पावर योग (power yoga) अपनाकर पाइए खुशहाल जीवन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट तो रहना चाहते है लेकिन समय की कमी के कारण लोग व्यायाम और अपने खाने पीने की आदतों पर ध्यान नहीं दे पाते। इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। ऐसा कई कथित रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि आज हर तीसरा – चौथा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान दिखेगा। खासकर आज की युवा पीढी अपनी खराब दिनचर्या के कारण कई सारी बीमारियों का शिकार बनने लगे हैं। समय की कमी के कारण हम जिम या योग के लिए अधिक समय नहीं निकाल पाते, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी विधि के बारे में बातने वाले हैं, जो आप अपने घर ही कर सकते हैं और  इससे आपको योग और जिम दोनों के ही लाभदायी गुण भी प्राप्त होंगे। आइए जानें पावर योग से जुडे कुछ बेहतरीन टिप्स, पावर योग क्या है? और पावर योग सामान्य योग से कितना अधिक है। इसी के साथ पावर योग करने के कुछ बेहतरीन तरीके जो आपकी पूरी सेहत के लिए लाभकारी होंगे। 

पावर योगा क्या है?

पावर योगा योग की ही एक आधुनिक तकनीक है, वैसे तो पावर योगा सन् 1990 के बाद से अधिक प्रचलित हुआ जब दो अमरिकी वैज्ञानिकों ने योग के साथ कुछ मूवमेंट वाले स्टेप्स को जोड़कर इसे पावर योगा का नाम दिया। दरअसल पावर योगा और कुछ नहीं बल्कि योगा का ही एक  क्रियाशील रूप है। इसमें योग में आप अपने शरीर को मस्तिष्क और मन के साथ एकीकृत करने का काम करते हैं, लेकिन पावर योगा में आप मन और मस्तिष्क के साथ बाॅडी फेट कम करने लिए भी मेहनत करते हैं। यदि कहा जाए तो आज के युवाओं के बीच वजन कम करने और शरीर को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए पावर योगा काफी प्रचलित है। आइए जानते हैं पावर योगा और योग में कुछ अंतर। 

पावर योग और योग में अंतर

पावर योग और योग में अंतर की बात करें तो कोई खास अंतर नजर नहीं आता क्योंकि पावर योग भी योग के अष्टांग का ही एक हिस्सा है। हालांकि पश्चिमी देशों में इसके अधिक प्रचलन के कारण इसे पावर योग के नाम ही जाना जाने लगा है। आइए पावर योगा और योग के कुछ महत्वपूर्ण अंतरों को जानें।
– पावर योग गतिशीलता के साथ किया जाता है, आप पावर योगा को योग अभ्यास का गतिशील व्यायाम कह सकते हैं। वहीं योग अभ्यास आमतौर पर कठोर और दृढ़ होने के लिए जाना जाता है, जिससे मानसिक शांति, शारीरिक लचीलापन और शरीर की बाहरी स्थिरता में वृद्धि होती है।
– योग और पावर योग के अभ्यास के बीच मुख्य और प्राथमिक अंतरों में से एक गति है, जिस पर व्यायाम किया जाता है। पावर योग कुछ विशेष मुद्रा और स्थिर प्रवाह का अनुसरण करता है, लेकिन इसे नियमित योग की तुलना में तेज गति वाला कहा जाता है। योग में पोज धीरे – धीरे किए जाते हैं और शरीर के अंगों को एहतियातन से घुमाया जाता है। पावर योगा में व्यायाम तेजी के साथ किया जाता है, और शारीरिक फिटनेस बढ़ाने के लिए शरीर की गतिविधियां भी तेज होती हैं।
– एक योग की कक्षाओं में प्रशिक्षक व्यक्ति की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करता है, क्योंकि प्रत्येक मुद्रा को विशिष्ट तरीके की जाती है। योग के माध्यम से हम शरीर के अंदरूनी अंगों को अधिक बेहतर तरीके से काम करना सिखाते हैं। योग शांति और आराम के लिए किया जाता है। इसके विपरीत पावर योग एक गति के साथ चलता है, जिसका अर्थ है कि किसी व्यक्ति योग की विभिन्न मुद्राओं को तेजी से बदलना होगा। ताकि शरीर के अंदरूनी अंगों के साथ ही बाहरी बनावट भी आपके मन मुताबिक की जा सके।
– पावर योगा के माध्यम से मांसपेशियां बनाने से लेकर शरीर की अतिरिक्त चर्बी तक को कम किया जा सकता है। सामान्य योग में जहां आसन, नियम और सांस की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर पावर योग व्यायाम की तरह है, जिसमें अलग – अलग मुद्राएं और एक्सरसाइज होती हैं।
– एक और बात जो पावर योगा को युवाओं के बीच अधिक लोकप्रिय बनाती है, वह यह कि पावर योग एक तरह का योग ही है, लेकिन जहां पारंपरिक योग में कई नियमों का पालन करना होता है, वहीं पावर योगा में ऐसे किसी नियम की जरूरत नहीं और और एक सबसे अच्छी बात यह कि पावर योगा करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा 45 मिनट का ही लगता है। इसे रोज करने की जरूरत भी नहीं होती है।
– वजन घटाने के लिए योग का भी महत्व है लेकिन पावर योगा वजन कम करने के लिए अधिक लाभदायी है। इसे आप ऐसे समझे जहां आप एरोबिक्स, स्विमिंग जैसे अन्य तरीकों से 1 घंटे में 300 से 400 कैलोरी जलाते हैं, वहीं आप घर में सिर्फ 45 मिनट पावर योगा करके शरीर की 200 कैलोरी तक बर्न कर सकते है। यह शरीर का स्टेमीना भी बढ़ाता है|

