https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

शनि गोचर 2017 वृश्चिक राशि में: आपकी राशि पर इसका प्रभाव

शनि गोचर 2017 वृश्चिक राशि में

शनि गोचर की तिथि:

शनि गोचर की शुरूआत : 25 अगस्त 2017
शनि गोचर की समाप्ति: 26 अक्टूबर 2017

वृश्चिक राशि में शनि का गोचर 2017: संक्षिप्त विवरण

शनि एक अाध्यात्मिक ग्रह है। शनि अर्थात न्यायधीश। शनि महाराज के पास किसी को सुखी या दुःखी करने की सत्ता नहीं है। शनि देव हर व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनि की दशा, अंतर्दशा, प्रत्यंतर दशा और छोटी-बड़ी पनौती से घबराने की जरुरत नहीं है। शनि एक मंद गति का ग्रह है। शनि हर 30 वर्ष पर एक राशि का चक्र पूरा करता है। यह मंद गति का ग्रह जातक को भी एक स्थिर गति प्रदान करता है। शनि यानी कैलकुलेशन और किफ़ायत। शनि एकाउंट के साथ जुड़ा ग्रह है। शनि प्रधान जातक सोची-समझी योजना के तहत कार्य करते हैं। शनि लोहे, सेवा, खाद्य तेल, क्रूड आयल और शरीर के स्नायुओं का कारक ग्रह है। वर्तमान में गोचर का शनि दिनांक 21-6-2017 से वृश्चिक राशि में भ्रमण करता है। 25अगस्त 2017 से लेकर 26 अक्टूबर 2017 तक वृश्चिक राशि में यह शनि मार्गी यानी अपनी सीधी चाल में रहेगा। वृश्चिक राशि में शनि का गोचर 2017 विविध राशि के जातकों पर कई तरीकों से अपना प्रभाव डालेगा। विविध राशि के जातकों पर शनि महाराज कैसा फल देने वाले हैं चलिए इस विषय पर चर्चा करें।

(कृपया ध्यान देंः ये फलादेश चंद्र राशि को ध्यान में रखकर किया गया है। लेकिन, इसका कुछ प्रभाव लग्न राशि वालों पर भी लागू होगा। अगर आप अपने लग्न के बारे में जानना चाहते है तो यहां क्लिक करें)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों हेतु वृश्चिक का शनि आठवें भाव से भ्रमण करेगा। इस राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि में शनि का फल वसीयत से जुड़े मिल्कीयतों से संबंधित कार्यों में अवरोध डालेगा। अस्थमा, फेफड़े, गठिया जैसी पुराने रोगों से पीड़ित जातकों को इससे राहत मिल सकता है। आपके कामकाजों की गति धीमी रहने पर भी निरंतरता बनी रहेगी। हालांकि, परिवार में किसी  यहां क्लिक करें)प्रकार की कलह होने की पूर्व सूचना है। प्रेम संबंध और विद्याभ्यास में अवरोध आएगा। आर्थिक दृष्टि से हर काम में विलंब होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। धन महत्वपूर्ण है क्योंकि धन पीढ़ी हमारी जरूरतों को पूरा करने में हमारी सहायता कर सकता है। आप अपने धन को भगवान शनि के आशीर्वाद के से बढ़ा सकते हैं। हमारे पास आपकी कुंडली के जरिए इसका समाधान है। आज ही शनि ट्रांजिट रिपोर्ट समृद्घि के लिए खरीदें और अपनी आय में आने वाले बदलावों को होता देखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि सातवें स्थान में से भ्रमण करेगा। यदि इस राशि के जातकों के सार्वजनिक और भागीदारी के संबंधों में अवरोध रहेगा तो इसमें गति बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुमेल रहेगा। लेकिन, विषय वासनाओं में थोड़ी नीरसता बनी रहेगी। हालांकि, शारीरिक और मानसिक रुप से सुस्त और दुविधाग्रस्त महसूस करेंगे। भाग्यवृद्धि में रुकावटें पैदा होगी। माता के साथ मतभेद भी हो सकता है। हमें खुशी पाने के लिए संबंधों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। ऐसा तब तक नहीं हो सकता जब तक कि हम अपने जीवन में प्रेम न करें। आप अपनी समस्याओं को हल कर सकते हैं और भगवान शनिदेव की मदद से अपने प्रेम जीवन को बढ़ा सकते हैं। शनि ट्रांजिट रिपोर्ट प्रेम के लिए खरीदें और अपने भविष्य को जानकर सही दिशा में बढ़ें।

