राशि चक्र के अनुसार महिलाओं का प्रेम व्यवहार

प्रेम अनंत होता है, महिला और पुरुष एक दुसरे के पूरक होते हैं | ये एक दूसरे के विपरीत होते हैं पर जब प्यार में एक दूसरे की ओर बढ़ते हैं तो इनके मिलन से जीवन चक्र पूरा होता है | आदमी और औरत के गुणों के अनुसार प्रवृत्तियां भी अलग-अलग होती हैं | एक जैसे राशि वाले स्त्री पुरुष के गुण अलग-अलग हो सकते हैं | आगे पढ़िये की कैसे विभिन्न राशियों कि महिलाओं के प्रेम व्यवहार विभिन्न तरह के होते हैं |


मेष

मेष राशि की महिलाओं की असुरक्षा की भावना को लेकर सहनशक्ति कम होती है| ये ऊपर से सख्त और अंदर से संवेदनशील होती हैं | इनके लिए सच्चाई और खरापन महत्वपूर्ण होता है और ये दिखावा नहीं बर्दाश्त कर पाती हैं | इन्हे चुनौतियां और जोखिम भरे काम अच्छे लगते हैं | ये असुरक्षा की भावना लिए हुए पार्टनर नहीं पसंद करती हैं बल्कि इन्हे ऎसा साथी पसंद आता है जो इतना अधिक ताकतवर हो जो ड्रेगन को भी काबू में कर सके | इन्हे स्वंय से अपनी जिंदगी सवारने वाले साथी पसंद आते हैं जो हार-जीत का खतरा मोल लेने को तैयार हो और उस स्थिति से उभरना जानते हो | इनकी यह भी आशा रहती है की इनके पार्टनर इनके सपनों को पूरा करने में मदद करेंगे | इनके लिए ऎसा लाइफ़ पार्टनर उचित रहता है जो सुदृढ़ और सुरक्षित हो और जो इन्हे अपना स्थान दे | मेष राशि की लड़कियों को शुरुवाती रोमांस अच्छा लगता है | ये पहली ही मुलाकात के बाद कमिटेड हो जाती हैं, इनके आपसी समझ का स्तर काफ़ी अच्छा रहता हैं |

यदि आप जानना चाहते हैं कि 2024 में आपका जीवन कैसा होगा, तो 2024 की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें…


वृषभ

इस राशि का स्वामी शुक्र होता है जो इनके नारीत्व और प्राकृतिक गुण से झलकता है | इन्हे लाड़-दुलार करवाना अच्छा लगता है | ये ऎसे पुरुष पसंद करती हैं जो हमेशा इन्हे खास और सुंदर महसूस करवाए | अत: इन्हे प्रेम के इज़हार के खास तरीके अच्छे लगते हैं जैसे बढ़िया खाना, फ़ूल, चाकलेट, लांग ड्राइव और कैण्डल लाइट में डिनर आदि | ये जिंदगी और प्यार में स्थायित्व चाहती हैं | इन्हे अच्छी जिन्दगी चाहिये होती है, अत: जब जीवन साथी चुनने की बात आती है ये यथार्थवादी और बुद्धिमत्ता से निर्णय लेती हैं | इन्हे ऎसा पार्टनर चाहिये होता है जो क्लास, टेस्ट, मैनर्स, स्टाइल, अध्यात्म और संवेदनाओं में बहुत बढ़िया हो और उसे वफ़ादार और निष्ठावान भी होना चाहिये | ये केवल ऎसी कमिटमेंट की आशा करती हैं जो ये भी देना चाहती हैं | जब इन्हे अपना मनपसंद पार्टनर मिल जाता है ये उनके लिए कोई भी समझौता करने को तैयार रहती हैं |


