मिथुन मासिक
May 2026
यह महीना आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। इस महीने विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई लिखाई में अच्छा करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उनका ध्यान एक जगह नहीं मिलने के कारण समस्याएं बढ़ेगी, जिससे उनको बाद में कोई बड़ी समस्या भी हो सकती है, इसलिए आप पढ़ाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। स्वास्थ्य भी आपका ठीक ठाक रहेगा। कुछ छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेगी, जिन्हें आप डॉक्टरी परामर्श व योग व मेडिटेशन के द्वारा आसानी से दूर कर सकेंगे। सिंगल लोग अपने साथी से मिलकर काफी खुश होंगे और आप अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर आसानी से दूर करेंगे। कोई नया काम जीवनसाथी की सलाह से करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको इस महीने अपने रिश्ते में किसी बाहरी व्यक्ति से कोई सलाह नहीं लेनी है, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते है। आपके पिताजी के साथ आपके रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। करियर में आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी और नौकरी में भी बेहतर समय रहेगा, क्योंकि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिलेगी, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपके व्यवसाय को एक नई दिशा मिलेगी। पार्टनरशिप भी इस महीने आपके लिए अच्छी रहेगी, जिससे कि आप अपने कामों को आसानी से कर सकेंगे। धन को लेकर आप इस महीने कुछ बड़े-बड़े निर्णय लेंगे, जो आपके फेवर में रहेंगे लेकिन अगर कोई आपका ध्यान भटकने की कोशिश करें तो आप उनकी बातों में ना आए आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है आपको इस महीने धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस महीने थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि उनका ध्यान किसी दूसरे पर लग सकता है, जिससे आपके रिश्ते में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने साथी के साथ पूरे ईमानदारी से रिश्ते को निभाना होगा। महीने के मध्य समय में आप अपने साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। वैवाहिक जीवन में भी इस महीने आप अपने साथी के साथ किसी नये व्यवसाय की भी शुरुआत कर सकते हैं। आप दोनों एक दूसरे से बातचीत करते समय कोई भी ईगो वाली बात ना करें, क्योंकि यही आप दोनों के बीच दरार पैदा करेगी जो लंबी चल सकती है और आप दोनों के के बीच समस्याएं बढ़ती चली जाएगी इसलिए आपको इन्हें दूर करने के लिए ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करने की आवश्यकता है।
और पढ़ेंइस महीने आपके स्वास्थ्य में छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेगी। आप अपने सिर व आंखों का खास ख्याल रखें, क्योंकि धन से संबंधित समस्या होने से इसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। यदि आपको कोई एलर्जी या फिर नसों से जुड़ी समस्या थी और वह फिर से उभर रही है, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको यदि बेवजह थकान महसूस हो, तो आप कुछ ताकत के दवाइयां डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं, लेकिन आपको अपने खान-पान को बेहतर बनाए रखना होगा क्योंकि आपका गलत खानपानी आपकी सेहत में गड़बड़ पैदा करेगा आप कहीं बाहर भी जाएं तो वहां भी बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें क्योंकि इससे आपके कोई इंफेक्शन आदि बढ़ सकता है।
और पढ़ेंयह महीना धन के मामले में आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको पुराने शेयरो से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कोई पैतृक संपत्ति इस महीने आपको प्राप्त हो सकती है और आपका दिमाग इन्कम को बढ़ाने वाले कामों में खूब चलेगा, जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होंगे। लॉटरी आदि का काम कर रहे लोगों को भी इस महीने अच्छी सफलता मिलेगी। आपका रुका हुआ धन इस महीने आपको प्राप्त हो सकती है जो आपको अच्छा लाभ देगा और धन को लेकर आपका कोई काम नहीं रखेगा इस महीने आप टेंशन से भी काफी हद तक दूर रहेंगे।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोग इस महीने कोई निर्णय तो जल्दबाजी में ले सकते हैं, लेकिन आने वाले समय में उन्हें कोई बड़ी डील फाइनल करने में समस्या आएगी। मार्केटिंग व डिजाइनिंग आदि का काम कर रहे लोगों को अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। आपको इस समय का फायदा उठाने की कोशिश करनी होगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। आपके कामों की सराहना होगी और आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है इसलिए आपको आज किसी से कोई भी बात सोच समझ कर बोलने की आवश्यकता है।
और पढ़ेंइस महीने आपको पढ़ाई को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आप ओवर थिंकिंग या किसी के कहने में आकर अपना ध्यान इधर-उधर भटकेगा, जो आपकी परीक्षा की तैयारी में समस्या खड़ी करेगा। आपको अपने कंसंट्रेशन के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी मजबूत करने की आवश्यकता है, तभी आप कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे। इस महीने आप यदि कहीं बाहर जाकर पढ़ने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें भी कोई अच्छी सफलता मिलती दिख रही है परिवार के सदस्य भी आपका पूरा साथ देंगे धन को लेकर भी आपको कोई समस्या नहीं आएगी बस आप अपनी मेहनत से पीछे नहाते और आपको अपने गुरुजनों से भी पढ़ाई को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है।
और पढ़ें