क्या नए लोग पावर योगा कर सकते हैं?

पावर योगा योग और एथलेटिक्स का एक रूप है। इसमें सूर्य नमस्कार के 12 चरण और अन्य आसनों को शामिल किया जाता है। आज के युवाओं में जिम के मुकाबले पावर योग को लेकर इंटरेस्ट बढ़ा है। पावर योगा व्यायाम की शुरुआत करने वाले लोगों के सिर्फ ठीक ही नहीं बल्कि बेस्ट है, क्योंकि आप जब सीधे जिम या व्यायाम की शुरूआत करते हैं, तो आपका शरीर उसे स्वीकार नहीं कर पाता और आपकी मांसपेशियों खिंचाव होने लगता है। वही पावर योगा शरीर को लचीलापन देने के साथ शरीर को अंदर से भी बेहतर ढंग से काम करने के लिए तैयार करता है। पावर योग वजन घटाने के साथ ही यह शरीर में ऊर्जा के संचार को भी तेजी करता है, जो आपको अपने अन्य कार्यों में अधिक बेहतर ढंग से प्रदर्शन करने में मदद करता है।  

क्या पावर योग वजन कम करने में सहायक है?

दरअसल पावर योगा का ईजाद ही वजन कम करने वाली एक प्रक्रिया के रूप में हुआ है। हालांकि वजन कम करने के लिए योग भी सहायक है, लेकिन यह उतनी तेजी से नतीजे नहीं दे सकता, जितनी जल्दी रिजल्ट प्राप्त करने की आज के युवाओं की अपेक्षा होती है। इसीलिए योगा को युवाओं की अपेक्षा पर खरा बनाने के लिए ही पावर योग की शुरुआत हुई। पावर योग वजन कम करने सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। यह एक ही समय में आपके वजन को कंट्रोल करता है और आपके शरीर का लचीलापन भी बनाए रखता है। मौजूदा दौर में पावर योगा लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय होता जा रहा है। मोटापा घटाने का योगा या पावर योगा दोनों ही उपयोगी है, लेकिन अधिक तेजी से परिणाम प्राप्त करने के पावर योगा को अधिक प्रभावी माना गया है। वजन घटाने के लिए योग का प्रचलन आधुनिक जीवन शैली के कारण अधिक तेजी से बढ़ता जा रहा है। पावर योगा जिम या अन्य व्यायाम से अधिक तेजी और सरलता से परिणाम दे पाने के कारण युवाओं में काफी लोकप्रिय व्यायाम के रूप में उभरा है। 

