होम » राशिचक्र » धनु राशि » धनु राशि के सबंध

Sagittarius Relationship

Sagittarius Relationship

ये एक प्रेमी के रुप में हंसमुख,मजा मस्ती करने वाले होते हैं |संवेदनशील,मुखर और प्रयोग करने को तैयार रहते हैं इन्हे ऐसा साथी जो इनके जैसा ही हो अच्छा जचेगा | इनका परिवर्तन के प्रति प्यार इनके प्यार भरे जीवन में भी रंग भर देता हैं |ये अपने प्रेमी के प्रति वफ़ादार और समर्पित होते हैं |इनके साथी को भी संवेदनशील,मुखर और बुद्धिमान होना चाहिए |

एक पिता के रूप में ये अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, गणेश कहते हैं | ये खुद दिल से एक बच्चे होते हैं | और अपने बच्चों के साथ खेलना पसंद करते हैं | और ये उन्हे अपनी पढ़ाई में भी मदद देते हैं | दोनों बच्चे और पिता, एक दूसरे के साथ का आनंद लेते हैं | ये अपने बच्चों के प्रति काफी उदार हो सकते हैं, उन पर अपने प्यार की बौछार करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें पर्याप्त स्वतंत्रता प्रदान करते हैं |

ये काफी उदार होते हैं और बहुत प्यार के साथ और ध्यान से देखभाल करके अपने बच्चों की परवरिश करती हैं |ये अपने बच्चो के साथ दोस्ताना व्यवहार करती हैं |ये अपने बच्चों को उनके जीवन का आनंद लेने देती हैं और उन्हें स्वतंत्रता प्रदान करती हैं लेकिन यह पक्का ध्यान रखती हैं कि वे गलत रास्ते पर ना जाएं |

ये बच्चे बहुत मासूम होते हैं और अपना बचपना बहुत दिनो तक बनाए रखते हैं |गणेश कहते हैं | ये जब बड़े भी हो जाते हैं इनकी मासुमियत बनी रहती हैं | ये जिद्दी होते हैं |अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं लेकिन ज्यादा कहना नहीं मानते हैं |

धनु जातक मालिक के रुप में बहुत दयालु होते हैं | इनके मातहत, इनके साथ काम करने में आनंद लेते हैं, गणेश कहते हैं | ये अपने कर्मचारियों के साथ समय बिताते हैं और काम की जगह पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करते हैं |ये कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और स्वतंत्रता प्रदान करते हैं ताकि उनकी पूरी क्षमता हासिल कर सकें |

ये बहुत उत्साहजनक और दिल से उदार होते हैं और सही मायने में मददगार होते हैं, गणेश कहते हैं | ये प्रसन्नचित रहते हैं और खुशी फैलाते हैं जब भी वे अपने दोस्तों के सर्कल में होते हैं | इनमे हास्य की भी अच्छी भावना होती है और लोगो को हँसाना इन्हे अच्छा लगता हैं | इसके अलावा, ये वास्तव में दोस्ती में वफादार होते हैं और लंबा संबंध विकसित करते हैं |

FAQs

धनु राशि के प्रेमी का स्वभाव कैसा होता है?

धनु राशि के प्रेमी हंसमुख, मजा मस्ती करने वाले होते हैं। वे संवेदनशील, मुखर और प्रयोग करने को तैयार रहते हैं।

धनु राशि के व्यक्ति अपने बच्चों के साथ कैसे व्यवहार करते हैं?

धनु राशि के व्यक्ति अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं और दिल से एक बच्चे होते हैं। वे उदार होते हैं और बच्चों को स्वतंत्रता प्रदान करते हैं।

धनु राशि के मालिक के रूप में क्या विशेषताएँ होती हैं?

धनु राशि के मालिक दयालु होते हैं और अपने कर्मचारियों के साथ समय बिताते हैं। वे काम की जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं और सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करते हैं।

धनु राशि के लोगों में कौन सी विशेषताएँ होती हैं जो उन्हें अच्छे दोस्त बनाती हैं?

धनु राशि के लोग प्रसन्नचित रहते हैं और खुशी फैलाते हैं। इनमें हास्य की अच्छी भावना होती है और वे दोस्ती में वफादार होते हैं।

धनु राशि के व्यक्ति सही जीवन साथी कैसे चुन सकते हैं?

सही जीवन साथी चुनने के लिए धनु राशि के व्यक्ति कुंडली मिलान की प्राचीन तकनीक का उपयोग कर सकते हैं।

Exit mobile version