मिथुन राशि

वृश्चिक का शनि आपकी राशि से छठे स्थान से भ्रमण करेगा। इस भ्रमण से जातकों की नौकरी में अटके हुए कार्यों की प्रगति होगी। फिर भी निर्धारित समय में अपने काम को पूरा करने हेतु अधिक मेहनत करनी होगी। ननिहाल पक्ष के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरों-चाकरों के साथ वैचारिक मतभेद रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आएगा। हालांकि, वसीयत संबंधी मामलों में विलंब या दिक्कतें होंगी। लंबी अवधि की मुसाफिरी में किसी प्रकार की विघ्न आने की संभावना है। छोटे भाई-बहन और मित्रों के साथ मतभेद होने की भविष्यवाणी गणेशजी करते हैं। ग्रह हमारे भविष्य का निर्धारण करते हैं क्योंकि वे ईश्वर के एजेंट हैं। ग्रहों के मंत्रिमंडल में शनि बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आपके जीवन में कोई समस्या है, तो जीवन के सभी क्षेत्रों के लिए शनि रिपोर्ट खरीदें और अपनी समस्याओं को सुलझाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि का शनि कुंडली के पांचवें यानी त्रिकोण स्थान से भ्रमण करेगा। इस भ्रमण के दौरान निजी संबंधों और प्रेम संबधों में यदि आपके सामने पहले से प्रतिकूल स्थिति है तो ये स्थिति कमोबेश बनी रहेगी। हालांकि, इसमें आंशिक सुधार आएगा। नए संबंधों की शुरुआत और प्रेम संबंधों की अभिव्यक्ति में आपको अभी भी पराजय का सामना करना पड़ेगा। संतान की ओर से किसी प्रकार के शुभ समाचार की अपेक्षा कर सकते हैं। विद्याभ्यास धीमी गति से चलता रहेगा। हालांकि, दांपत्य जीवन और भागीदारी के संबंधों में विवाद पैदा होंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको यश नहीं मिलेगा। परिवार के साथ किस मुद्दे पर अनबन होने की आशंका गणेशजी देख रहे हैं। खुशी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। एक अच्छी शादी खुशहाल जीवन के लिए जरुरी है। क्या आप शनि ग्रह से जुड़ी किसी विवाह संबंधी समस्या से परेशान हैं? तो इसे आज ही सुलझाएं। हमारी सेवा शनि ट्रांजिट रिपोर्ट विवाह के लिए खरीदें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों हेतु वृश्चिक राशि का शनि कुंडली के चौथे स्थान से गुजरेगा। शनि गोचर के दौरान रियल एस्टेट से संबंधित कार्य अब आगे बढ़ेंगे। वाहन की लेन-देन हेतु प्रतिकूल समय है। माता के साथ संबंधों में आत्मीयता रहेगी। पर माता का सुख कम मिलेगा। उच्च शिक्षा में उन्नति के योग हैं। पर यह शनि नौकरीकर्ताओं के लिए प्रतिकूल रहेगा। ननिहाल पक्ष के साथ क्लेश रहेगा। तबीयत का ध्यान रखें। पिता से मतभेद रहेगा। ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में मत पड़ें। मन में उद्वेग व उचाट रहेगा। आपके सितारें आपकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सब कुछ जानते हैं। आप भी ग्रहों के साथ होने के अवसर का लाभ उठाकर अपने कैरियर को चमका सकते हैं। शनि ट्रांजिट रिपोर्ट कैरियर के लिए खरीदकर भगवान शनिदेव की कृपा पाने के नुस्खे प्राप्त करें तथा कैरियर में आगे बढ़ें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें तो आपकी राशि से तीसरे स्थान से शनि का गोचर होगा। भाई-बहन के साथ संबंधों में सुधार आएगा। मित्रों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। कम