मिथुन

मिथुन राशि की लड़कियों के व्यक्तित्व के कई पहलू होते हैं और ये ऎसा लड़का चाहती हैं जो इनके हर पहलू का साथ निभा सकें | इन्हे प्यार किये जाने की हर अवस्था अच्छी लगती है, चाहे वो चुपके से देखना हो या फ़िर प्यार में की गयी छेड़ छाड़ | इनके वफ़ादार ना होने की संभावना बहुत कम रहती है | इन्हे अपने साथी से समान मात्रा में समझदारी और वफ़ादारी की आशा रहती है | और जो इनकी दोहरी प्रकृति, स्वतंत्रता और सुरक्षा की भावना को समझ सकें ऎसे वफ़ादार साथी की इनको आवश्यकता होती है, ऎसा साथी जो शांत होने के साथ-साथ शरारती भी हो | अनियोजित और जोखिम से भरे कार्य इन लड़कियों को अच्छे लगते हैं | ये अपने साथी का मनोरंजन चतुर कहानियों और बिना रुके हुए बात-चीत से करती हैं | हंसी मजाक करने वाली ये लड़कियां सामाजिक और बढ़िया साथी साबित होती हैं | मिथुन राशि की लड़कियों को हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहना अच्छा लगता है इसलिये इनकी जिन्दगी अनेक क्रिया कलापों और दोस्तों से भरी रहती है | लोगों को देखना इनका शौक हो सकता है |

अपने भविष्य को अनलॉक करें, 2024 के लिए अपनी व्यक्तिगत हस्तलिखित वार्षिक भविष्यवाणी रिपोर्ट प्राप्त करें।


कर्क

अति संवेदनशील कर्क राशि की महिलाएं ऎसा पार्टनर चाहती है जो इनकी भावनाओं और पल-पल बदलते मूड को समझे | बाहर से कठोर और अन्दर से नरम इस राशि की महिलाएं पहली मुलाकात में बड़ी शर्मीली होती हैं | इनकी ट्युनिंग दूसरे व्यक्ति के साथ कैसे शेयर होगी यह समझने की आवश्यकता होती है | ये अपने साथी पर विश्वास करने के पहले उसकी विश्वसनियता परखना चाहती हैं | ये स्थायित्व पसंद करती हैं इसलिए इन्हे आत्मविश्वासी व्यक्तित्व आकर्षित करता है | इनका आदर्श साथी कठोर और नरम दोनो का मिश्रण होना चाहिए | इस राशि की महिलाएं दिल को प्रधानता देती हैं और संबधो में छोटे कदम उठाना पसंद करती हैं ताकि ये केवल सही व्यक्ति को अपने दिल में जगह दे सकें | जब ये प्यार में पड़ जाती हैं तो उसके प्रति पूरी तरह समर्पित हो जाती हैं | इन्हे प्यार मे सुरक्षित महसूस करने में ज़्यादा समय लगता है | ये अपने प्यार को बहुत गंभीरता से लेती हैं |


सिंह

सिंह राशि की महिला जंहा भी जाती है सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है | इनमे बहुत सारी ऊर्जा, उष्मा और इनका औरा ऎसा होता है की लोग अपने आप खींचे चले आते हैं | ये चंचल और हाज़िर जवाब होती हैं की किसी भी नीरस वातावरण मे जान डाल देती हैं | प्यार होने का एहसास इनकी सारी दुनिया बदल देता है | स्टाइल इनके लिये महत्वपूर्ण है इसलिये गुलाब के फ़ूल, शैम्पेन, चांदनी रात में सैर, महंगे उपहार आदि से इनके मन को जीता जा सकता है | ये हमेशा नजरों का केंद्र बने रहना चाहती हैं | इन्हे अनदेखा करना ये कभी बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं | ये परिवार और कैरियर को अच्छी तरह संभाल पाती हैं | इनकी प्रेम कहानी इतनी ज़्यादा आदर्श नही होती है फ़िर भी ये समझौता करना जानती हैं | जब तक इनका दिल गवाही देता है, ये वफ़ादार होती हैं | इनके आकर्षण और उदारता की वजह से ये लोगों के दिल में उतर जाती हैं | इन्हे प्यार मे आदर और प्यार चाहिये होता है | ये ग्लैमर में इतनी उलझ जाती हैं की दिल टूट सकता है इस बात को नजरअंदाज कर देती हैं |

चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में हों, 2024 लव लाइफ रिपोर्ट आपको आपकी लव लाइफ के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करेगी।


