होम » राशिचक्र » वृषभ राशि » वृषभ राशि के प्रेमव्यवहार

Taurus Romance

Taurus Romance

पृथ्वी

स्थिर; स्त्रीत्व; नकारात्मक

शुक्र

प्यार में एकता, सामग्री सुरक्षा जाल बनाने की क्षमता है

लचीलापन, माफ करने की क्षमता, एक अच्छा श्रोता होने की कला

वृषभ राशि के जातक स्वस्थ और दिव्यता लिए होते हैं इन्हे बहुतो का प्यार और प्रशंसा मिलती है | फ़िर भी कभी-कभी ये अपना जिद्दी स्वभाव, गुस्सा और अचानक अघोषित बदमिजाजी व्यवहार प्रदर्शित करते हैं | इन पर अक्सर चिपकू और कंजूस होने का आरोप लगाया जाता है | इन्हे परिवर्तन पसंद नहीं आता हैं ये स्थायित्व चाहते हैं | सुख का अनुभव इनके लिए महत्वपूर्ण हैं |इनके अन्दर उत्साही एक बच्चा छिपा रहता हैं ये स्पर्श, गंध और स्वाद के जरिए खुशी पाना चाहते हैं | वृषभ राशि के जातक सौंदर्यशास्त्र पर गहरी नजर रखते है, और खाने के प्रति प्रबल प्रेमी होते हैं | ये भाग्यवान और लापरवाह होते हैं | ये अपने नाराजगी और क्रोध के लिए प्रसिद्ध हैं | जब ये गुस्सा हो तो उनसे दूर रहना ही अच्छा है|

प्यार इनकी दृष्टि में मौलिक, शारीरिक, दृष्टिक स्नेह भावना हैं | वृषभ राशि के लिए प्यार सुखद होता है और जब इसकी जरुरत हो ये उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए हैं | गहरे प्रेम का अवचेतन पहलू इन्हे समझ में नहीं आता है | इनके प्रेम की परिभाषा बहुत सरल है | ये बहुत दृढ़ और वफादार होते है | ये आराम और सुरक्षा को महत्व देते हैं, और जो लोग इन्हे यह उपलब्ध कराते हैं उनके ओर ये आकर्षित होते हैं | ये जिसे प्यार करते हैं उस पर पूरा अधिकार चाहते हैं | अपनी इच्छाओं – क्रोध, हठ, निर्भरता, ईर्ष्या की वजह से इनकी बात बिगड़ जाती हैं |

वृषभ राशि के जातक समर्पित प्रेमी होते हैं और अपने प्यार को उपहारों और भेंट के द्वारा जाहिर करने में विश्वास करते हैं | प्यार को प्रदर्शित करने की कोशिश में ये प्यार की गहराई को बता नहीं पाते हैं जिससे इनके प्रेमी को खालीपन का एहसास होता हैं | इनका मतलब यह नहीं होता हैं पर ये प्यार की यही परिभाषा जानते हैं |ये नियमित रुप से अपना प्यार उपहारों के जरिए जताते हैं और चाहते हैं कि उनका प्रेमी इसे पहचाने | ये निर्विवाद प्रेमी होते है और बदले में भी ये यही चाहते हैं |बहुत ज्यादा तो नहीं कम से कम ईमानदारी और समर्पण तो चाहते ही चाहते हैं |पारंपरिक और बदलाव न चाहने वाले वृषभ राशि के जातक स्थिर होते है और सबंधो में भी इनका यही गुण अभिलक्षित होता है |इनके अन्दर का शिशु इन्हे निर्भर और चिपकु बनाता है |प्यार में अस्वीकृति और धोखा घड़ी इन्हे पसंद नहीं हैं |

FAQs

वृषभ राशि के प्रेम जीवन की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

वृषभ राशि के जातक रोमांटिक, स्थिर और सुरक्षा को महत्व देने वाले होते हैं। ये अपने प्यार को उपहारों और भेंट के माध्यम से व्यक्त करते हैं और स्थिरता की तलाश में रहते हैं।

वृषभ राशि के जातकों के प्रेम में कौन से तत्व महत्वपूर्ण हैं?

वृषभ राशि के जातकों के लिए प्रेम में स्थिरता, सुरक्षा और भौतिक सुख महत्वपूर्ण होते हैं। ये अपनी इच्छाओं और भावनाओं को दृढ़ता से व्यक्त करते हैं।

वृषभ राशि के जातक अपने प्रेम संबंधों में किस प्रकार का व्यवहार प्रदर्शित करते हैं?

वृषभ राशि के जातक अपने प्रेम संबंधों में दृढ़ता, वफादारी और समर्पण का प्रदर्शन करते हैं। ये अपने साथी के प्रति अधिकार जताने की प्रवृत्ति रखते हैं और परिवर्तन से बचते हैं।

वृषभ राशि के जातक प्यार में किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हैं?

वृषभ राशि के जातक प्यार में जिद्दी स्वभाव, क्रोध और ईर्ष्या जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं। इनकी स्थायित्व की इच्छा कभी-कभी संबंधों में समस्या उत्पन्न कर सकती है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए सही जीवन साथी चुनने में क्या मदद करता है?

वृषभ राशि के जातकों के लिए सही जीवन साथी चुनने में कुंडली मिलान की प्राचीन तकनीक और उनके स्थायित्व और सुरक्षा की जरूरतों को समझना मददगार होता है।

Exit mobile version