Leo Romance

तत्व :
अग्नि
गुण :
स्थिर; पुरुषत्व; सकारात्मक
स्वामी ग्रह :
सूर्य
प्यार में देने वाले सबक :
स्वंय की शक्ति और प्यार पर विश्वास | अपने आप को प्यार करने की क्षमता और जब प्रेम हो जाए तब भाव-विभोर हो जाते हैं |
प्यार में सीखने वाले सबक :
नम्रता और विनम्रता | प्यार में दिया जाता हैं लिया नहीं जाता |
व्यक्तिव :
सिंह राशि के जातक राजसी, अभिमानी और स्वाभीमानी होते हैं | अपनी क्षमता और ज्ञान पर विश्वास होता हैं| साहसी, उदार,दयालु ,युवा उत्साह और जोश से भरपूर होते हैं | ये लौकिक कलाकार होते हैं, इनका स्वामी ग्रह सूर्य इन्हे समाज में लोकप्रिय बनाता हैं | आदर्शवादी युवा रक्त, सुनहरी और गर्म धूप और बसंत की बहार जैसे किशोर सिंह राशि के जातक को अपने आपके सुन्दर व्यक्तित्व को निहारना अच्छा लगता हैं | अपनी उत्सुकता, आश्चर्यजनक स्पष्टवादिता और बुद्धि की सराहना करना इन्हे अच्छा लगता हैं | आत्मसंतुष्ट सिंह राशि के जातक किलोल करते हुए अपनी उपलब्धियों का जयगान करते रहते हैं |इससे उनके अंहकार की भावना को संतुष्टि मिलती हैं | ये खुद निर्णय लेना पसंद करते हैं और जो सलाह दूसरों को देते हैं उस पर खुद भी अमल करते हैं | कमजोरो की रक्षा करते हैं |
सिंह राशि के लिए प्यार :
इनके लिए प्यार बड़ा रुमानी होता हैं किसी रोमाटिंक फ़िल्म की तरह या परी कथा की तरह | सिंह राशि के जातक को प्यार किए जाने का एहसास बहुत रोमाचिंत कर देता हैं और ये जिन्दादिली से भर जाते हैं | ये आत्ममुग्ध होते हैं और ये बिना किसी बंदिश, बंधन और आशा के प्यार करना चाहते हैं और बदले में इसी बात की आशा अपने साथी से करते हैं | सिंह के जैसे शक्ति और राज की इच्छा इन्हे प्यार में भी होती हैं |समर्पण और सुरक्षा की भावना इन्हे अच्छी लगती हैं | ये जितनी उदारता दिखाते हैं बदले में उतने कि ही कामना करते हैं |
प्रेम आचरण :
सिंह राशि के जातक अति उत्साही,स्नेही और प्यारे होते हैं | ये अपने प्रिय की बड़े लाड़-प्यार से देख-भाल करते हैं और अपना प्यार खुले दिल से प्रदर्शित करते हैं | अपना प्यार का जोर-शोर से और दिखावे बाजी के साथ इजहार करते हैं |और बदले में ढेर सारी प्रशंसा और धन्यवाद की उम्मीद करते हैं |इनमें एक अच्छा जीवन साथी बनने के सम्पूर्ण गुण होते हैं | ये पूर्णत: मददगार होते हैं ताकतवर और हितैषी होते हैं |ये सबंधो को अपने अनुसार चलाना चाहते हैं | ये अपने साथी से वफ़ादारी, चरित्र की श्रेष्ठता और प्यार की उम्मीद करते हैं |और अपने उग्र स्वभाव और गुस्से के प्रति समर्पण की भावना चाहते हैं |
FAQs
सिंह राशि के प्रेम जीवन की विशेषताएं क्या हैं?
सिंह राशि के जातक राजसी, अभिमानी और स्वाभीमानी होते हैं। वे साहसी, उदार और दयालु होते हैं। उनके प्रेम जीवन में रोमांस और रिश्तों का संतुलन होता है।
सिंह राशि के जातकों का प्रेम में स्वभाव कैसा होता है?
सिंह राशि के जातक प्रेम में आत्ममुग्ध होते हैं। वे बिना किसी बंदिश, बंधन और आशा के प्यार करना चाहते हैं और बदले में अपने साथी से भी इसी की उम्मीद करते हैं।
सिंह राशि के जातक अपने साथी से क्या अपेक्षा रखते हैं?
सिंह राशि के जातक अपने साथी से वफ़ादारी, चरित्र की श्रेष्ठता और प्यार की उम्मीद करते हैं। वे अपने उग्र स्वभाव और गुस्से के प्रति समर्पण की भावना चाहते हैं।
सिंह राशि के जातक प्रेम में कैसे होते हैं?
सिंह राशि के जातक अति उत्साही, स्नेही और प्यारे होते हैं। वे अपने प्रिय की बड़े लाड़-प्यार से देखभाल करते हैं और अपना प्यार खुले दिल से प्रदर्शित करते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए सही जीवन साथी चुनने में क्या मदद कर सकता है?
सही जीवन साथी चुनने में कुंडली मिलान की प्राचीन तकनीक का उपयोग किया जा सकता है, जिससे जातक के प्रेम संबंधों में अनुकूलता सुनिश्चित हो सकती है।