कन्या

कन्या राशि की महिलाएं आदर्श वादी होती हैं और इनके साथी को यह बात हमेशा याद रखनी होती है | दूसरी ओर ये इतनी उदार होती हैं कि अगर इनका साथी विश्वास पात्र हुआ तो ये उनकी सारी गलतियों को माफ़ कर देती हैं | ये इनके स्वतंत्र और विशिष्ठ व्यवहार को दिखाता है | ये बिना किसी शिकायत के रिश्ते निभाती हैं | यादि इन्हे संबंधों में विश्वास हो तो | ये शांति से अपने साथी का व्यवहार परखती रहती हैं और जिज्ञासा होने पर प्रश्न करती हैं यह जानने के लिए कि उनके बीच सब कुछ सही चल रहा है कि नही | ये बुद्धिमान होती हैं और किसी की बातों पर आसानी से विश्वास नहीं करती हैं | आप इनसे अपनी हर बात नही मनवा सकते हैं |ये बड़ी व्यवहारिक होती हैं और दिल और दिमाग दोनो से काम लेती हैं | ये भावुक और रोमान्टिक तो होती हैं पर प्यार में अंधी नहीं होती हैं |


तुला

तुला राशि की महिलाएं बहुत खुबसूरत और हैरान करने वाली होती हैं ये थोड़ी | अभिमानी भी होती हैं | इनका दिमाग इतना साफ़ और सुंदर होता है कि ये अपना मनपसंद साथी ढूंढ ही लेती हैं | जब उन्हे अपना मनपसंद साथी मिल जाता है तो ये उनसे असंख्य विषयों पर बातें कर सकती हैं | ये परिचर्चा में भाग लेने से कतराती नहीं हैं | और यह इनकी खासियत है कि ये बहस के पक्ष और विपक्ष दोनों में हिस्सा ले सकती हैं | ये इतनी कुशाग्रबुद्धि होती हैं कि ये अपने विचारों को समर्थन देने वाले बिंदु खोज लेती हैं | कभी-कभी यह परेशानी का विषय हो सकता है क्योंकि ये बहस को विराम नही देना चाहती हैं | सुन्दरता और उत्कृष्टता को पसंद करने वाली ये महिलाएं आदर्श रोमांसकारी होती हैं | ये अपने साथी पर हावी नही होना चाहती हैं और न उसे हावी होने देना चाहती हैं |

यदि आप भी अपने व्यक्तित्व के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो आज अपनी प्रीमियम जन्मपत्री प्राप्त करें..


वृश्चिक

वृश्चिक राशि की महिला को जानना इतना आसान नहीं है | ये अपनी स्थिति को लेकर इतनी कट्टर होती हैं कि और नजदीक आने को लेकर रहस्यमयी होती हैं | ये अपने साथी को इंतजार कराती हैं, कभी-कभी तो बहुत ज़्यादा समय ले लेती हैं | ये प्यार की आदी होती हैं पर फ़िर भी समर्पण से घबराती हैं क्योंकि इन्हे दिल टूटने या निराश होने का भय रहता है | ये समय के साथ प्यार के गहरे होने पर विश्वास करती हैं | इसलिए ये अपने साथी के प्रति एहसानमंद रहती हैं जो इन्हे सोचने के लिए समय और स्थान देता है | ये ईमानदार और वफ़ादार होती हैं | रिश्तों को प्यार और गर्मजोशी के साथ अपनाती हैं और अपने साथी से भी यही आशा करती हैं | इनमे अनोखा आत्मविश्वास और आकर्षण होता है | इनके दिमाग मे हमेशा भविष्य की योजनाएं होती हैं | इनमें प्रतिशोध की भावना भी पायी जाती है |


धनु

धनु राशि की महिलाएं उन्मुक्त होती हैं | इन्हे यात्रा करना पसंद होता है | ये जीवन को भरपूर जीना चाहती हैं और चाहती हैं कि उनका साथी इसमे उनका साथ दे | ये अपने लक्ष्य को पाने में अपने साथी का साथ चाहती हैं | इन्हे भयभीत नही किया जा सकता | ये इतनी जोशिली, बुद्धिमान और स्वतंत्र होती हैं कि किसी भी कार्य में पूर्ण आवेग से हिस्सा लेती हैं | इनका स्वामी ग्रह गुरु होता है इसलिये ये हमेशा बड़ा सोचती हैं | इन्हे ऎसे साथी की जरुरत होती है जिसका एक निश्चित दृष्टिकोण हो और जब ये मुसीबत में हो तब इनका साथ दे सके | ये अपने हास्य-व्यंग्य से अपने साथी का दिल जीत लेती हैं | शारीरिक आकर्षण इनके लिए बहुत मायने रखता है | उन्मुक्त पंछी सी ये महिलाएं जब अपना प्यार ढुंढ लेती हैं तो अपना घरौंदा बसा लेती हैं |