पावर योगा के लाभ

आमतौर पर, कार्डियो में ट्रेडमिल, रनिंग, जॉगिंग, एरोबिक और जुम्बा जैसे वर्कआउट शामिल हैं। कार्डियो के इन सेशंस से आप कैलोरी जला सकते हैं, लेकिन यह हमारे शरीर को पतला नहीं करते। दूसरी ओर, पावर योग लचीलापन, टोनिंग, दिल को मजबूत बनाता और शरीर को सुव्यवस्थित करने में मदद करता है। पावर योग का उद्देश्य केवल कैलोरी जलाना नहीं है, बल्कि दुर्बल मांसपेशियों को बढ़ाना भी है। यदि आप अभी भी आश्वस्त नहीं हैं कि आपको पावर योग का विकल्प क्यों चुनना चाहिए, तो आपको बता दें कि यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं और वसा जलाना चाहते हैं, तो हर हफ्ते पावर योग के सिर्फ दो सत्र भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। पावर योगा आपके शरीर को मजबूत बनाने और वजन उठाने के लिए आपकी मांसपेशियों को तैयार करने में भी मदद करता है। ध्यान देने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कार्डियो और पावर योग का संयोजन आपको अपने उस अतिरिक्त वजन को अधिक प्राकृतिक तरीके से कम करने में मदद करेगा जिसे आप लंबे समय से कम करना चाहते थे।

पावर योगा के फायदे (benefits of power yoga)

कैलोरी बर्न करने में मदद- पावर योग से बहुत जल्दी कैलोरी बर्न होती है। जिस तरह सामान्य योग प्रक्रिया धीमे चलती है। पावर योग तेजी से किया जाता है। तेजी से करने के दौरान पावर योग के जरिए ज्यादा कैलोरी बर्न की जा सकती है।

लचीलापन बढ़ाता है- हालांकि योग से शरीर लचीला बनता है, लेकिन पावर योग के जरिए सभी अंगों के आसन किए जाते हैं। इससे शरीर के सभी अंगों को लचीला बनाया जा सकता है।

टॉक्सिन्स बाहर करता है- पावर योग के जरिए हमें ज्यादा से ज्यादा पसीना आता है। इसके जरिए शरीर का टॉक्सिन्स बाहर किया जा सकता है। वह भी बहुत जल्दी।

स्टेमिना बढ़ाता है- पावर योग में आप सभी तरह के योगासन को बहुत आसानी से करते हैं। इससे आपका स्टेमिना बढ़ता है। आप दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं।

अच्छी नींद – पावर योग के जरिए नींद नहीं आने की समस्या दूर हो सकती है। जिन लोगों को जल्दी नींद नहीं आती है, उन्हें पावर योग के जरिए इस समस्या को दूर करने के प्रयास करने चाहिए।

पावर योगा की आसान टिप्स

जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि पावर योग योगासन की एक तीव्र विधि है। लेकिन पावर योगा की विधि और पावर योग की मुद्राओं की बात करें तो यह योग से कुछ अधिक अलग नहीं है। आइए पावर योगा के कुछ आसन के बारे में जानें।

अर्ध चंद्रासन

अर्ध चंद्रसन आपके पैरों, सीने और रीढ़ को मजबूत करने का काम करता है। अर्धचंद्रासन के आपके शरीर के समन्वय और संतुलन को बढ़ाने का काम करता है।
अर्ध चंद्रासन योग विधि –
– एक योगा मैट को फर्श पर बिछाकर उस पर सीधे खड़े हो जाएं।
– दाएं पैर को आगे करें और उस पर शरीर का भर डालते हुए बाएं पैर को ऊपर उठाएं।
– अब अपने दाएं हाथ को फर्श पर रखें और बाएं हाथ को सामने की ओर सीधा करें।
– फिर इसी स्थिति में अपने शरीर को फर्श के समान्तर रखें। इस आसन को आप 15 से 30 सेकंड तक करें।