दूरी की यात्रा होगी। पर एकाध बार आपके शिड्यूल में विलंब होने की आशंका रहेगी। शनि ग्रह का प्रभाव प्रेम व निजी संबंधों में भी रुकावटें पैदा करेगा। विद्याभ्यास में मन नहीं लगेगा। आर्थिक क्षेत्र में मध्यम परिणाम की अपेक्षा रखें। भाग्य वृद्धि अटकेगी। धार्मिक या लंबी अवधि की मुसाफिरी में अचड़ने और तकलीफ आने की आशंका को देखते हुए इस प्रकार की मुसाफिरी पूरी तरह से टाल देने की सलाह दी जाती है। आकस्मिक खर्च की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हम व्यवसाय से कमाई करते हैं। पैसों से बिजनेस चला करते हैं। तो क्या आप अपने व्यापार की संभावनाओं को बढ़ावा देना चाहते हैं? शनि ट्रांजिट रिपोर्ट बिजनेस के लिए खरीदें और शनिदेव को प्रसन्न करके बिजनेस में लाभ प्राप्त करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि का शनि कुंडली के दूसरे स्थान से भ्रमण करेगा। कमाई का स्रोत धीमा रहेगा। नए स्रोतों को खड़े करने की प्रक्रिया विलंब के बाद ही हो सकेंगी। आर्थिक मोर्चे पर पहले से समुचित तैयारियां रखनी होगी। पारिवारिक माहौल उल्लासपूर्ण और आनंदित रहेगा। हालांकि, शनि के गोचर की वजह से मतभेद पैदा होंगे। स्थायी संपत्ति के कामकाज में विलंब और विघ्न हो सकता है। वाहन की लेन-देन पूरी तरह से टालें। बीमारी होने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य में सतर्कता बरतें। वसीयत की मिल्कियतों से संबंधित समस्याओं में घोर प्रयत्नों के फलस्वरूप निवारण आ सकता है हालांकि, इसमे खर्च बहुत होगा। बड़े भाई-बहन के साथ नरम-गरम संंबंध रहेंगे। मित्र मंडली के साथ भी एक प्रतिकूल समय होने की संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी अधिक प्रतिकूलता रहेगी। लेकिन आप शनि देव को प्रसन्न करके अपने भाग्य को बदल सकते हैं। अपनी संपत्ति का विस्तार करके अपने इस जीवन को सुंदर बना सकते हैं। आज ही शनि ट्रांजिट रिपोर्ट समृद्घि के लिए मगांए और अपने जीवन में सौभाग्य को आमंत्रित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह शनि चंद्र के ऊपर से पारगमन करेगा। शारीरिक व मानसिक तंदुरुस्ती मध्यम रहेगी। शनि गोचर 2017 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव आपके भीतर उत्साह व जोश का अभाव पैदा करेगा। पर पहले से स्थिति अच्छी रहेगी। वृश्चिक राशि का भाग्य देखें तो शनि के दुष्प्रभाव से इन जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की तकलीफ या रुकावटें आएंगी। छोट भाई-बहनों के साथ खटपट होगी। मित्रों के साथ कम बनेगी। दांपत्य जीवन में भी क्लेश का वातावरण रहेगा। सार्वजनिक जीवन में अपयश मिलेगा। भागीदारी के संबंधों में ध्यान रखें। नए संयुक्त कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। पिता के साथ किसी प्रकार का मतभेद नहीं हो इसकी सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में ऊपरी अधिकारियों के साथ दलीलबाजी करना टालें अन्यथा आपकी प्रगति में विघ्न आएंगे। क्या आपको जीवन में समस्याएं आ रही हैं? क्या ये समस्याएं शनि की साढ़े साती के कारण हो रही हैं? तो हम आपको इस कठिन दौर से बाहर निकाल सकते हैं। विश्वास रखिए ! अपनी साढे साती रिपोर्ट के जरिए आप अपने भाग्य को बदल डालिए।

