुंचेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को फिर से वे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के इस तरह से राशि बदलने और फिर से मकर में आने से राशि चक्र की पांच राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। अप्रेल में राशि बदलने से एक राशि की शनि की साढ़े साती शुरू (Shani Sade Sati 2022) होगी और एक राशि की साढ़ेसाती खत्म होगी। बात इतने से ही खत्म नहीं होती, जुलाई में अक बार फिर से शनि अपनी राशि बदलेंगे। इस तरह शनि के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। आइए जानते हैं वे कौन सी चार राशियां हैं, जो शनि के कारण ज्यादा प्रभावित होगी।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)


मकर राशि की बात करें तो साल 2022 में इस राशि के जातक पूरी तरह से शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati 2022) से प्रभावित होंगे। इस दौरान आपको काम में धीमी गति से आगे बढ़ने का एहसास होगा। हालांकि मकर शनि की ही राशि है, इसलिए शनि मकर राशि के लोगों को मेहनत करने और धैर्य रखने के लिए प्रेरित करेंगे।


इसी तरह साल 2022 में कुंभ राशि के जातक भी शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati 2022) से प्रभावित होंगे। हालांकि कुंभ राशि शनि की मूल त्रिकोण राशि भी कहलाती है। ऐसे में कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़े साती का कोई खास दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी इस दौरान जहां आपको सामंजस्य बनाए रखने में दिक्कत होगी वहीं आपका धैर्य भी कमजोर होगा।

(शनि की महादशा और साढ़े साती से बचने का आसान उपाय है वेदोक्त पद्धति से शनि पूजा, इस पूजा को करवाकर सभी तरह के पॉजिटिव रिजल्ट पाने के लिए क्लिक करें यहां)


मीन राशि चक्र की अंतिम राशि है और अप्रेल में जब शनि राशि बदलकर कुंभ राशि में जाएंगे, तो साल 2022 में मीन राशि के जातकों की साढ़े साती शुरू हो जाएगी। शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati 2022) के असर से जातकों को मानसिक चिंता रहेगी, साथ ही किसी बात का अकारण डर भी बना रहेगा। इतना ही नहीं आपको बनते काम अटकने लगेंगे। वैसे इस दौरान आप दृढ़ इच्छा शक्ति से काम करेंगे, तो शनि की साढ़े साती में भी आपको फायदा ही होगा।


वृश्चिक जातकों के लिए राहत की बात यह है कि साल 2022 में इन पर शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati 2022) का आखिरी चरण चलेगा। इस दौरान आप आलस्य से घिरे रहेंगे। हालांकि अप्रेल से जुलाई तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। वहीं जुलाई के बाद आप एक बार फिर से शनि की साढ़े साती के आखिरी चरण में आ जाएंगे। इस दौरान आपके काम बनेंगे, लेकिन आप अधीर होंगे और इस कारण विवाद में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 2022 में शनि आपके लिए जरूर कुछ अच्छा लेकर आएंगे।


राशिचक्र की चार राशियां जहां शनि की साढ़े साती से प्रभावित रहेंगी, वहीं चार राशि के लोगों को शनि का ढैय्या या शनि की पनौती परेशान करेगी। इन चार राशियों में मिथुन, तुला, कर्क और वृश्चिक शामिल हैं। इस दौरान वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़े साती का असर खत्म होगा, लेकिन शनि की ढैय्या उन्हें परेशान कर सकती है। हालांकि शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, इसलिए शनि हमेशा उन लोगों का साथ देता है, जो अच्छे कामों में लगे रहते हैं। शनिदेव नियम विरुद्ध काम करने वालों को ही परेशान करते हैं। वर्ष 2022 में आप सभी को अच्छे कार्य करने की सलाह दी जाती है, ताकि शनि प्रसन्न हों और आपको परेशानी न हो। यदि कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है, तो जातक के काम नहीं बनते हैं। पर्याप्त मेहनत के बावजूद उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)

गणेशजी के आशीर्वाद के साथ
गणेशास्पीक्स.कॉम टीम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version