Capricorn Romance

Capricorn Romance

तत्व :
पृथ्वी

गुण :
मूलभूत; स्त्रीत्व; नकारात्मक

स्वामी ग्रह :
शनि

प्यार में देने वाले सबक :
ईमानदारी और जिम्मेदारियां लेना और अपने प्यार को सांसारिक आराम के लिए सामग्री उपलब्ध कराना | य़ह भी सच हैं कि दुसरे शब्दो में प्यार का अर्थ ज्ञान और स्थिरता हैं |

प्यार में सीखने वाले सबक :
प्यार में बिना शर्त हारना और प्यार में नि: स्वार्थ होना |

व्यक्तिव :
मकर राशि के जातक भीतर से शांति प्राप्त करने में विश्वास करते हैं | ये किसी पर निर्भर होने को एक दोष के रुप में लेते हैं | मकर राशि के जातक कठोर,गंभीर और कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं | पर जब आप अन्दर से इन्हे जानोगे आपको बिल्कुल अलग ही तस्वीर नजर आयेगी |हालांकि ये जोखिम के रास्ते में नहीं चलना चाहते हैं बल्कि जाने पहचाने और परिचित रास्ते पर चलना चाहते हैं |और बीच बीच में मजा उठाने से नहीं चुकते हैं | इन्हे बात चीत के लिए खुलने में औसत से ज्यादा समय लगता हैं |चुंकि सुरक्षा इनके लिए सर्वोपरि हैं इसलिए ये भविष्य की सुरक्षा के लिए समर्पित भावना के साथ धन कमाने में लग जाते हैं | लेकिन धन या प्रसिद्धि पाना कभी भी इनके प्राथमिक चाहत में नहीं रहा | ये सब क्षणिक खुशी तो प्रदान करते हैं पर स्थायी खुशी नहीं देते हैं |ये अपना अधिकार तो जताते हैं पर हावी होने की कोशिश नहीं करते हैं |जब इन पर नकारात्मक विचार हावी हो जाते हैं तो ये निराशावादी और महत्वाकांक्षी हो जाते हैं |और सशर्त ही कोई बात मानते हैं |

मेष राशि के लिए प्यार :
परस्पर संतोषजनक व्यवहार के विनिमय से आपसी रिश्तों में सुरक्षा, शांति और संतोष आता हैं | और, आम धारणा के विपरीत, प्यार उस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं | हाँ, यह संबंधों और जिम्मेदारियों के बारे में है, लेकिन यह संवेदनशीलता और स्थिरता के बारे में भी हैं | मकर राशि के जातक बाहर से कठोर दिखते हैं और अपने कोमल, निर्मल पक्ष को छुपाते हैं पर ये प्यार को छुपाते हैं |आप उन्हें खुलने का अवसर दे फ़िर देंखे इनके निरंकुश जुनून और सर्वोच्च आत्मविश्वास को जो यकीनन शब्दों से परे आकर्षक हो सकता हैं | स्वामी ग्रह शनि उम्र के साथ साथ संस्कृति, सफलता और उपलब्धि लाता हैं और सम्मान दिलाता हैं | ये अमीर और सफल होते हैं पर पुश्तैनी रुप से नहीं बल्कि स्वंय की मेहनत द्वारा बने हुए अमीर होते हैं |इनका परिवार भी इनके जीवन में बहुत महत्व रखता हैं | यही कारण है कि, जब ये प्यार करते हैं,तो कल्पना करते हैं कि इनके साथ हमारा परिवार कैसा होगा ?

प्रेम आचरण :
मकर राशि के जातक भरोसेमंद और देखभाल करने वाले प्रकृति के होते हैं |ये भावनाओं में नहीं बहते हैं | ये नियंत्रित,नपे तुले और सतर्क अंदाज अपनाते हैं प्यार के मामाले में | शांति और उदारता के साथ ये दूसरे के परिप्रेक्ष्य को भी देखने की कोशिश करते हैं, हालांकि इनपर स्वार्थी और कठोर होने का आरोप लगाया जाता हैं | हालांकि, ये खुद भी अपनी इच्छाओं और लालसा पर चर्चा करने के लिए स्पष्ट नहीं रहते हैं | पर इनके मन की गहराई में एक झुमते हुए बहार की तरह का व्यक्तित्व छिपा रहता हैं जो मन पसंद साथी के इंतजार में होता हैं | उपरी तौर पर ये कठोर परम्परावादी और समाज में अपनी स्थिति को ले कर सतर्क रहते हैं | आप इन्हे अजमा के देखिए ये बहुत ही दिलचस्प साथी साबित होंगे | इनके हास्य व्यंग्य की आदत हो सकता हैं‌अच्छा लगने के साथ साथ परेशान भी करे | इनकी हर समय पर उच्च गुणवत्ता मानकों अपनाना इनके साथी पर भारी पड़ सकता हैं |

#BBD0E0 »

FAQs

मकर राशि के जातक प्यार में कैसे होते हैं?

मकर राशि के जातक प्यार में ईमानदारी और जिम्मेदारियों को महत्व देते हैं। वे अपने प्रेमी को सांसारिक आराम प्रदान करने में विश्वास रखते हैं और प्यार में स्थिरता और ज्ञान की तलाश करते हैं।

मकर राशि के जातक का व्यक्तित्व कैसा होता है?

मकर राशि के जातक कठोर, गंभीर और मेहनती होते हैं, लेकिन अन्दर से वे शांतिप्रिय और संवेदनशील होते हैं। वे अपने कोमल पक्ष को छुपाते हैं और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हैं।

मकर राशि के जातक किस प्रकार के साथी होते हैं?

मकर राशि के जातक भरोसेमंद और देखभाल करने वाले होते हैं। वे प्यार में नियंत्रित और सतर्क रहते हैं और अपने साथी के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करते हैं।

मकर राशि के जातक के लिए कौन सा तत्व सबसे महत्वपूर्ण है?

मकर राशि का तत्व पृथ्वी है। यह उन्हें धैर्यवान, स्थिर और व्यावहारिक बनाता है।

क्या मकर राशि के जातक जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं?

हाँ, मकर राशि के जातक शनि ग्रह के प्रभाव के कारण उम्र के साथ सफलता और सम्मान प्राप्त करते हैं। वे अपनी मेहनत से अमीर और सफल होते हैं।

Exit mobile version