धन राशि

धनु राशि के जातकों हेतु वृश्चिक का शनि कुंडली के बारहवें भाव से भ्रमण करेगा। इस समय दौरान धार्मिक यात्रा या तीर्थ यात्रा का आयोजन होगा। विरक्ति की भावना प्रभावी रहेगी। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखें। इनकम बढ़ाने हेतु आपके द्वारा अतीत में किए गए कार्यों का पूर्ण रुप से फल नहीं मिलेगा। भीड़े से हटकर एकाकी जीवन जीने की इच्छा रहेगी। परिवार में अशांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरी में खास ध्यान रखें। ननिहाल को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे। नौकर-चाकर और संबंधों में कड़वाहट आएगी। बीमारी की संभावना को देखते हुए आहार में विशेष चाकचौबंद रहें। भाग्यवृद्धि में अवरोध रहेगा। क्या आप अपने जीवन का विश्लेषण करना चाहते हैं? क्या आप कई मोर्चों पर सफलता चाहते हैं? तो हमे इसका रास्ता पता है। जीवन के सभी क्षेत्रों के लिए शनि ट्रांजिट रिपोर्ट खरीदें और जीवन में आगे बढ़ें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि का शनि ग्यारहवें स्थान में से भ्रमण करेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुलह और मिठास रहेगी। लेकिन, मिलने वाले लाभों में किसी प्रकार की अड़चनें आने की आशंका रहेगी। सामान्य जीवन में आपकी सक्रियता घटेगी। घर-परिवार के किसी मांगलक कार्यक्रम में शुुरु-शुरु में दुविधा का माहौल नजर आएगा। स्वास्थ्य और मानसिक दृष्टि से भी मध्यम परिणाम मिलने की भविष्यवाणी है। प्रेम और निजी संंबधों में अधिक प्रतिकूलता महसूस होगी। संतान की चिंता रहेगी। वसीयत संबंधी कार्यों के देरी से पूर्ण होने का अंदेशा रहेगा। हममें से बहुत से सोचते हैं कि हमें ताकत और खुशी प्राप्त करने के लिए मजबूत संबंधों की आवश्यकता है। एक अच्छी शादी भी आपको यह सुलभ कराती है। यदि विवाहित जीवन में आपके पास कोई विवाह संबंधित मुद्दे हैं, तो शनि ट्रांजिट रिपोर्ट विवाह के लिए तुरंत खरीदें और जीवन को खुशहाल बनाएं।

कुंभ राशि

शनि का राशि परिवर्तन 2017की बात करें तो शनि आपकी राशि से दसवें भाव से भ्रमण करेगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके कार्य धीमी गति से आगे  बढ़ेंगे। पिता के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। हालांकि, आकस्मिक खर्चों के आने से आपकी इकनोमिक प्लानिंग बिगड़ सकती है। माता से नहीं बनेगी। पारिवारिक सुख में कमी आएंगी। चल-अचल संपत्ति या वाहन से संबंधित कामों में अड़चनों के कारण काम पर बुरा असर पड़ेगा। दांपत्य जीवन और भागीदारी में अशांति या क्लेश का वातावरण रहेगा। सार्वजनिक जीवन में यश-कीर्ति नहीं मिलेगी। शनि दोष निवारण के लिए शनि मंत्र, शनि स्त्रोत, शनि उपासना, शनि चालीसा और शनि के दान संबंधी उपाय शास्त्रानुसार करें। प्यार की कमी हमारी खुशियों में कमी ला देती है। यदि आपके प्रेम जीवन में कोई समस्या है, तो हमारे ज्योतिषी इसे सुलझा सकते हैं। शनि ट्रांजिट रिपोर्ट प्रेम के लिए खरीदें और एक बेहतर जीवन के लिए भगवान शनिदेव की कृपा पाएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि का शनि आपकी कुंडली के नवम भाव अर्थात भाग्य स्थान से भ्रमण करेगा। शनि के भ्रमण के दौरान भाग्यवृद्धि से जुड़े अवसर मिलने में विलंब होगा। धार्मिक या तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बनेगा। बड़े भाई-बहन के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रतिकूलता रहेगी। दूर स्थान की यात्रा मुल्तवी होगी या मुसाफिरी में अवरोध आएगा। नौकरी में भी सतर्कता बरतें। ननिहाल के साथ मध्यम संबंध रहेंगे। नौकर-चाकर के साथ वाद-विवाद रहेगा। आरोग्य के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं। यदि आप अपने जीवन में कई मुद्दों का सामना कर रहे हैं, तो एेसा शनि की साढ़े साती की वजह से हो सकता है। हमारे ज्योतिषी कुंडली के अनुसार समस्या का निवारण बता सकते हैं। आज ही शनि साढ़ेसाती रिपोर्ट -प्रीमियम प्राप्त करें और अपनी खुशी बढ़ाने के लिए शानदार मार्गदर्शन पाएं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,

प्रकाश पंडया एवं धर्मेश जोशी
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

अपनी समस्त समस्याओं के निवारण के लिए ज्योतिषी से बात कीजिए

हमारे अन्य लेख भी पढ़ें –

1) राहु-केतु गोचर 2017: जानें क्या प्रभाव पड़ेगा आपकी जिंदगी पर
2) 2017 में शनि का गोचर : जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव
3)शनि की साढ़े सातीः करें ये विशेष उपाय, लौट आएंगे अच्छे दिन !
4) मंगल गोचर 2017: मंगल सिंह में, जानें बारह राशियों पर क्या होगा प्रभाव
5) जानिए शनि की साढ़े साती से जुड़े दिलचस्प पहलू !

26 Aug 2017

View All blogs

Continue With...

Chrome Chrome