वृश्चिक मासिक
Sep 2026
यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, क्योंकि आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उसे भी वह आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद इस महीने सत सकती है। आप यात्राएं भी अधिक करेंगे, लेकिन आप अपने खर्चों का लेखा जोखा करेगे, तो आपकी समस्याएं आसानी से दूर हो जाएंगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में भी जमकर मेहनत करेंगे, जिससे उन्हें सफलता आसानी से मिल जाएगी। आप दोस्तों व सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बना लें, इससे आप किसी सरकारी प्रतियोगिता में भी आसानी से सफलता हासिल कर लेंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कोई पत्रक संपत्ति इस महीने आपको प्राप्त हो सकती है। किसी कानूनी मामले को लेकर यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सेहत मे आपको थोड़ा एतियात बरतने की आवश्यकता है, इसलिए आपको यदि कोई समस्या छोटी लगे, तो उसको लेकर आप लापरवाही ना करें, तभी वह आने वाले समय में बढेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को मेहनत के अनुसार फल ना मिलने से थोड़ी निराशा तो होगी, लेकिन महीने का अंतिम समय उनके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए उन्हें फिलहाल बदलाव के बारे में सोचने से बचना होगा।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस महीने छोटी-छोटी बातों को लेकर नौकझौक होती रहेगी, जिससे आपके रिश्ते में इतनी दुरी आ सकती है कि दोनों एक दूसरे से मिलने की भी नहीं सोचेंगे। ऐसा करने से आपके रिश्ते में कड़वाहट और बढ़ेगी, इसलिए आपको इस समय में एक दूसरे से मिलना जुलना रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आप दोनों के बीच पहले से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। आप मिलकर कोई नया काम भी करने की सोचेंगे, जिससे दोनों एक दूसरे के साथ काम को लेकर साथ ज्यादा रहेंगे, जो आपके लिए बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंइस समय आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, क्योंकि आपकी जो छोटी-मोटी समस्याएं हैं, वह आसानी से दूर हो जाएंगे और आप काम को लेकर थोड़ा आलस्य तो दिखाएंगे, लेकिन अपने महत्वपूर्ण कामों के लिए भी समय निकालने की कोशिश करेंगे। आपको जरूरत से ज्यादा भाग दौड़ करने से बचना होगा और आप इस महीने किसी बात को लेकर ज्यादा टेंशन ना ले, क्योंकि आपकी माइग्रेन व सिर दर्द आदि से संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी। आपको रिलैक्स होकर अपने कामों को करना होगा। बिजली के उपकरणों से आपको थोड़ी दूरी बनाकर रखना ही बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंइस महीने आपको धन को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी, लेकिन आपके खर्च अधिक रहेंगे, जिससे आप शेविंग की ओर ध्यान थोड़ा काम देंगे, जो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई टेंशन दे सकते हैं। इस समय आप कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो इस महीने में आपको आसानी से मिल जाएगा। शेयर मार्केट अथवा रियल एस्टेट आदि में इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है, लेकिन आप संतान को कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने के लिए भेज सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। जीवन साथी की फरमाइश पर भी उनको कुछ चीज दिला सकते हैं।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोग इस महीने अपने कामों में बिल्कुल देरी न करें, क्योंकि देरी आने के कारण ही उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने कामों में उत्साह से जुटेंगे, तो आपको इससे अच्छा प्रॉफिट मिलेगा और कुछ नए लोगों से भी कांटेक्ट पढ़ने से आपकी इन्कम बेहतर रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों लोगों के लिए यह समय कमजोर रहने वाला है, इसलिए वह जहां काम करते हैं, वहीं टिके रहना बेहतर रहेगा। आप लोगों से जरूरी जानकारी भी ज्यादा शेयर ना करें।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए इस महीने काफी कंफ्यूजन रहेगी और उन्हें समझ नहीं आएगा। कुछ पारिवारिक समस्याएं भी उन्हें परेशान करेंगी। आपके ओवरकॉन्फिडेंट होने की समस्या भी आपको इस महीने परेशान कर सकती है। आपको अपने दोस्तों व सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी रखना बेहतर रहेगा। आप किसी प्रतियोगिता में इस महीने भाग ले सकते हैं। आपको किसी नई रिसर्च में भाग लेना भी बेहतर रहेगा, जिससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!
