तुला साप्ताहिक
16-08-2026 – 22-08-2026
यह सप्ताह आपके प्रेम और संबंधों की बात करें तो आपके मन के अंदर आपका प्रेम संबंधों को लेकर बेचैनी बनी रहेगी, समय में आप अपने प्रेमी साथी के व्यवहार में कोई बदलाव महसूस कर सकते हैं, आपका मन भी अपने कार्यों में कम ही लगेगा, विवाहितों की बात करें तो इंडस्ट्री में प्रेम को बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार के बहम को दूर करना होगा, नहीं तो वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी के कारण दूरियां आ सकती है, आपसी तनाव के कारण भी आप परेशान हो सकते हैं, यह आपके रिश्ते के लिए अच्छा नहीं रहेगा।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, आपको छाती में दर्द, बुखार, खून की कमी आदि समस्या से परेशान होना पड सकता है, आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, नहीं तो आपकी लापरवाही के कारण आपकी सेहत मे गिरावट आ सकती है, जिससे सेहत के साथ-साथ आपके पैसे का भी नुकसान हो सकता है, इस सप्ताह आप अपने पेट और गले का विशेष ध्यान रखें, आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है, थोड़ी सी भी परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके धन और रूपए पैसे की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक बेहतर रहेगी, आप अपना रुतबा दिखाने के लिए अपने ऊपर बहुत अधिक धन खर्च कर सकते हैं, और आपके शो ऑफ करने का मौका मिल सकता है, इस समय आप जमीन या प्रॉपर्टी में कोई निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, आपके लिए समय अच्छा रहेगा, यदि आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो आपको समय से लोन मिल सकता है, परंतु इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है ।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके व्यवसाय और करियर की बात करें तो इस सप्ताह आपके व्यापार में बहुत अधिक मेहनत करने से आपको कोई नया प्रोजेक्ट और डील मिल सकती है, इसलिए आप खुद को सकारात्मक रखे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, आप अपनी मेहनत में किसी प्रकार की कोई कमी ना छोड़े, नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो नौकरी में यदि आप अब बदलाव करना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा, आप जहां भी कार्य कर रहे हैं, आप अपना कार्य मन लगाकर करेंगे लेकिन इस समय मे आप किसी फीमेल सीनियर से ना उलझे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, बल्कि कार्य को लेकर आप उनका पूरा सहयोग करें तो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो यदि आप पूरे मन से अपनी पढ़ाई में मन लगाएंगे तो आपको सफलता की प्राप्ति अवश्य होगी, अपनी पढ़ाई में रुचि बनाए रखने के लिए आपको दूसरों से दूर रहना होगा, यदि आप इस समय में कोई पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं तो आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है, परंतु आपके कुछ मित्र आपका समय बर्बाद कर सकते हैं, इसके लिए आपको पहले से ही सावधान रहना होगा।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!
