कौन सी राशि के लोग होते हैं खरीदारी के शौकिन (shopoholic)

कौन सी राशि के लोग होते हैं खरीदारी के शौकिन (shopoholic)

बाजार जाकर शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं आता है? जैसे-जैसे शॉपिंग के ऑप्शन बढ़ते जा रहे हैं, लोगों की शॉपिंग करने की आदत भी बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन शॉपिंग, मॉल में शॉपिंग, सेल में शॉपिंग या छोटी दुकानों से शॉपिंग , जहां जो चीज अच्छी लगती है, हम खरीदने लग जाते हैं। हालांकि शॉपिंग का यह बिहेवियर कुछ हद तक हमारी राशि पर निर्भर करता है। कुछ राशि के लोग बहुत ज्यादा शॉपिंग करते हैं और कुछ केवल विंडो शॉपिंग करके खुश हो जाते हैं। आज हम बात करेंगे, कुछ ऐसी ही राशियों की, जिन्हें शॉपिंग करना बेहद पसंद आता है। उन्हें जरूरत हो या ना हो वे शॉपिंग करके अपने आप को खुश रखने का प्रयास करते हैं। जानते हैं वे कौन सी राशियां है-


मेष

मेष राशि के लोग हर काम में बेहद जल्दबाजी करते हैं। उनका शॉपिंग करने का बिहेवियर भी कुछ ऐसा ही रहता है। यदि वे देखते हैं कि कहीं कोई डिस्काउंट ऑफर चल रहा है, तो बिना कुछ सोचे शॉपिंग करने पहुंच जाते हैं। वहीं अपने दोस्तों या रिश्तेदारों में वाह-वाही लूटने के लिए भी वे अनावश्यक धन खर्च करते हैं। इसके लिए वे महंगी चीजें खरीदते हैं। बजट में कंप्रोेमाइज करना मेष राशि के लोगों को बिल्कुल नहीं आता है। वे एक जैसी दो चीजें भी थोड़े अंतराल के बाद खरीद लेते हैं।


मिथुन

बाजार जाने की बात हो और मिथुन राशि के लोग साथ ना चलें, ऐसा बहुत मुश्किल ही होता है। मिथुन राशि के लोगों को भी शॉपिंग करने का बेहद शौक है। वे नई-नई चीजें खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि मिथुन राशि के लोगों को विंडो शॉपिंग करना भी पसंद आता है। मिथुन राशि के लोग मॉल या ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपने बजट को जरूर देखते हैं। वे कभी भी ओवर बजट शॉपिंग नहीं करना चाहते हैं।


तुला

तुला राशि के लोगों पर शुक्र का असर रहता है। शुक्र विलासिता का कारक है। तुला राशि के लोग बेहद ही विलासितापूर्ण जिंदगी जीना चाहते हैं। इसके लिए वे लगातार चीजों की शॉपिंग करते हैं। उन्हें हर लेटेस्ट चीज खरीदने की एक आदत सी होती है। वे फ्रिकवेंटली अपनी गाड़ियां, घर का इंटीरियर और अपना वार्डरोब बदल लेते हैं। शॉपिंग करते समय वे अपने बजट को भी नहीं देखते हैं। वे लोन लेकर भी अच्छी चीजों की शॉपिंग करते हैं।


सिंह

सिंह राशि के लोग अक्सर अपनी उदासी दूर करने के लिए शॉपिंग करना पसंद करते हैं। उनके लिए शॉपिंग करना अपने डिप्रेशन से बाहर आने जैसा है। वे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के अलावा फैशन एक्सेसरीज खरीदना पसंद करते हैं। सिंह राशि के लोग ब्रांड को लेकर बहुत ही कॉन्शियस होते हैं। वे कभी भी क्वालिटी पर कंप्रोमाइज नहीं करते हैं। सिंह राशि के लोगों को भी दिखावे का शौक होता है और महंगी शॉपिंग करके वे अपने दोस्तों की बीच सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनना चाहते हैं।


कुंभ

कुंभ राशि के लोगों के लिए शॉपिंग दिल बहलाने का बढ़िया साधन है। वे अपने दोस्तों के साथ घूमने की जगह किसी शॉपिंग मॉल में अकेले घूमना पसंद करते हैं। वे अक्सर दूसरों को शॉपिंग करता देख खुद भी शॉपिंग करने के लिए प्रेरित हो जाते हैं। अक्सर वे इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी करना पसंद करते हैं। नए गैजेट्स के वे दीवाने होते हैं। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों में भी कुंभ राशि के लोग सबसे आगे होते हैं।


वृषभ

वृषभ राशि के भी शॉपिंग करने के शौकीन होते हैं। हालांकि मेष राशि के लोग कुछ भी खरीद सकते हैं, लेकिन वृषभ राशि के लोग ज्यादातर अपनी जरूरत की चीजें ही खरीदते हैं। वे फैशन कॉन्शियस होते हैं और अक्सर अपने बजट का इस्तेमाल अपने वार्डरोब को भरने के लिए करते हैं। वृषभ राशि के लोगों के पास नए लेटेस्ट फैशन की एक्सेसरीज भी खूब मिल जाती है। वृषभ की महिलाएं वृषभ के पुरुषों के मुकाबलें ज्यादा शॉपिंग करती हैं।


धनु

धनु राशि के लोग कभी भी शॉपिंग करते समय बजट की चिंता नहीं करते हैं। वे भी सभी 12 राशियों में सबसे ज्यादा शोपोहॉलिक होते हैं। उन्हें नई बुक्स खरीदना, अपने घर के परदे बदलते रहना, अपने लिए लेटेस्ट फैशन के कपड़े खरीदना या अपने बच्चों के वार्डरोब को स्टाइलिश बनाना पसंद आता है। अक्सर धनु राशि की महिलाएं नेल पॉलिश, हेयर रिमूवर, हेयर बैंड, नोस पिन या टो रिंग जैसी चीजें खरीदने में व्यस्त रहती हैं।


मीन

मीन राशि के लोगों को भी शॉपिंग का खूब शौक होता है। हालांकि वे कभी भी अपने लिए शॉपिंग करना पसंद नहीं करते हैं। वे अपने परिवार या दोस्तों को गिफ्ट देने के लिए शॉपिंग करते हैं। यदि वे अपने लिए कुछ खरीदते हैं, तो वह धार्मिक किताब या कोई पेन जैसी छोटी चीज ही होती है। अक्सर मीन राशि के लोग बड़ी शॉपिंग घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी करते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम



Continue With...

Chrome Chrome