होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » 2019 चंद्र ग्रहण समय एवं चंद्र ग्रहण का राशि पर प्रभाव

2019 चंद्र ग्रहण समय एवं चंद्र ग्रहण का राशि पर प्रभाव

2019 चंद्र ग्रहण समय एवं चंद्र ग्रहण का राशि पर प्रभाव

हाल ही में दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखने को मिला था। अब प्रकृति की अद्भूत कलाकारी चंद्र ग्रहण के साथ देखने को मिलेगी। इस साल यानी 2019 की 16 जुलाई को भारत सहित कई पड़ोसी देशों में खग्रास चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण 16 जुलाई और 17 जुलाई के बीच रात को 1.30 मिनट से 4.30 तक चलेगा। भारत में ग्रहण को कई तरह से धार्मिक अर्थ भी है। ग्रहण के दौरान कई तरह की हानिकारक और नकारात्मक किरणों का प्रभाव सीधे हम पर पड़ता है, इसलिए इस काल में भगवान के मंत्रों के जाप करते रहना चाहिए।

चंद्रग्रहण के दुष्प्रभाव से ऐसे बचें

– चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लग जाता है। ऐसे में इस समय घर के पवित्र स्थानों पर कुशा रख सकते हैं। सूतक के दौरान पूजा-पाठ ना करें। हालांकि भगवान के मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए। इस दौरान भगवान शंकर के मंत्रों से विशेष फायदा होता है।
– ग्रहण के दौरान खाना-पीना और नहाना वर्जित है। इस दौरान यात्रा भी ना करें।
– जिन राशियों के लिए ग्रहण शुभ नहीं है। वे ग्रहण को सीधे ना देखें।
– चंद्रग्रहण के दिन किसी गरीब को चंद्रमा से संबंधित सफेद चीजों, सफेद मिठाइयों का दान श्रेष्ठ माना गया है।
– गर्भवती स्त्रियों को चंद्रग्रहण के दौरान घर से किसी भी स्थिति में बाहर नहीं जाना चाहिए।

चंद्रग्रहण का किस राशि पर होगा क्या प्रभाव और क्या है उपाय

मेष राशि

चंद्र ग्रहण का बुरा असर मेष राशि वाले लोगों पर पड़ सकता है। तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। वित्तीय स्थिति को लेकर तकलीफदायी साबित होगा। आपको आकस्मिक हानि भी झेलनी पड़ेगी
उपाय – गुड़ और मसूर की दाल दान करें।

वृष राशि

चंद्रग्रहण का बुरा असर वृष राशि के लोगों पर पड़ सकता है यदि अतीत में आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही है, तो वो फिर से उभर कर आ सकती है।
उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण से मिथुन राशि के लोगों की मानसिक स्थिरता को भंग हो सकती है। इसके कारण आप अंततः काम से घिरे रहेंगे और कोई ठोस परिणाम प्राप्त करने में असफल रहेंगे।
उपाय – इस दिन गाय को घास खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए ये शुभ रहने वाला है। आपके पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंधों पर अपना असर डाल सकती हैं। जो घर के सद्भाव को भंग कर सकते हैं।
उपाय – भगवान शिव की पूजा करें।

सिंह राशि

चंद्र ग्रहण बुरा असर सिंह राशि के लिए भी अशुभ ही होने वाला है। परिवार और व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ जीवन की शांति भी भंग हो जाएगी।
उपाय – गायत्री मंत्र के 21 माला का जाप करें।

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण से कन्या राशि के लोगों को मानसिक तनाव आैर बैचेनी लिए होगी। अगर आप किसी प्रकार के त्वरित समाधान की उम्मीद कर रहे हैं, तो वैसा संभव होने के आसार नहीं लगते।
उपाय – किन्नर को हरे रंग का चूड़ियां दान करें।

तुला राशि

चंद्रग्रहण बुरा अच्छा असर तुला राशि वालों के लिए शुभ होगा। धन की अावक बढ़ेगी, लेकिन अनियोजित खर्च की वजह से पैसा जा भी सकता है। किसी को पैसा उधार नहीं दें।
उपाय – श्री सूक्त के 11 पाठ जरूर करें।

वृश्चिक राशि

चंद्रग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यवहारकुशल होने की जरूरत होगी। परिवार में शांति और सद्भाव बहाल करने की बड़ी जवाबदारी रहेगी।
उपाय – हनुमान जी की आराधना करें।

धनु राशि

चंद्रग्रहण धनु राशि के लोगों क परिवार में बड़ों के साथ अपने संबंधों की वजह से या फिर अपनी स्थिति से असंतुष्ट रहेंगे। गणेश जी के अनुसार स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज में खर्च हो सकता हैं।
उपाय – विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें ।

मकर राशि

चंद्रग्रहण बुरा असर मकर राशि के लिए भी अशुभ ही होने वाला है। आपके परिवार और बच्चों के बीच उग्र तर्क हो सकता है। आप अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में भी असफल रहेंगे।
उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ राशि

चंद्र ग्रहण का बुरा असर कुंभ राशि के लोगों पर भी हो सकता है। कोई रोग होने की आशंका रहेगी।आपकी सेहत को कुछ नुकसान पहुंच सकता है।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

चंद्र ग्रहण मीन राशि के लोगों के शुभ साबित हो सकता है। आपको अपने परिजनों आैर प्रियजनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। अापकी आर्थिक स्थिति अप्रत्याशित लाभ की संभावना है।
उपाय – विष्णु भगवान की पूजा जरूर करें।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आचार्य कृष्णमूर्ति के इनपुट के साथ
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
गुरु पूर्णिमा की पूजा कैसे करें
सावन में राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजा
सावन के सोलह सोमवार व्रत की पूजा कैसे करें

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version