https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

रक्षाबंधन 2024 की तारीख, महत्व, मुहूर्त और कहानी

रक्षाबंधन 2021 की तारीख, महत्व, मुहूर्त और कहानी

राशि के हिसाब से भाई की कलाई पर राखी बांध महकाएं उसका जीवन

भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार 2024 में सोमवार, 19 अगस्त 2024 के दिन पड़ रहा है। रक्षा बंधन के दिन राशि के हिसाब से भी भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

राखी की धार्मिक मान्यताएं

वैसे तो रक्षा बंधन से कई कथाएं और मान्यताएं जुड़ी हुई हैं, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार महाभारत काल से इसका उद्गम माना जाता है। मान्यता के मुताबिक शिशुपाल के वध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाएं हाथ की ऊंगली चोटिल हो जाती है और उससे खून बहने लगता है। यह देख द्रौपदी अपनी साड़ी को फाड़कर श्रीकृष्ण की ऊंगली में बांध देती है। मान्यता है कि तभी से श्रीकृष्ण द्रौपदी को अपनी बहन मानने लगे। लंबे अंतराल के बाद जब पांडव द्रौपदी को जुए में हार जाते हैं और कौरव उसका चीरहरण करने लगते हैं, उस वक्त भाई का फर्ज निभाते हुए श्रीकृष्ण ने अपने बहन द्रौपदी की लाज बचाई थी।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2024 – सोमवार, 19 अगस्त 2024

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 19 अगस्त 2024 को प्रातः 03:04 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समापन – 19 अगस्त 2024 को रात 11:55 बजे

राशि के हिसाब से बांधें भाई को राखी

ज्योतिष के मुताबिक रंगों का जीवन में काफी महत्व है और राशि के मुताबिक शुभ रंगों की राखियां अगर भाई की कलाई में बांधी जाए तो उसका फल भी शुभ होता है। ऐसे में यहां आप जान सकेंगी कि अपनी भाई की राशि के हिसाब से किस रंग की राशि बांधना शुभ होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होता है। इससे भाई के जीवन में उत्साह और उर्जा बनी रहती है। हालांकि केसरिया या पीले रंग की राखी भी बांधी जा सकती है। इस मौके पर भाई को केसर का तिलक लगाना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सफेद या सिल्‍वर रंग की राखी शुभ होती है। इस दौरान भाई को रोली और चावल का तिलक लगाएं।

मिथुन राशि

इनके लिए हरी या चंदन से बनी राखियां शुभ होती है। इस दौरान भाई को हल्‍दी का तिलक लगाएं।

कर्क राशि

इन्हें सफेद रेशमी धागे की या मोतियों से बनी राखी बांधना शुभ होता है। इस दौरान भाई के माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

सिंह राशि

इनके लिए सुनहरा, पीला या गुलाबी रंग की राखी शुभ होती है। इस दौरान हल्दी और रोली का तिलक करना चाहिए।

कन्या राशि

इनके लिए सफेद रेशमी या हरे रंग की राखी शुभ होती है। इस दौरान भाई को हल्दी और चंदन का तिलक लगाना शुभ होता है।

तुला राशि

इनके लिए हल्का नीला, सफेद या क्रीम रंग की राखी शुभ होती है। उनके माथे पर केसर का तिलक लगाना शुभ होता है।

वृश्चिक राशि

इनके लिए गुलाबी, लाल या चमकीली राखी शुभ होती है। इस दौरान रोली का तिलक लगाना शुभ होता है।

धनु राशि

भाई धनु राशि का है तो उसे पीलापन लिए हुए रेशमी रंग की राखी बांधना शुभ होता है। इस दौरान हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं।

मकर राशि

इनके लिए ब्लू या डार्क ब्लू रंग की राखी शुभ होती है। माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए।

कुंभ राशि

इनके लिए रुद्राक्ष से बनी राखियां शुभ होती हैं। यह संभव न होने पर पीले रंग की राखी भी बांधी जा सकती है। इस दौरान हल्दी का तिलक लगाएं।

मीन राशि

अगर आपकी भाई की राशि मीन है तो उसे सुनहले पीले रंग की राखी बांधे। इस दौरान हल्दी का तिलक लगाना भी शुभ फलदायी होता है।

 

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

Continue With...

Chrome Chrome