होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » मंगल मार्गी राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगल मार्गी राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मार्गी हुआ है मंगल, जानिए अापकी राशि पर क्या है प्रभाव

मंगल ग्रह 27 अगस्त को शाम लगभग 7.36 पर मकर राशि में मार्गी हुए। अब 6 नवंबर तक इसी राशि में रहंगे। मंगल का यह राशि परिवर्तन कई मायनों में बहुत शुभ होने वाला है। अधिकतर राशियों पर मंगल के इस परिवर्तन का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी चंद्र राशि यानी कि मून साइन से इस परिवर्तन से आप पर होने वाले परिवर्तन को जानते हैं। मंगल के इस तरह मार्गी होने के कारण हमारे सैनिकों का मनोबल भी ऊंचा होगा। देश में प्रशासनिक खासकर पुलिस और सेना से जुड़े लोग पूरी तरह से अपने कर्तव्य को पूरा कर पाएंगे। हालांकि इस परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम आपकी कुंडली में मंगल के शुभ या अशुभ होने पर भी निर्भर करता है।

जानिए आपकी कुंडली में मंगल का क्या है प्रभाव। आप हमारे एस्ट्रोलॉजर्स से मदद ले सकते हैं।

मेष- राशि का स्वामी स्वयं मंगल हैं। मंगल के मार्गी होने से इस राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा बनी रहेगी और आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। वहीं अब तक के सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इस दौरान आपकी सभी आर्थिक योजना भी पूरी हो सकती है। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय अत्यधिक शुभ रहने वाला है। आपको तरक्की मिलेगी।

(जातक हमारे विशेषज्ञों से बात करके आने वाले समय को और अच्छा बना सकते हैं।)

वृषभ- इस राशि के जातकों के मानसिक तनाव में कमी होगी। वहीं हर क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी, अब तक का मिल रही असफलता से निजात मिलेगा। रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। मंगल की ये सीधी चाल आपको अत्यधिक धनलाभ करवाएगी

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल की सिधी चाल बहुत ही शुभ साबित होगी। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा साथ ही पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो पूरी होगी, बहुत जल्द आपको अच्छी नौकरी मिलने वाली है।

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक व दांपत्य के लिए सुखमय रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किसी का दिल ना दुखाएं। मंगल के प्रभाव से नए प्रेम संबंध बनेंगे। कार्य-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से लंबे वक्त से चला आ रहा विवाद ख़त्म होगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरु करने वाले हैं तो जीवनसाथी की राय जरूर लें..!

(आने वाले दिनों में और भी ग्रहों के परिवर्तन के कारण क्या होंगे आपकी राशि पर प्रभाव, हमारे विशेषज्ञ देंगे सलाह)

सिंह- सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ में लाभ मिलेगा। आपका धन काफी लंबे वक्त से बीमारियों के इलाज में खर्च हो रहा था, लेकिन मंगल के मार्गी होने के कारण अब इससे आपको छुटकारा मिलेगा। सहकर्मियों से चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा। व्यापारियों के लिए शुभ फल प्राप्ति के योग हैं।

कन्या- 27 अगस्त के बाद आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी से प्रेम संबंधों में इजाफा होगा। संतान पक्ष के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे और मजबूत बनेंगे। आर्थिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आप फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएंगे

तुला- राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको जमकर लाभ होने वाला है। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। लॉटरी, प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट से आपको धनलाभ होने के योग हैं। यदि आप किसी बिजनेस की प्लानिंग कर रहे हैं तो वह इस समय में फलित होगी।
वृश्चिक- इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। मंगल का मार्गी होना शुभ समाचार प्राप्त कराएगा। निवेश से भारी धन लाभ होने के संकेत है। यह जमीन से जुड़ा भी हो सकता है। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा मिलेगा।

(आप इस समय को और भी बेहतर बनाइए, हमारे विशेषज्ञों से बात कीजिए।)

धनु- इस राशि के जातक धन संचय कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। याद रहे कि इस दौरान आर्थिक मामलों में आपके करीबियों से आपका झगड़ा हो सकता है इसलिए सतर्कता के साथ काम करें। किसी को पैसा उधार देने से पहले जांच परख लें। संतान पक्ष पर पैसा खर्च हो सकता है..!

मकर- मगल का मार्गी होना आपके लिए सुख सुविधाएं लेकर आएगा। इसकी वजह से आप शारीरिक रूप से मजबूत बनेंगे तथा आपको बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। धन का संग्रहण होगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में ऐसा आकर्षण पैदा होगा कि आप अपनी मर्जी अनुसार कार्य करवा पाएंगे। कार्यस्थल पर आपके अधीन कार्य करने वाले आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

कुंभ- अनावश्यक खर्चों पर अब लगाम लगने वाली है। मंगल आपको धनलाभ करवाएगा। पैसों की बचत कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। संपत्ति खरीद सकते हैं। पैतृक संपत्ति की वजह से जो भी विवाद चल रहा है वो खत्म होने के योग हैं। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

मीन- मार्गी होना आपके लिए धन वृद्धि के योग बना रहा है। आपकी राशि के आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। एक से अधिक स्त्रोत से पैसा आ सकता है, यानि अचानक धनलाभ भी हो सकता है।
गणेशजी के आशीर्वाद सहित,

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आचार्य धर्माधिकारी के साथ अभिषेक व्यास
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

आपको आर्थिक परेशानी है या घर की चिंता सता रही है। बेटे की नौकरी नहीं लग रही है या खुद के कॅरियर को लेकर चिंतित है। हम आपकी सहायता के लिए ही हैं। हमारे विशेषज्ञों से सीधे बात करें।

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version