वृश्चिक मासिक
Apr 2026
यह महीना आपको अपनी काफी सारी समस्याओं से राहत दिलाएगा और आपके मनचाहे निवेश को करना भी आपके लिए बेहतर रहेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। परिवार में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं और आपकी साख चारों ओर फैलेगी, लेकिन आपको संतान के एडमिशन को लेकर थोड़ी भाग दौड़ करनी होगी, तभी उन्हें कहीं एडमिशन मिलता दिख रहा है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से चली आ रही है, तो उसके लिए आप लापरवाही ना करें, क्योंकि आने वाले समय में उसके बढ़ने की संभावना है। विद्यार्थी भी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं और आपको अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटना है। आपको किसी के कहने में आकर विषयों में कोई बदलाव न करें, नहीं तो बाद में आपकी यह समस्या घर कर सकती हैं धन-धान्य की आपको कोई चिंता नहीं रहेगी, क्योंकि आप जिस काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में आप किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा ना बने, नहीं तो इसका असर आपके काम पर पड़ेगा और बासं से भी कहा सुनी हो सकती है।.
वृश्चिक राशि,
आपका 2026 का हस्तलिखित भविष्यफल तैयार है।
करियर • प्रेम • धन
आपकी कुंडली में बड़े बदलाव के संकेत हैं
अपना 2026 रिपोर्ट 30% छूट पर अनलॉक करें >>
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
यह महीना आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। इस महीने आप दोनों एक दूसरे से भावनात्मक तरीके से जुड़ेंगे और करीब आएंगे। एक दूसरे को डेट करने से दोनों को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी। वैवाहिक जीवन में इस महीने पिछली मुश्किलों से काफी हद तक राहत मिलेगी, जो आपके एक दूसरे को समय देने से ही संभव हो पाएगी। आप काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी समय निकालेंगे और किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए उनसे सलाह ले सकते हैं।
और पढ़ेंयह महीना आपकी किसी पुरानी समस्या के उभरने से टेंशन हो सकता है। आपकी नसों में कोलेस्ट्रॉल से संबंधित समस्या आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आपको अपने घुटनों से संबंधित समस्या को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा, नहीं तो आपको उसके बढ़ने से आने वाले समय में दिक्कतें हो सकती हैं। आपको अधिक ठंडा खाने से मौसम का प्रभाव भी आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, जो आपको समस्या देगा।
और पढ़ेंइस महीने आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है। आपको इन्वेस्टमेंट करने से भी मनचाहे परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है, इसलिए प्रॉपर्टी को लेकर आप अपनी आंख व कान खुले रखे और आप अपनी शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े ज्वेलरी आदि ले सकते हैं। आपकी इन्कम बढ़ने से आपको खर्च करने में कोई समस्या नहीं आएगी।
और पढ़ेंयह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। इस महीने आप अपनी मेहनत से कोई नया काम करने की शुरुआत कर सकते हैं, जो आप किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मश्वरे से दुर होगी, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कैरियर इस महीने ऊंचाइयों को छूएगा। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, तो फिलहाल पुरानी में ही टिके रहे, तो आपको बेहतर रहेगा। आपको कुछ समय बाद किसी दूसरे के लिए अप्लाई करने से अच्छे बेनिफिट मिल सकते हैं।
और पढ़ेंयह महीना विद्यार्थियों के लिए काफी असमंजस भरा रहेगा, क्योंकि आप पढ़ाई में ध्यान तो लगाएंगे, लेकिन आपके मित्र या सोशल मीडिया आदि में ज्यादा रहने के कारण आपका ध्यान भटकता रहेगा। आपको यदि कोई मानसिक तनाव था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। किसी मनचाहे कॉलेज में आपको इस महीने दाखिला मिल सकता है, जिससे आपकी पढ़ाई करने की और इच्छा करेगी। किसी नए शोध के लिए भी आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!