होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » सूर्य का मकर राशि में प्रवेश कब करेगा

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश कब है और किस राशि पर क्या असर होगा

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश का आप पर क्या होगा असर?

सूर्य 14 जनवरी को राशि बदलकर मकर राशि में (sun transit in capricorn) प्रवेश करेंगे। मकर राशि में पहले से ही शनि मौजूद हैं। मकर राशि को शनि की राशि माना जाता है। इस तरह सूर्य गुरु की राशि धनु को छोड़कर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में जाने से उत्तरायण शुरू हो जाता है। इस दिन को पूरे भारत में मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति 2023 बहुत विशेष है, क्योंकि तीस सालों बाद सूर्य और शनि मकर राशि में एक साथ होंगे। सूर्य के इस तरह राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर विशेष असर होगा। आइए जानते हैं कि आप पर इसका क्या असर होने वाला है-


सूर्य का मकर राशि में प्रवेश (Sun transit in capricorn) मेष राशि के लिए विशेष फायदे वाला होगा। सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से दसवें स्थान में होगा। सूर्य का दसवें स्थान में जाना आपके कॅरियर को चार चांद लगा सकता है। आपके लिए यह समय शुभ होगा। आपकी आर्थिक उन्नति होगी। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व पढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी सफलता प्राप्त होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय काफी फायदेमंद होगा।


मकर संक्रांति से अगले एक महीने तक सूर्य मकर राशि (sun transit in capricorn) में रहेगा। वृषभ राशि के लिए यह समय भाग्य का साथ मिलने वाला होगा, क्योंकि यह गोचर नवम भाव में होगा। हालांकि सफलता प्राप्ति के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। किसी भी काम से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कभी-कभी भाई-बहनों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।


सूर्य का मकर राशि में प्रवेश आपकी राशि से आठवें घर में होगा। कुंडली में आठवें घर को वैसे तो मृत्युभाव कहा जाता है, लेकिन सूर्य का यहां आना आपको फायदा ही देगा, लेकिन इस दौरान परिवार के बड़ों से आपके विचार नहीं मिलेंगे। यह समय आपको यात्रा पर लेकर जा सकता है। इस दौरान आपको बाहर खान-पान थोड़ा मुश्किल में डाल सकता है। वाहन का प्रयोग भी आपको धीमे ही करना चाहिए।


कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य का मकर राशि में प्रवेश (sun transit in capricorn) उनकी कुंडली के हिसाब से सातवें घर में होगा। सातवां घर पार्टनरशिप और जीवनसाथी का घर है। इस दौरान आपको पेट संबंधी समस्या आपको हो सकती है। स्वास्थ्य के कारण ज्यादा खर्च का सामना करना होगा। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद भी हो सकते हैं। इस पूरे गोचर के दौरान आपको बेहद सावधानी से व्यवहार करना चाहिए।

(2023 में कहां रखना होगी सावधानी, कहां होगा आपका काम पूरा, पढ़िए 2023 की नि: शुल्क रिपोर्ट केवल यहां)


सिंह राशि के सूर्य का मकर राशि में (Sun transit in capricorn) प्रवेश कुंडली के अनुसार छठे भाव में होगा। छठे भाव को शत्रु भाव माना जाता है और यहां पर सूर्य का जाना सिंह राशि के लिए सामान्य से अच्छा होगा। शत्रु पक्ष पर आपको विजय मिलेगी। इस कारण असंतुलन की स्थिति बनेगी। यदि आप जॉब बदलने के इच्छुक हैं, तो इसकी सम्भावना बन सकती है। लोन लेने के लिए भी आप आवेदन कर सकते हैं।


सूर्य का मकर राशि में प्रवेश कन्या राशि के लिए सामान्य फलदायक होगा। सूर्य का मकर राशि में गोचर (sun transit in capricorn) होने से नौकरी में आपकी पदोन्नति की सम्भावना है। संतान से जुड़े किसी भी काम में आपको मुश्किल हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। हालांकि प्रेम संबंधों को लेकर यह समय टफ हो सकता है।

(क्या आपके लिए आगे टफ समय है? 13 अप्रेल को गुरु भी राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। साल में एक बार राशि बदलने वाले गुरु का यह राशि परिवर्तन बेहद खास होगा। हमारे ऑनलाइन ज्योतिषियों से आपकी राशि पर इसका विशेष प्रभाव)


मकर राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन (Sun transit in capricorn) राशिचक्र के हिसाब से आपके लिए चौथे स्थान में होगा। इस दौरान आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखना होगा। जमीन-जायदाद के काम में देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों के साथ तालमेल बनाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी। विद्यार्थियों को भी मन भटकाव की स्थिति का सामना करना होगा।


वृश्चिक राशि के लिए सूर्य का मकर राशि में जाना (Sun transit in capricorn) भाई-बहनों के साथ संबंधों में तनाव ला सकता है। आपका पराक्रम बढ़ेगा, लेकिन आप अनावश्यक गुस्सा दिखा सकते हैं। घर में बुजुर्गों और पिता की सेहत का ख्याल रखें। किसी भी जरूरी मामले में पिता की सलाह जरूर लें। इस गोचर के दौरान आप यात्रा पर भी जाने की योजना बना सकते हैं।

(कब होगी जीवन में आपकी विदेश यात्रा, क्या विदेश में जॉब या पढ़ने का ख्वाब होगा पूरा, बात करें हमारे कुंडली विशेषज्ञों से अभी)


सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश (Sun transit in capricorn) करेंगे। आपके लिए सूर्य का यह गोचर दूसरे स्थान पर होगा। इस दौरान आपका घर के बुजुर्गों के साथ आपका मतभेद बढ़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी खड़े हो सकते हैं। इस दौरान आपकी वाणी भी उग्र रह सकती है। वाहन आदि का प्रयोग आपको बेहद सावधानी से करना चाहिए।


सूर्य 14 जनवरी को आपकी राशि में प्रवेश (Sun transit in capricorn) करेंगे। मकर राशि में पहले से ही शनि मौजूद है। ज्योतिषशास्त्र सूर्य और शनि आपस में शत्रु ग्रह है, लेकिन फिर भी सूर्य के मकर राशि में आने से आप बेहद आत्मविश्वासी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि आपमें अहंकार का भी गुण होगा, जो कहीं-कहीं आपको नुकसान भी दे सकता है। इस दौरान बात-बात पर जीवनसाथी और व्यावसायिक साझेदारों से मतभेद हो सकता हैं। कॅरियर में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

(पाइए अपनी कॅरियर रिपोर्ट और जानिए कब मिलेंगे जीवन में उन्नति के अवसर, कहां से आएगा सही मौका)


कुंभ राशि भी शनि की राशि मानी जाती है। सूर्य का शनि की एक राशि में जाने से कुंभ राशि के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा मध्यम रहेगा। इस दौरान शत्रुपक्ष से आपको सावधानी रखने की जरूरत होगी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश विदेश से जुड़े व्यवसायियों के लिए अच्छा हो सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।


सूर्य का मकर राशि में प्रवेश (Sun transit in capricorn) मीन राशि के लिए अच्छा रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपायों में भी आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आप किसी बड़े सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस महीने आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है।

पढ़िए 2023 सभी के लिए क्या खास लेकर आया है, पढ़िए वार्षिक राशिफल  2023|


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version