अपनी जिंदगी में यदि आप लगातार व्यक्तिगत समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो पाएं व्यक्तिगत समस्याओं के लिए सबसे प्रभावी उपाय पाइए।


मकर

मकर राशि की महिलाओं मे विकट साहस होता है, शांत और भयभीत कर देने वाला | ये बार-बार साथी बदलने के बजाय अकेले रहना पसंद करती है | ये अपने सामाजिक स्तर का भी बहुत ध्यान रखती हैं और यह बात पार्टनर चुनते समय भी ध्यान मे रखती हैं | यह राशि दसवां घर जो कैरियर का होता है उस पर शासन करती है इसलिये इस राशि वाली महिलाएं उच्च पदों पर चयनित होती हैं | ये महत्वाकांक्षी और समझदार होती हैं, इन्हे यह समझाने की ज़रुरत होती है कि प्यार के रिश्तों को लाड़-दुलार से सींचने की ज़रुरत होती है | ये ईमानदार और वफ़ादार होती हैं | इनके सुरक्षित बाह्य आवरण के अन्दर आत्म शंका भी छुपी हुई रहती है | परिवार इनके लिये महत्वपूर्ण होता है | इन्हे भी सुरक्षित महसूस करने के लिए मजबूत आधार चाहिये होता है | ये एक आत्मविश्वासी साथी चाहती है जो इनका आदर और प्यार जीत सके | इन्हे विपरीत परिस्थितियों में भी अपना लक्ष्य पूरा करना अच्छा लगता है बजाय कि सब कुछ भाग्य पर छोड़ देना और ऎसे दूसरे लोगों की ये सराहना करती हैं | ये अकेले निर्णय लेना पसंद करती हैं और सही निर्णय लेती हैं | ये हावी नही होना चाहती हैं पर स्थितियों को ऎसे छोड़ भी नही सकती हैं |


कुंभ

कुंभ समूह सूचक राशि है – दोस्ती और इन्सानियत इनकी पहचान है | प्यार में इनके लिये मानसिक तरंगों का मिलन होना बहुत ज़रूरी है | ये सामाजिकता पसंद करती हैं और अपनी स्वतंत्रता भी चाहती हैं | इनकी जान पहचान में अनेक तरह के व्यक्ति होते हैं | ये उम्र, जाति, संस्कृति से उपर प्यार करती हैं | पर ये दोस्ती पहले करना पसंद करती हैं | ये अपने रिश्ते को प्यार और जीवंतता से भरपूर रखती हैं | इनके व्यक्तित्व की खूबी इनकी बातचीत में झलकती है | ये खुद की उन्नत विचारधारा पर गर्व करती हैं | इन्हे चुनौतियां स्वीकार करना अच्छा लगता है | ये बुद्धिमान और अप्रत्याशित व्यवहार वाली होती हैं | ये सूक्ष्म पारखी होति हैं और अपने साथी की मौलिकता को पसंद करती हैं | उऩ्हे आधुनिक तकनिकों के द्वारा अपने साथी से जुडे रहना अच्छा लगता है पर इनका मूड बदलता रहता है |

अपने रिश्ते के बारे में जानना चाहते है? अभी किसी ज्योतिषी से बात करें!


मीन

मीन राशि कि महिलाओं की बड़ी-बड़ी आंखे आपको यह एहसास दिला देती हैं कि ये साधारण महिला नही है | छोटी-छोटी बात पर रो देने वाली या मुस्करा देने वाली ये महिलाएं कुछ भी ज़ाया नही करना चाहती हैं | एक दयालु और ईमानदार दिल इन्हे अपनी ओर खीचता है | ये शर्मीली और रोमान्टिक होती हैं | इन्हे प्यार में पड़ना अच्छा लगता है | इनके राशि का स्वामी नेप्च्युन होने के कारण इनका यह व्यवहार होता है | ग्लैमरस और दयालु मीन राशि की कन्याएं कल्पनाशील होती हैं और इसलिए ये हर काम में अपनी पहचान छोड़ पाती है | इनकी क्रियात्मकता और संसार को एक बेहतर स्थान बनाने की इच्छा इन्हे अलग स्थान प्रदान करती है | कोमल और संवेदनशील, ये ईमानदार और वफ़ादार प्रेमिका साबित होती हैं | दु:खी और त्रस्त लोगों की मदद करती हैं | पर इनका यह कोमल मन धोखा खा जाता है |

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम




Continue With...

Chrome Chrome