उत्कटासन

उत्कटासन आपके दृढ़ संकल्प को बढ़ाने का काम करता है, इससे आपके पैर की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। उत्कटासन आपकी एड़ियों और पिंडलियों को भी मजबूत करता है। इस मुद्रा में आपकी छाती पर खिंचाव आता है, जिससे आपको अपने हृदय को भी स्वस्थ्य रखने में मदद मिलती है।
उत्कटासन करने की विधि –
– सबसे पहले योगा मैट को फर्श पर बिछाकर उस पर सीधे खड़े हो जाएं।
– फिर अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर लेकर जाएं और जोड़ें।
– इसके बाद धीरे – धीरे अपने घुटनों को मोड़े और शरीर को नीचे की ओर सीधा ले जाएं।
– ध्यान रहें इस स्थिति में आप किसी कुर्सी के समान दिखाई देगें। इस आसन को शुरूआत में 15 से 30 सेकंड तक करें फिर धीरे – धीरे समय को बढ़ाएं।

अधोमुख श्वान

अधोमुख श्वान आसन आपकी समूल ऊर्जा को बढ़ाता है और आपको तरोताजा बनाए रखता है। अधोमुख श्वान विधि आपके फेफड़ों की दक्षता को बढ़ाने के साथ ही आपको हल्के अवसाद से छुटकारा दिलाने में मददगार है।
अधोमुख श्वान करने की विधि –
– इसे करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को जमीन पर बिछाकर उस पर सीधे खड़े हो जाएं।
– अपने दोनों पैरों के बीच में थोड़ा सा अंतर रखें।
– अब आगे की ओर झुकते हुए अपने दोनों हाथों को जमीन पर टिका दें।
– इसके बाद अपने दोनों पैरों को हाथों से दूर करें ध्यान रहें ऐसा करने आपके आपके हाथ और रीढ़ की हड्डी एक सीधी रेखा में आ जानी चाहिए।
– इस योगासन को करते समय आपके पैर और सीने के बीच 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए। अधोमुख श्वान आसन को आप कम से कम 2 से तीन मिनट तक करें।

पावर योगा करते समय रखें ये सावधानियां

आज कल युवाओं में पावर योगा को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन इसे करने से पहले आपको पावर योगा से जुड़ी सावधानियों को एक बार ठीक से जान लेना चाहिए।
– यदि आप ने हाल ही में पावर योगा करना शुरू किया है तो आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप पहले इसके बारे में जानकारी एकत्र कर लें या फिर किसी विशेषज्ञ की मदद लें।
– लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को पावर योग करने से बचना चाहिए। यदि फिर भी आप अपने शरीर को फिट रखना चाहते हैं तो आपको पारंपरिक योग अपनाना चाहिए।
– पावर योग सदैव खाली पेट ही करना चाहिए, यदि आप इसे शाम के समय करना चाहते हैं तो आपको खाना खाने के कम से कम 3 घंटे बाद इसे करना चाहिए।
– पावर योगा करने से पहले वार्म अप करना बेहद जरूरी होता है।
– यदि आपको दिल से जु़ड़ी कोई समस्या है तो आपको यह बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के नहीं करना चाहिए।

पावर योग परंपरागत योग ही

पावर योगा हमारे पारंपरिक योगा का ही संशोधित रूप है, बस एक सामान्य अंतर यह है कि पावर योगा को तेज गति से किया जाता है। तेजी से योग के आसन करने से आपकी कैलोरी तेजी से घटती है और यह आपको वजन कम करने में मदद करता है। पावर योगा के फायदे की बात करें तो यह हमारा स्टेमिना और फोकस बढ़ाने में मदद करता है वहीं हमारा स्ट्रेस लेवल कम करने में मदद करता है। 

आप यह भी पढ़ना पसंद कर सकते हैं:-

मंडूकासन (मेंढक मुद्रा) क्या है?
मकरासन वास्तव में क्या दर्शाता है?
त्रिकोणासन (त्रिकोण मुद्रा) – महत्व, लाभ और विविधताएं

Talk to Online Therapist

View All

Continue With...

Chrome Chrome